Original Hindi OCR
ने सरकार की नीतियों को बदलने के उद्देश्य से जनमत बनाने हेतु जो सभा
आयोजित की तथा जो भाषण दिए, बे देश की सुरक्षा के लिए कतई आपत्तिजनक
नहीं हैं।'
सेंसरशिप को चुनौती देने का कार्य भारत भर में सबसे पहले 'साधना'
पत्रिका द्वारा आरंभ किया गया। ' आपातस्थिति के निर्णय पर पुन: विचार करें ', यह
लेख न छापने के सेंसर विभाग के आदेश को “साधना ' ने गैर-कानूनी करार देकर
गुजरात उच्च न्यायालय में इस आदेश को ललकारा। मुख्य न्यायाधीश श्री बी.जे.
दीवान तथा श्री पटेल की न्यायपीठ ने प्राथमिक सुनवाई के बाद आवेदकों की
याचिका को काररवाई के लिए स्वीकार कर लिया। अदालत का रुख देख सेंसर
विभाग ने अपना आदेश निरस्त कर दिया और यह लेख १५ अगस्त, १९७५ के
*साधना' के अंक में प्रकाशित हुआ, जिसे बहुत से लोगों ने पढ़ा था।
२५ अगस्त के दिन लोक संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने सेंसर प्राधिकरण
कार्यालय के सामने “मुक्त नागरिक-पत्र' का पाठ किया। इस पत्रिका पर मुद्रक,
प्रकाशक और संपादक के नामों के स्थान पर सभी ने अपना-अपना नाम लिखा था,
अत: सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट श्री एस.बी.
बोरा ने सभी सत्याग्रहियों को निर्दोष घोषित कर मुक्त करते हुए अपने फैसले में
सरकार की आलोचना करते हुए कहा था, 'अधिनियमों के प्रावधानों का यदि इस
प्रकार मनमाना उपयोग किया जाएगा तो कानून में निहित न्याय के मूलभूत उद्देश्य
की ही हत्या हो जाएगी। 'सविनय कानून भंग' का सिद्धांत तो महात्माजी द्वारा इस
देश को मिली एक अप्रतिम विरासत है। पत्रिका पठन के इस कार्यक्रम का यदि
यही प्रतीकार्थ है तो इस कार्यक्रम को गैर-कानूनी मानने को यह अदालत कतई
तैयार नहीं है। देश में जब तक लोकतंत्र बना हुआ है तब तक व्यक्तिवादिता का
कोई स्थान नहीं है। व्यक्ति तो नाशवान् है, किंतु देश का लोकतंत्र अमर है और
लोकतांत्रिक सरकार ही अजर-अमर है।'
राजकोट के न्यायमूर्ति ने ४ नवंबर, १९७५ को दिए गए अपने एक फैसले
में कहा था कि “स्वतंत्रता का जतन करने और देश की आंतरिक सुरक्षा को हानिन
पहुँचे, इस बात की सावधानी रखना हर एक भारतीय का परम कर्तव्य है; किंतु
इसका यह अर्थ कतई नहीं है कि सरकार के किसी निर्णय की उचित आलोचना या
विरोध न किया जा सके।'
Gian के न्यायमूर्ति श्री भट्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि ' उन्होंने
सूत्रोच्चार किए थे और सार्वजनिक रूप से पत्रिकाओं का पठन किया था, जिससे
# आपातकाल में गुजरात #% RES
English translation
A meeting held to generate public opinion for the purpose of changing government policies.
The speeches he organized and gave were absolutely objectionable for the security of the country.
Are not.
'Sadhana' first across India to challenge censorship
Started by magazine. 'Reconsider the decision on emergency', it
Sadhna termed the Censor Department's order of not publishing the article as illegal.
Challenged this order in Gujarat High Court. Chief Justice Shri B.J.
The bench of Diwan and Shri Patel, after the preliminary hearing, decided against the applicants.
The petition was accepted for action. Censored considering the court's stance
The department rescinded its order and this article was published on August 15, 1975.
*Published in the issue of 'Sadhana', which was read by many people.
On 25th August, workers of Lok Sangharsh Samiti protested against the Censor Authority.
Read out “Free Citizen-Patra” in front of the office. The printer on this magazine,
In place of the names of the publisher and the editor, everyone had written their own names,
So everyone was arrested. Metropolitan Magistrate Shri S.B.
In his decision, Bora declared all the Satyagrahis innocent and freed them.
Criticizing the government, he had said, 'If the provisions of the Acts are violated
If such arbitrary use is made then the fundamental objectives of justice enshrined in the law
Will be murdered. The principle of 'violation of civil law' was put forward by Mahatmaji.
The country has got an amazing heritage. If this program of magazine reading
If this is the meaning, then this court will definitely not consider this program as illegal.
Not ready. As long as democracy remains in the country, individualism
There is no place. The individual is perishable, but the democracy of the country is immortal and
Only democratic government is immortal.
Justice of Rajkot in a judgment given on 4th November, 1975
Had said that “To protect freedom and to harm the internal security of the country
It is the ultimate duty of every Indian to take care of this; but
This does not at all mean that there is appropriate criticism of any decision of the government or
Cannot be opposed.
Justice Mr. Bhatt of GIAN said in one of his judgments that 'he
had recited sutras and read magazines publicly, which
#Gujarat in emergency #%RES