Original Hindi OCR
मुक्त किया जाए या न किया जाए, राजनीतिक दलों को तो चुनाव लड़ना ही
चाहिए संघ के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को प्रतिष्ठा का मुदूदा कतई न बनाया
जाए। इस सुस्पष्ट और निस्स्वार्थ भूमिका के साथ कार्य करनेवाले संघ के भूमिगत
कार्यकर्ताओं ने किसी भी पल घोषित होनेवाले चुनावों के लिए अक्तूबर १९७६ से
ही तैयारियाँ शुरू कर दी थीं। इन तैयारियों के ही तहत जेलों में भी सुनियोजित
चर्चाओं के आयोजन किए जाने लगे।
प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के बारे में विस्तृत आयोजन किया जाना था। इस बारे
में संघ के पाँच प्रमुख भूमिगत नेताओं ने अक्तूबर के तीसरे और चौथे सप्ताह के
दौरान लगभग नब्बे भूमिगत बैठकों में लगभग तीन हजार कार्यकर्ताओं से मिलकर
चुनावी संभावनाओं के बारे में विचार-विमर्श किया। संघ के अखिल भारतीय
व्यवस्था प्रमुख तथा भूमिगत नेता श्री मोरोपंतजी firs इस प्रयोजन से गुजरात के
दौरे पर आए थे। अलग-अलग तीन स्थानों पर एक या दो दिनों तक चली बैठकों
में गुजरात के संसदीय क्षेत्रों के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए करीब एक सौ
पचास कार्यकर्ता पिंगव्ठेजी से मिले। सरकार द्वारा लगाई गई सारी बंदिशों के रहते
हुए भी चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इस बारे में विस्तृत
चर्चा की गई।
संघ के कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए काम करने का कोई अनुभव भी
नहीं था, अतः उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था, संभावित उम्मीदवार, कांग्रेस के
संभावित उम्मीदवार, कांग्रेसी उम्मीदवारों के प्रति कांग्रेस के आंतरिक गुटों का
रवैया, चुनावों में विचारशील युवाओं तथा मातृ-शक्ति के अधिक-से-अधिक
उपयोग की संभावनाओं, चुनावों के समय वाहनों की आवश्यकता, चुनाव निधि
की व्यवस्था (क्योंकि उन दिनों में कहीं से भी आर्थिक सहयोग मिल पाना बड़ा
मुश्किल लग रहा था), सेंसरशिप जारी रहने की स्थिति में अधिक-से-अधिक
भूमिगत पत्रिकाओं की व्यवस्था करना, विभिन्न जिलों से प्रकाशित होनेवाले छोटे-
छोटे अखबारों से सहायता हेतु संपर्क करना, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों व
संस्थाओं से संपर्क इत्यादि अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। हर व्यक्ति को
निश्चित कार्य की जिम्मेदारी दी गई । हर संसदीय क्षेत्र के लिए एक-एक व्यक्ति को
प्रभारी बनाया गया। इतनी व्यवस्था तो नवंबर शुरू होने से पहले ही कर ली गई
थी। इस योजना में जेल से मुक्त होकर आनेवालों की तो गणना ही नहीं की गई थी।
उनके आने पर तो कार्यकर्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी ही होनी थी। चुनावी
तैयारियों की इन योजनाओं की जानकारी सरकार तक न पहुँच जाए, इस बात की
१९२ # आपातकाल में गुजरात #%
English translation
Whether liberated or not, political parties will have to contest elections.
The arrest of Sangh workers should never be made a prestige issue.
Go. The underground of the Sangh working with this visible and selfless role
The workers had been waiting since October 1976 for elections to be declared at any moment.
Preparations had already started. Under these preparations, well-planned activities were also carried out in jails.
Discussions started being organised.
Detailed planning was to be done for each parliamentary constituency. about this
In the third and fourth week of October, five prominent underground leaders of the Sangh
consisting of approximately three thousand workers in approximately ninety underground meetings during
Discussed about election possibilities. Union of All India
System head and underground leader Mr. Moropantji firs, for this purpose,
Came on tour. The meetings lasted for one or two days at three different places.
To discuss about the parliamentary constituencies of Gujarat, about a hundred
Fifty workers met Pingavtheji. Despite all the restrictions imposed by the government
Detailed information about what can be done to win the elections.
Was discussed.
Sangh workers also have any experience of working for elections.
There was no, hence, arrangements for training for them, potential candidates, Congress
Internal factions of the Congress towards potential candidates, Congress candidates
attitude, greater involvement of thoughtful youth and motherly power in elections.
Possibilities of use, requirement of vehicles at the time of elections, election funds.
Arrangement of (because in those days it was very difficult to get financial support from anywhere)
seemed difficult), if censorship continues, more and more
To arrange underground magazines, small magazines published from different districts.
Contacting small newspapers for help, contacting eminent persons of the society and
Various topics like contact with institutions etc. were discussed in detail. to every person
Given responsibility for specific work. One person for each parliamentary constituency
Was made in charge. So many arrangements were made even before the beginning of November.
Was. In this scheme, those who were released from jail were not even counted.
Upon his arrival the number of workers was bound to increase. electoral
Make sure that information about these preparation plans does not reach the government.
192 # Gujarat in emergency #%