Original Hindi OCR
चुकी थी। सभी का यही मानना था कि “अब तो जेलें बेगारों की छावनी बन
जाएँगी। अब अपना या देश का कोई भविष्य नहीं रहा। बड़े-बड़े दिग्गजों को भी
इंदिराजी ने चुप करा दिया है। अब तो गुलामी में ही जीवन बीतेगा।' समाज के इस
दुःख से हमें हमदर्दी थी; किंतु प्रजा की शक्ति से हम परिचित थे, वास्तविकता का
हमें ज्ञान था--और इसीलिए हम जैसे कार्यकर्ताओं के हौसलों पर कोई आँच नहीं
आई थी। परंतु सर्वाधिक दुःखदायी तथा मन at sie करनेवाला बरताव तो उन
लोगों का था, जिनके लिए--समाज के प्रति तथा मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा, देश
के लिए उनके बलिदान इत्यादि कारणों से-मेरे जैसे अनेक देशवासियों को बहुत
आदर था। ये लोग खुद निराश होकर हम लोगों को सशस्त्र क्रांति का उपदेश दे रहे
थे। कुछ लोग तो बेचैनीवश यह भी कहते थे कि “जल्दी-से-जल्दी संजय और
इंदिरा को खत्म कर देना चाहिए। यही एकमात्र उपाय है।' और सयाने बनकर हमें
यह सलाह भी देते थे कि 'यह कार्य संघ को ही करना चाहिए।' इस स्थिति में उन्हीं
के द्वारा पहले कभी दिए गए अहिंसापूर्ण आचार के दिद्वत्तापूर्ण प्रवचन हमें उन्हीं
को सुनाने पड़ते थे, उन्हें गांधीजी के आदर्शों की याद दिलानी पड़ती थी, उन्हें हिंदू
जीवन का अर्थ समझाना पड़ता-था। ऐसे सलाहकारों को संघर्ष के अंत तक हमें
झेलते रहना पड़ा था। किंतु प्रजा के प्रति हमारी अटूट आस्था ने हमें कभी निराश
नहीं होने दिया था। हमें समाज का पूरा सहयोग मिला था।
सफलता की दहलीज से
आपातकाल के दौरान प्रतिदिन किसी-न-किसी प्रकार से प्रतिकार होता ही
रहा। कइयों ने इन प्रतिकारों में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तरीकों से योगदान दिया । एक तरह
से यह दौर प्रजा को और अधिक परिपक्व बनानेवाला सिद्ध हुआ। दिन-प्रतिदिन हो
रहे मूल्यों के क्षरण का समाज द्वारा दृढ़तापूर्वक प्रतिकार किया गया। इससे पहले
हुए आंदोलनों ने जममानस पर एक छवि बना दी थी कि 'यह तो सत्ता के लिए या
किसी व्यक्ति या संस्था की प्रतिष्ठा के लिए होनेवाला संघर्ष है।! अत: इस छवि से
ऊपर उठकर, “यह मूल्यों के जतन हेतु होनेवाला संघर्ष है '--इस भूमिका की जनता
को प्रतीति करवाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं व्यक्तियों एवं संस्थाओं पर थी। जनता
ने भी उन्हीं व्यक्तियों तथा संस्थाओं पर निस्संकोच होकर भरोसा किया, जिनकी
कोई राजनीतिक आकांक्षाएँ नहीं थीं। इसी कारण से लोकनायक जयप्रकाशजी तथा
सर्वोदयी कार्यकर्ता इस संघर्ष की केंद्रीय शक्ति थे। यही प्रतिष्ठा व भूमिका राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ और उसके नेताओं की भी थी।
# आपातकाल में गुजरात # १९९
English translation
It was over. Everyone believed that “now the jails have become camps for forced labourers.”
Will go. Now there is no future for myself or the country. Even big giants
Indiraji has silenced me. Now life will be spent in slavery. This society
We sympathized with the suffering; But we were aware of the power of the people, of the reality
We had the knowledge – and that is why there is no impact on the morale of workers like us.
Had come. But the most hurtful and heart-wrenching behavior is that
It belonged to the people, for whom--their loyalty towards the society and values, the country
Because of his sacrifices etc. - many countrymen like me are very
There was respect. These people themselves are disappointed and are preaching armed revolution to us.
Were. Some people even said uneasily that “Sanjay and
Indira should be eliminated. This is the only solution. And after becoming mature, we
He also advised that 'this work should be done by the Sangh only.' In this situation they
The wise sermons on non-violent conduct ever given by
They had to be told, they had to be reminded of Gandhiji's ideals, they had to be reminded of the Hindu
The meaning of life had to be explained. Such advisors will help us till the end of the struggle.
Had to bear it. But our unwavering faith in the people never disappointed us.
Was not allowed to happen. We had full support from the society.
from the threshold of success
During the emergency, some form of response occurs every day.
Remained. Many contributed to these protests in direct and indirect ways. a kind
This period proved to make the people more mature. day by day
The erosion of values was strongly opposed by the society. before this
The movements that took place had created an image in the minds of people that 'this is for power or
It is a struggle for the reputation of a person or organization. So from this image
Rising above, “This is a struggle for the preservation of values” – the people of this role
The responsibility of making it come true was also on these individuals and institutions. public
also unhesitatingly trusted those persons and institutions whose
Had no political aspirations. For this reason Loknayak Jaiprakashji and
Sarvodaya workers were the central force of this struggle. This prestige and role is national
There was also the Swayamsevak Sangh and its leaders.
#Gujarat in emergency #199