Aapatkal Mein Gujarat — Page 190

Original Hindi OCR

उन्होंने क्यों पकड़ा है ? पापा को छुड़वाइए A!
आनेवाले आचार्य के सम्मेलन में भाग लेनेवालों तथा विनोबाजी को भी
नवीनतम जानकारी देने के लिए एक योजना बनाई गई। “सभी को मुक्त कर दिया
गया है।'--सरकार का यह झूठा कथन दिन-प्रतिदिन बुलंद होता जा रहा था।
हकीकत यह थी कि किसी को भी जेल से रिहा नहीं किया गया था। अत: इस
सच्चाई को उजागर करने के लिए हर प्रांत की जेलों के विस्तृत विवरण (जिसमें हर
मीसाबंदी का नाम, उम्र, गिरफ्तारी की तारीख, जिस संगठन से वह संबंधित है उस
संगठन का नाम इत्यादि सारी जानकारी थी) एवं विनोबाजी के नाम निवेदन-पत्र
तैयार किए गए। प्रांत के ऐसे व्यक्तियों, जो कि विनोबाजी के विश्वस्त हों, के हाथों
आवेदन-पत्र विनोबाजी को पवनार में पहुँचाने का निर्णय किया गया। गुजरात का
आबेदन-पत्र ले जाने का जिम्मा गुजरात विद्यापीठ के श्री धीरूभाई देसाई को सौंपा
गया। अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण वे नहीं जा पाए, किंतु अपने
एक निजी पत्र के साथ उन्होंने आवेदन-पत्र पवनार भिजवा दिया।
सुसंगठित संघर्ष हेतु राजनीतिक दलों के एकीकरण के साथ-ही-साथ
लोकतंत्र समर्थक छोटी-बड़ी संस्थाओं तथा व्यक्तियों को एकसूत्र में पिरोने के भी
सफल प्रयत्न किए गए। विभिन्न जेलों में कैद राजनीतिक नेताओं, कार्यकर्ताओं,
भूमिगत नेताओं, जेल के बाहर स्थित नेताओं इत्यादि सभी को भूमिगत पत्रों के
जरिए एक-दूसरे के संपर्क में रखने का कार्य राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। इन संपर्क
पत्रों के माध्यम से ही 'जनता पक्ष' का खयाल व्यापक बन सका था, उसे गति मिल
सकी थी। जेलों में कैद नेताओं, कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समझ को दृढ़ बनाने
में भूमिगत संपर्क तंत्र ने महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
संघर्ष से जुड़े हर नेता का यह मानना था कि श्रीमती गांधी को चुनावों की
घोषणा करनी ही पड़ेगी; पर ये चुनाव कितने निष्पक्ष होंगे, इस बारे में सभी केवल
अनुमान ही लगा सकते थे। फिर भी चुनावों की घोषणा किए जाने की स्थिति में
क्या किया जाए--इस बारे में भूमिगत कार्यकर्ताओं ने बहुत पहले से ही सोच-
विचार कर लिया था। तय किया गया था कि जेलों के बाहर के नेता-कार्यकर्ता इस
बारे में सतर्क रहें। चुनावों में पक्षणात का अनुभव होते ही या चुनावों के समय
नेताओं को जेलों से मुक्त न किए जाने की स्थिति में चुनावों का बहिष्कार किया
जाए। चुनावों के समय नेताओं को तो मुक्त कर दिया जाए, किंतु संघ के कार्यकर्ताओं
को न छोड़ा जाए, तब क्या किया जाए--इस स्थिति के बारे में संघ के विचार बहुत
स्पष्ट और साहसपूर्ण थे। संघ स्पष्ट रूप से मानता था कि उसके कार्यकर्ताओं को
# आपातकाल में गुजरात ऋ% १९१

English translation

Why have they caught? Get Papa free!
Those participating in the upcoming Acharya's conference and also to Vinobaji
A plan was made to provide the latest information. "Freed everyone
Has gone.'--This false statement of the government was becoming louder day by day.
The reality was that no one was released from jail. So this
To uncover the truth, detailed descriptions of prisons in every province (including every
Misabandi's name, age, date of arrest, organization to which he belongs.
There was all the information like name of the organization etc.) and the request letter in the name of Vinobaji.
Were prepared. In the hands of such people of the province who are trusted by Vinobaji.
It was decided to send the application form to Vinobaji in Pawanar. from Gujarat
The responsibility of taking the application form was handed over to Shri Dhirubhai Desai of Gujarat Vidyapeeth.
Gone. Due to sudden deterioration in his health he could not go, but
He sent the application form to Pawanar along with a personal letter.
Along with the unification of political parties for organized struggle.
There is also a need to unite small and big organizations and individuals supporting democracy.
Successful efforts were made. Political leaders, activists, imprisoned in various jails
Underground leaders, leaders outside the jail etc. were sent underground letters.
The work of keeping in touch with each other was done at the national level. these contacts
It was only through letters that the idea of 'Janata Paksha' could become widespread and gain momentum.
Could. To strengthen mutual understanding between jailed leaders and workers
The underground communication system played an important role.
Every leader associated with the struggle believed that Mrs. Gandhi should not hesitate in the elections.
Announcement will have to be made; But everyone is only concerned about how fair these elections will be.
Could only guess. Even if elections are announced
The underground workers had long ago thought about what to do.
Had thought about it. It was decided that the leaders and activists outside the jails would
Be alert about. As soon as bias is experienced in elections or at the time of elections
Boycotted elections if leaders are not freed from jail.
Go. At the time of elections, the leaders should be freed, but the Sangh workers
What should be done if it is not released? The Sangh has very different views on this situation.
Was clear and courageous. The union clearly believed that its workers
# Gujarat in emergency

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 190