Original Hindi OCR
परिचित परिवारों के छोटे बच्चे अपने बाल मित्रों को बुलाकर 'सरदारजी' से ही
सरदारजी के चुटकुले सुनने का मासूम आनंद लिया करते थे। इन नए रूपों में अपने
आपको ढालना हम सभी के लिए शुरू-शुरू में बहुत कठिन लगा था, किंतु समय
व परिस्थितियों ने धीरे-धीरे हमें सबकुछ सिखा दिया था।
भूमिगत संघर्ष के भी कई पहलू थे। जन-जागृति के साथ-ही-साथ सरकार
का विरोध करने के हर अवसर का उपयोग करने के प्रयत्न किए जाते थे। जेलों से
लगातार संपर्क बनाए रखते हुए, जेलों में कैद कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत
बनाए रखने के लिए, नियमित रूप से उन्हें नवीनतम समाचारों, कार्यक्रमों, योजनाओं
से अवगत करवाया जाता था। ऐसा इस उद्देश्य से किया जाता था, ताकि जेलों में
कैद कार्यकर्ताओं के मन में उठनेवाले इस संशय, कि जेलों की चहारदीवारी के
बाहर भी कुछ हो रहा है या नहीं, का समाधान किया जा सके | इस संपर्क कार्य के
लिए कई बार खतरे भी मोल लेने पड़ते थे।
एक बार किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में भावनगर जेल में बंद श्री
शंकरसिंह वाघेला तथा श्री विष्णुभाई पंड्या से संपर्क करना आवश्यक हो गया था।
गुप्त पत्राचार से प्रयोजन सिद्ध नहीं हो सकता था। अत: तय किया गया कि मैं
व्यक्तिगत रूप से उनसे जेल में मिलकर आवश्यक विचार-विमर्श करूँ। एक
भूमिगत कार्यकर्ता के लिए जेल के आस-पास जाना भी मृत्यु के करीब जाने के
बराबर था। सभी तैयारियों के साथ मैं सितंबर १९७६ के दौरान भावनगर पहुँचा। मैं
तथा भावनगर में ही रहनेवाली एक बहन कैदी कार्यकर्ताओं के मुलाकाती बनकर
वहाँ की जेल में गए। 'अनुयायियों' से मिलने की 'स्वामीजी' को अनुमति मिल
गई। एक घंटा जेल में बिताकर तथा “अनुयायियों' से मुक्त सत्संग निपटाकर
*स्वामीजी ' जेल से सुरक्षित बाहर आ गए।
एक बार मैं जामनगर के दौरे पर गया हुआ था। वहाँ समाचार मिला कि
वहीं की जेल में कैद श्री पन्नालाल शाह के स्वास्थ्य की स्थिति चिंताजनक है।
मन चिंताग्रस्त हो गया।'न जाने उनके हृष्ट-पुष्ट शरीर की क्या गत बनाई होगी !'
अधूरे कार्यों को निपटाने की जिम्मेदारी तथा साथी के प्रति लगाव--इन दो भावनाओं
के aa gs शुरू हो गया। उनसे मिलने जाने पर जिम्मेदारियाँ जोखिम में पड़
जाएँगी, न जाने पर मन कचोटता रहेगा। अंततः आत्मविश्वास तथा सहयोगी के
प्रति लगाव से जिम्मेदारियों को कुछ समय के लिए टाल देने की हिम्मत मिली।
खतरों को झेलने की तैयारी के साथ भाई दिनेश को साथ लेकर जेल पहुँचे। जो
होगा, देखा जाएगा--यह सोच बिना किसी तैयारी के ही हम जेल गए थे, अतः
श्थ्र # आपातकाल में गुजरात %
English translation
Small children from familiar families call their child friends and start greeting them with 'Sardarji'.
The innocent children used to enjoy listening to Sardarji's jokes. In these new forms
It was very difficult for all of us to adapt to you in the beginning, but with time
And circumstances gradually taught us everything.
The underground struggle also had many aspects. Along with public awareness, government
Efforts were made to use every opportunity to oppose it. from jails
By maintaining constant contact, the morale of the imprisoned workers is strengthened.
To maintain, regularly update them with latest news, programs, schemes
Was informed about. This was done with the aim that in jails
The doubt that arises in the minds of imprisoned activists that outside the boundary walls of prisons
Whether something is happening outside or not can be resolved. of this contact work
Many times risks had to be taken for this.
Once Shri was lodged in Bhavnagar jail in connection with some important work.
It became necessary to contact Shankarsingh Vaghela and Shri Vishnubhai Pandya.
The purpose could not be served by secret correspondence. So it was decided that I
I should personally meet him in jail and have necessary discussions. one
For an underground worker, going anywhere near a prison is like going close to death.
Was equal. With all preparations I reached Bhavnagar during September 1976. i
And a sister living in Bhavnagar became a visitor to the prisoner workers.
Went to the jail there. 'Swamiji' gets permission to meet 'followers'
Gone. After spending an hour in jail and conducting a satsang free from “followers”.
*Swamiji came out of jail safely.
Once I had gone on a tour to Jamnagar. There was news that
The health condition of Shri Pannalal Shah who is imprisoned there is worrying.
My mind became worried. 'I don't know what his strong body would have done!'
Responsibility for completing incomplete tasks and attachment to one's partner - these two feelings
The aa gs started. Responsibilities are at risk if you go to meet him
Will go, but if I don't go, my heart will remain troubled. Finally, with confidence and support
Attachment to each other gave me the courage to postpone responsibilities for some time.
With the preparation to face the dangers, the brother reached the jail along with Dinesh. which
It will happen, it will be seen - this thought we went to jail without any preparation, hence
Sth # Gujarat % in emergency