Original Hindi OCR
श्री एम.डी. भट्ट तथा sada समाज ' के श्री दशरथभाई ठाकुर के सह-संयोजकत्व
में गुजरात में एक एडहोक कमेटी की रचना की गई, जिसने आगे चलकर
पी.वी.सी.एल. की ओर से श्री सी.के. दफ्तरी, श्री सी.एम. छागला इत्यादि द्वारा
“जेल-मुक्ति अभियान' के बारे में जारी किए गए निवेदन पर गुजरात के करीब पाँच
सौ प्रतिष्ठित समाज-सेवी एवं अग्रणी नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्रित करने का
अभियान चलाया था।
सत्याग्रह के बाद संघर्ष के इस दूसरे दौर में प्रजा के प्रशिक्षण और उसमें
निर्भीक व्यवहार के प्रोत्साहन--इन दो बातों पर ही विशेष जोर दिया गया था। इन
मुददों पर अधिक-से-अधिक खुलकर मत-प्रदर्शन हो, यह आवश्यक था। इस हेतु
लोक संघर्ष के व्यापक कार्य को विभिन्न तरीकों से अमल में लाया गया । उदाहरणार्थ,
जेल से मुक्त हुए श्री पीलू मोदी का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। गोधरा में
ऐसे ही एक स्वागत समारोह के कारण संघ के तीन कार्यकर्ताओं पर मीसा लगा
दिया गया था। कइयों पर डी.आई.आर. के मामले दर्ज किए गए, फिर भी ये
कार्यक्रम होते रहे। अंततः पुलिस थककर बैठ गई और अधिकाधिक लोग इन
कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगे।
जेलों में बंद कार्यकर्ता भी जनहित के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। ३१
अगस्त के दिन गुजरात सरकार के भूतपूर्व मंत्री सर्वश्री पोपटभाई व्यास, केशुभाई
पटेल, मोतीभाई चौधरी, भाईलाल भाई कॉप्ट्रेक्टर तथा शंकरभाई वाघेला ने महामहिम
राज्यपाल को एक आवेदन-पत्र भेजकर बढ़ती हुई महँगाई तथा तेल व वनस्पति घी
के अभाव की स्थिति से निपटने के लिए शीघ्र काररवाई करने की माँग की।
४ सितंबर को जेल में कैद विधायकों ने राज्यपाल को एक आवेदन-पत्र
भेजकर गुजरात में राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने को लेकर अपना विरोध प्रकट
किया और शीघ्रातिशीघ्र जनतांत्रिक सरकार के गठन का आग्रह किया। मीसा की
आड़ लेकर गुजरात की चार महानगरपालिकाओं को भंग करने की कांग्रेसियों की
कुचेष्टाओं का राजकोट के कॉर्पेरेटरों ने विरोध किया। श्रीमती हेमा बहन आचार्य
के नेतृत्व में राजकोट के करीब बीस कॉर्पेरिटरों ने राज्यपाल महोदय से मिलकर
अलोकतांत्रिक तरीकों को रोकने के लिए उनसे अनुरोध किया। ९ दिसंबर को
“अहमदाबाद शहर जनसंघ' का एक विशाल सम्मेलन हेमा बहन आचार्य की देख-
रेख में आयोजित हुआ। संघ पर प्रतिबंध लगा हुआ था। निडर होने के बावजूद संघ
को अपने सभी कार्यक्रम Wes तरीकों से करने पड़ते थे। अहमदाबाद शहर के
प्रमुख कार्यकर्ता यदि बड़ी संख्या में सम्मेलन में उपस्थित हों, तभी एक नई चेतना
BUR आपातकाल में गुजरात 3
English translation
Shri M.D. Bhatt and co-convenorship of Shri Dashrathbhai Thakur of 'Sada Samaj'
An ad-hoc committee was formed in Gujarat in 1947, which further
P.V.C.L. On behalf of Shri C.K. Office, Shri C.M. by Chagla et al.
On the request issued regarding “Jail-Free Campaign”, about five
To collect signatures of hundred eminent social workers and leading citizens
Had launched a campaign.
In this second phase of struggle after Satyagraha, the training of the people and their
Special emphasis was laid on these two things – encouragement of fearless behaviour. in
It was necessary that there should be as much open expression of opinion on the issues as possible. for this
The extensive work of people's struggle was carried out in various ways. For example,
Shri Pilu Modi, who was released from jail, was welcomed at many places. in Godhra
Due to one such reception, three Sangh workers were charged with MISA.
Was given. DIR on many cases were registered, yet these
Programs kept happening. Eventually the police got tired and more and more people started coming in.
Started participating in programs.
The jailed workers also continued to struggle for the public interest. 31
On the day of August, former ministers of Gujarat Government, Shri Popatbhai Vyas, Keshubhai
Patel, Motibhai Chaudhary, Bhailal Bhai Contractor and Shankarbhai Vaghela told His Excellency
By sending an application to the Governor regarding rising inflation and oil and vegetable ghee.
Demanded to take immediate action to deal with the situation of shortage.
On September 4, the jailed MLAs submitted an application to the Governor.
Express your protest against extending the period of President's rule in Gujarat by sending
And urged for the formation of a democratic government as soon as possible. Misa's
Congress's decision to dissolve four municipal corporations of Gujarat under the guise of
The misdeeds were opposed by the corporators of Rajkot. Mrs. Hema Sister Acharya
Under the leadership of about twenty corporators of Rajkot met the Governor.
Requested them to stop undemocratic practices. on 9th december
A huge conference of “Ahmedabad City Jana Sangh” was organized under the supervision of Hema Behen Acharya.
Held in line. The Sangh was banned. Despite being fearless, the union
Had to do all his programs in West way. of Ahmedabad city
Only if prominent workers attend the conference in large numbers, a new consciousness will emerge.
Gujarat in emergency 3