Original Hindi OCR
का प्रकाशन शुरू किया गया | ' खबरदार' के छद्म नाम से ' मुक्तवाणी ' के संपादकत्व
का जिम्मा मैंने ले लिया। अब गुजरात के लोगों के लिए 'मुक्तवाणी' ही सच्चे
समाचार जानने का एकमात्र माध्यम थी।
जनता मोरचा द्वारा १५ से ३० अगस्त तक अहमदाबाद से दांडी तक की
*संघर्ष-कूच' का आयोजन किया गया। छह सौ सत्तर किलोमीटर लंबी इस कूच
का नेतृत्व सरदार पटेल की पुत्री कुमारी मणी बहन पटेल ने किया था। अहमदाबाद
के 'सरदार पटेल भवन' से प्रारंभ हुई इस कूच के रास्ते में जगह-जगह से लोग
कूच में शामिल होते और इन सबको डी.आई.आर. के तहत पकड़ लिया जाता।
चूँकि कुमारी मणी बहन की गिरफ्तारी के परिणाम क्या हो सकते हैं, इस बात को
सरकार भली-भाँति समझती थी, अतः उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। कूच के
मार्ग में, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद, लोग भारी संख्या में बेखौफ उपस्थित
रहते और कूच का स्वागत करते। इस लंबी कूच के दौरान मार्ग में छप्पन स्थानों पर
प्रतीकात्मक सत्याग्रह किए गए, जिसमें हिस्सा लेनेवाले छियानबे कार्यकर्ताओं को
गिरफ्तार कर लिया गया था। इस 'संघर्ष-कूच' ने मार्ग में स्थित नौ जिलों में एक
नया जोश पैदा किया। रास्ते भर पूर्णत: अहिंसक रही इस कूच को बदनाम करने की
नीयत से कूच के अंतिम दिन पुलिस ने अपना असली रूप उजागर किया। वलसाड़
में जहाँ से होकर इस Ha को गुजरना था, वहाँ एक मोहल्ले में बैठे कुछ लोगों को
हिंसा के लिए उकसाने के आशय से पुलिस ने उनपर लाठियाँ बरसाईं। परंतु जहाँ
से होकर एक बार पृज्य बापू गुजरे थे, उस पथ पर बसनेवाले भला हिंसक कैसे हो
सकते थे! कुमारी मणी बेन बिना किसी रुकावट के दांडी तक पहुँचीं।
राजकोट में विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने अनेक प्रकार से कार्यक्रम
आयोजित किए। जन-जागृति के साथ-साथ उन्होंने संघर्ष-प्रवृत्ति भी जारी रखी
थी। राज्यपाल श्री के.के. विश्वगाथन के राजकोट दौरे के समय राजकोट विद्यार्थी
परिषद् के कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक आवेदन-पत्र देकर गुजरात में मीसा के तहत
पकड़े गए विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को तुरंत रिहा करने की माँग की। इस
आवेदन-पत्र पर सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के करीब ढाई हजार विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर
किए थे।
“रैडिकल ह्ामनिस्ट' तथा ‘sada समाज' द्वारा संयुक्त रूप से अक्तूबर
माह के तीन रविवारों को चौवालीसवें संविधान संशोधन के बारे में चर्चा-सभाओं
का आयोजन किया। सर्वश्री उमाशंकर जोशी, दिनेश शुक्ल, मावलंकर, के.डी.
देसाई जैसे विद्वज्जनों ने उपस्थित रहकर इन सभाओं का मार्गदर्शन किया।
# आपातकाल में गुजरात # Rey
English translation
Publication of was started. Editorship of 'Muktvani' under the pseudonym of 'Khabardar'
I took the responsibility. Now only 'Muktvani' is true for the people of Gujarat.
News was the only medium to know.
From Ahmedabad to Dandi by Janata Morcha from 15th to 30th August
*Struggle March' was organised. This six hundred and seventy kilometer long march
It was led by Kumari Mani Behen Patel, daughter of Sardar Patel. Ahmedabad
People from different places gathered on the route of this march which started from 'Sardar Patel Bhawan'.
Joining the march and all of them were sent to D.I.R. Would have been caught under.
Since what could be the consequences of Kumari Mani sister's arrest,
The government understood very well, hence he was not arrested. of marching
Despite the presence of police, people appeared in large numbers without any fear on the route.
Would have stayed and welcomed the march. During this long journey, at fifty-six places on the way
Symbolic Satyagraha was carried out, in which ninety-six workers who took part were
Was arrested. This 'struggle march' affected one of the nine districts located along the route.
Created new enthusiasm. To discredit this march which was completely non-violent throughout the way
On the last day of the march, the police revealed their true form. Valsad
There were some people sitting in a locality through which this Ha was to pass.
The police lathicharged them with the intention of inciting them to violence. but where
Priya Bapu once passed through this road, how can the people living on that road be violent?
Could! Kumari Mani Ben reached Dandi without any hindrance.
Vidyarthi Parishad workers organized various programs in Rajkot.
Held. Along with public awareness, he also continued his struggle trend.
Was. Governor Shri K.K. Rajkot students during Vishwagathan's visit to Rajkot
Council workers gave him an application form under MISA in Gujarat.
Demanded immediate release of the arrested students and teachers. this
Nearly two and a half thousand students of Saurashtra University signed the application form.
Had done.
Jointly organized by 'Radical Humanist' and 'Sada Samaj' in October.
Discussion meetings regarding the forty-fourth constitutional amendment on three Sundays of the month
Organized. Sir Umashankar Joshi, Dinesh Shukla, Mavalankar, K.D.
Scholars like Desai were present and guided these meetings.
# Gujarat in emergency # Rey