Aapatkal Mein Gujarat — Page 205

Original Hindi OCR

*संघवाले धरातल से हटकर चलते हैं । उन्हें व्यावहारिकता का ज्ञान नहीं है '--ऐसी
हँसी उड़ाकर स्वयं को ही नीति का श्रेष्ठ ज्ञाता माननेवाले कई लोग आज
किंकर्तव्यविमूढ़ होकर पलकें झपका रहे हैं। कसौटी की घड़ी में अपनी दृढ़ सोच
पर अडिग रहनेवाले ही टिक पाते हैं और निर्माण के कार्य में सहभागी होते हैं।
हालाँकि मुक्तियों-योजनाओं का कोई महत्त्व नहीं, ऐसा भी नहीं है, ऐसा मानना
सही भी नहीं है।

इसी दृष्टि से लोगों को कार्य हेतु शक्ति प्राप्त हो और चुनौती देनेवाली
परिस्थितियों से जूझने की इच्छा स्वयमेव जाग्रत् हो-ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा
देशव्यापी शक्ति का आह्वान कर जनता के इस निर्धार की प्रतीति प्रवर्तमान शासन
को करवाने के लिए इस समय कई योजनाएँ जारी हैं। इन योजनाओं के कई अंग-
sain हैं। इसी का एक हिस्सा यह भी है कि जब भी जनता को अपनी समस्या
व्यक्त करने का अवसर मिलेगा तब उस अवसर का इस पत्रकार से उपयोग किया
जाएगा, ताकि जनता की सच्ची राय मुखरित हो सके। अनुमान है कि यह अवसर
चुनाव के रूप में प्राप्त होगा। संभवत: अक्तूबर १९७६ से मार्च १९७७ के बीच
इंदिरा बहन अपनी अनुकूलता के अनुसार चुनाव घोषित करेंगी। स्पष्ट है कि यदि
चुनाव मुक्त रूप से नहीं होंगे तो उनका बहिष्कार भी होगा। किंतु यह बहिष्कार
चुनौती से बचने के लिए पलायनवादी तरीके से किया जा रहा है, ऐसी धारणा लोगों
में न बने, यह भी हमें देखना होगा, तभी नागरिकों के समर्थन से होनेवाला यह
बहिष्कार संभव हो सकेगा; क्योंकि अंततः सही अर्थों में न्यायाधीश तो जनता ही
होती है।

संघर्ष के इस दौर में विजयी होने के लिए प्रत्येक योजना पर विचार किया
जा रहा है। आनेवाला चुनाव सामान्य नहीं होगा, अत: चुनावों की घोषणा होने के
बाद कार्य प्रारंभ हो और अंतिम समय में अत्युत्साह का माहौल खड़ा कर दे, ऐसी
सोच सही नहीं है। चुनाव आ रहे हैं, यह मानकर ही काम करना होगा। चुनाव का
अर्थ है जनमत-प्रदर्शन | जनता को प्रशिक्षित करना आवश्यक है। अत: समय रहते
ही इन प्रयत्नों को शुरू करना होगा। मेरी दृष्टि से तो जिस दिन प्रकाशजी, बाला
साहबजी एवं अन्य महानुभावों के साथ हजारों लोग पकड़े गए थे, उसी दिन से इस
संघर्ष का प्रारंभ हो चुका है। 'मीसा', सत्याग्रह तथा अब तक किया गया प्रत्येक
कार्य समग्र संघर्ष में विजय प्राप्त करने के लिए किए गए पुरुषार्थ की अखंड
श्रृंखला का हिस्सा ही हैं। इसलिए चुनाव के दिन से पहले प्रचारार्थ जो भी समय
मिलेगा, वह पर्याप्त होगा। अन्य साधनों के बारे में भी ऐसी ही कार्य-शैली अपनाने
२०६ # आपातकाल में गुजरात %

English translation

*Sangh people move away from the ground. They have no knowledge of practicality'--such
Many people who mockingly consider themselves to be the best experts on policy today
Blinking in confusion. Your strong thinking in difficult times
But only those who remain steadfast survive and participate in the construction work.
However, it is not true that the liberation schemes have any importance.
That's not even right.

With this vision, people should get strength for work and challenging
The will to cope with situations should automatically arise through such programs.
The current government is realizing this determination of the people by invoking nationwide power.
Many plans are currently underway to get this done. Many parts of these plans-
Sain is. Part of this is also that whenever the public has its problem
When you get an opportunity to express, then use that opportunity with this journalist.
Will go, so that the true opinion of the public can be expressed. It is estimated that this opportunity
Will be received in the form of election. Probably between October 1976 and March 1977
Indira sister will declare elections as per her convenience. It is clear that if
If elections are not held freely then they will also be boycotted. but this boycott
People believe that this is being done in an escapist way to avoid the challenge.
We will have to see that this also happens only with the support of the citizens.
Boycott will be possible; Because ultimately the judge in the true sense is the public.
It happens.

Considered every plan to emerge victorious in this period of struggle
Is going. The upcoming elections will not be normal, hence after the announcement of elections
The work starts later and creates an atmosphere of excitement at the last moment, such that
The thinking is not correct. We will have to work assuming that elections are coming. of election
Meaning is public opinion demonstration. It is necessary to train the public. so in time
These efforts have to be started only now. From my point of view, the day Prakashji, Bala
Thousands of people were caught along with Sahebji and other dignitaries, from that day onwards
The struggle has started. 'MISA', Satyagraha and everything done so far
The work is an integral part of the efforts made to achieve victory in the overall struggle.
It is part of the series. Therefore, whatever time there is for campaigning before the election day
If you get it, that will be enough. Adopt similar working style regarding other resources also.
206 # Gujarat % in emergency

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 205