Original Hindi OCR
को सरकार ने सील करवा दिया। प्रेस को सील करने से पहले पुलिस द्वारा मनमाने
तरीके से प्रेस की तलाशी ली गई। वहाँ पर लगी महापुरुषों की तसवीरों की गरिमा
की भी परवाह नहीं की गई | कुमारी मणि बहन पटेल के कमरे--जहाँ सरदार पटेल
के साहित्य को सुरक्षित रखा गया है--की भी उसी तरीके से तलाशी ली गई। एक
अन्य प्रेस ' धरती मुद्रणालय' का भी यही हाल किया गया था। महेसाणा स्थित एक
प्रेस को सील करने के भी आदेश जारी किए गए थे; किंतु fast अज्ञात कारणों से
इस आदेश का पालन नहीं हुआ था तथा चुनावों के पश्चात् आवश्यक काररवाई
कर मामले को निपटा दिया गया था।
बंबई से प्रकाशित होनेवाला समाचार-पत्र 'जन्मभूमि' भी किसी से पीछे
नहीं रहा था। इस अखबार ने १५ नवंबर के अपने अंक में देशव्यापी सत्याग्रहों से
संबंधित समाचारों को प्रकाशित कर विद्रोह का रणसिंघा फूँक दिया। “जन्मभूमि'
के सभी अंकों को जब्त कर लिया गया बंबई के ही एक अन्य अखबार 'जनशक्ति!
तथा उसके संपादक श्री हरींद्र दबे पर श्रीमती गांधी की तसवीर छपवाने के लिए.
सरकार की ओर से पूरा दबाव बनाया गया, किंतु उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार
कर दिया। 'जब तक “जनशक्ति' में जे.पी. तथा विपक्षी नेताओं की तसवीरें नहीं
छापने दी जाएँगी तब तक श्रीमती गांधी की तसवीर भी नहीं छपेगी।'-- श्री हरींद्रभाई
का यह निडरतापूर्ण उत्तर उनकी निर्भीकता का परिचायक था। समग्र आपातकाल
के दौरान श्रीमती गांधी की तसवीर कभी भी इस अखबार में प्रकाशित नहीं हो पाई
थी। श्री दवे अपनी कविताओं तथा लेखों के माध्यम से भी जन-जागृति का प्रसार
करते रहे थे।
इन सबके बावजूद अपनी व्यावसायिक मर्यादाओं के कारण अखबार संघर्ष
में अपना योगदान सीमित रूप से ही दे पाते थे। अपितु इन मर्यादाओं को लाँचकर
भी संघर्ष का मार्ग अपनानेवाले पत्रों में साप्ताहिक पत्रिका 'साधना' तथा दशाहिक
पत्रिका ' भूमिपुत्र' के नाम पत्रकारिता के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में चमकते रहेंगे।
‘aera’ तथा ' भूमिपुत्र' का इतिहास ही संघर्ष का इतिहास है। इन दोनों
पत्रों के संपादकों क्रमश: श्री विष्णुभाई पंड्या तथा श्री चूनीभाई वैद्य को मीसा के
तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। ' भूमिपुत्र' के प्रेस को तीन बार सील किया गया
था और जमानत के तौर पर पच्चीस हजार रुपए भी माँगे गए थे। ' भूमिपुत्र' ने ही
न्यायालय के समक्ष सेंसरशिप को ललकारा था। 'साधना' तथा 'भूमिपुत्र' की
प्रतियाँ भारत की सभी जेलों में बराबर पहुँचती थीं।' भूमिपुत्र ' का प्रसार भी बढ़कर
सत्रह हजार के अंक को पार कर गया था। 'यज्ञमुद्रिका' प्रेस बंद करवा दिए जाने
# आपातकाल में गुजरात # श्ज्५
English translation
Got it sealed by the government. Before sealing the press, the police arbitrarily
The press was searched systematically. The dignity of the pictures of great men hung there
Was not even taken care of. Kumari Mani sister Patel's room--where Sardar Patel
The literature kept safe was also searched in the same manner. one
The same condition was meted out to another press 'Dharti Mudranalaya'. one located in mahesana
Orders were also issued to seal the press; But fast due to unknown reasons
This order was not followed and necessary action was taken after the elections.
The tax matter was settled.
The newspaper 'Janmabhoomi' published from Bombay is also second to none.
Wasn't there. This newspaper, in its issue of 15th November, spoke about the countrywide Satyagraha.
By publishing related news, the flame of rebellion was ignited. "Birthland"
All the issues of Bombay's another newspaper 'Janshakti!' were confiscated.
And its editor Mr. Harindra Dabe for getting the photo of Mrs. Gandhi printed.
There was complete pressure from the government, but they clearly refused to do so.
Did it. 'As long as J.P. in "Janshakti" And no pictures of opposition leaders
Unless permission is given to print, even Mrs Gandhi's photograph will not be printed.'-- Shri Harindra Bhai
This fearless answer was a reflection of his fearlessness. total emergency
During this period, Mrs. Gandhi's photograph was never published in this newspaper.
Was. Shri Dave also spread public awareness through his poems and articles.
Had been doing.
Despite all this, newspapers struggle due to their commercial limitations.
They could contribute only to a limited extent. But by launching these limitations
Among the papers that adopted the path of struggle were the weekly magazine 'Sadhana' and Dashahik.
The name of the magazine 'Bhumiputra' will continue to shine in golden letters in the history of journalism.
The history of 'Aera' and 'Bhumiputra' is the history of struggle. both of these
The editors of the papers, Mr. Vishnubhai Pandya and Mr. Chunibhai Vaidya respectively, were appointed as MISA.
Was arrested under. 'Bhumiputra' press sealed thrice
And twenty five thousand rupees were also demanded as bail. 'Bhumiputra' itself
Censorship was challenged before the court. Of 'Sadhana' and 'Bhoomiputra'
Copies reached all the jails of India equally. The spread of Bhumiputra also increased
Had crossed the mark of seventeen thousand. 'Yagyamudrika' press should be closed
#Gujarat in emergency #sh5