Aapatkal Mein Gujarat — Page 139

Original Hindi OCR

सम्मेलन १६ जून को श्री बाबूभाई की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें श्री
बाबूभाई ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि स्थानीय निकायों की किसी संस्था पर हमारे
शासन के होने या न होने का उतना महत्त्व नहीं है, सबसे अधिक महत्त्व तो इस बात
का है कि इन संस्थाओं में न्याय और नैतिकतापूर्ण आचरण का स्तर बना रहना
चाहिए और हमें इसी बात का खयाल रखना है।

आपातकाल की घोषणा की पहली वार्षिक तिथि २६ जून, १९७६ के दिन
अहमदाबाद में आयोजित ' गुजरात जनता मोरचा' के एक विशाल जन-सम्मेलन ने
आपातकाल के खिलाफ लड़ते रहने के अपने दृढ़ संकल्प का पुनः: एक बार
परिचय करवाया। इस सम्मेलन से उठनेवाली जन-चेतना की लहरें गुजरात को मौन
नहीं रहने देंगी, इस भय से प्रशासन सम्मेलन से पूर्व ही इसके आयोजन को रोकने
के लिए सक्रिय हो गया था। पुलिस की गाड़ियाँ गली-गली घूमकर सभाओं पर
लगे प्रतिबंध की लाउडस्पीकरों द्वारा घोषणा करने लगी थीं। अखबारों को सूचनाएँ
दे दी गई थीं कि वे सम्मेलन के बारे में कोई समाचार न छापें। शहर की गली-गली
में लगे सूचना-पट्टों के पास पहरेदारों को बैठा दिया गया था, ताकि कोई उन
सूचना-पट्टों पर कोई संदेश न लिख सके | बावजूद इन सारी कोशिशों के, गुजरात
के कोने-कोने से मर मिटने का प्रण ले चुके कार्यकर्ताओं के दल-के-दल अहमदाबाद
के सरदार कांग्रेस भवन के परिसर में आ पहुँचे थे। परिसर के बाहर मानो कोई
बहुत बड़ी जंग लड़नी हो, पुलिस का इतना भारी जमावड़ा लगा दिया गया था।

इस सम्मेलन में श्री कृपलानी, महिंदर कौर एवं हाल ही में जेल से मुक्त
हुए श्री अशोक मेहता भी आ पहुँचे | इनके अलावा सर्वश्री बाबूभाई पटेल, आर.के.
अमीन, मनुभाई पटेल तथा ब्रह्मकुमार भट्ट इत्यादि ने भी इस विशाल जन-
सम्मेलन को संबोधित किया था। सम्मेलन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूभाई के
नेतृत्व में जनता मोरचा के विधायक, सांसद तथा गुजरात मोरचा की प्रांतीय
कार्यकारिणी के सदस्य एक रैली के रूप में राजभवन की ओर निकल पड़े। उन्हें
बीच में ही रोक लिया गया। हजारों नागरिकों के जयघोष के बीच बासठ नेताओं
ने अपनी गिरफ्तारी दी।

इस कार्यक्रम की सफलता के समाचार भूमिगत संपर्क केंद्रों के माध्यम से
गाँव-गाँव तक पहुँच गए थे। इसके अलावा आपातकाल और तानाशाही के विरोध
deed लगाने के कार्यक्रम के आयोजन के बारे में भी राज्य भर में सूचना पहुँचा
दी गई थी। गुजरात के हर छोटे-बड़े गाँव में उसी रात दीवारों पर पोस्टर्स चिपका
दिए गए। २६ जून को काले दिवस के मौके पर श्री जयप्रकाशजी ने भारत के
१४० # आपातकाल में गुजरात #

English translation

The conference was held on 16th June under the chairmanship of Shri Babubhai. In this Mr.
Babubhai had said in clear words that we have no influence on any institution of local bodies.
It is not that important whether there is governance or not, the most important thing is that
It is important that the level of justice and ethical conduct is maintained in these institutions.
It is necessary and we have to keep this thing in mind.

The first annual date of declaration of emergency was June 26, 1976.
A huge public conference of 'Gujarat Janata Morcha' organized in Ahmedabad
Reaffirming our determination to continue fighting against the Emergency: Once again
Got introduced. The waves of public consciousness arising from this conference silenced Gujarat.
Fearing that the government would not allow it to remain, the administration stopped its organization even before the conference.
Was activated for. Police vehicles roamed from street to street and targeted meetings.
The ban was announced through loudspeakers. notices to newspapers
They were given instructions not to publish any news about the conference. city streets
Guards were posted near the notice boards so that no one could see them.
No message could be written on notice boards. Despite all these efforts, Gujarat
Groups of workers who have vowed to die from every corner of Ahmedabad
Sardar had reached the premises of Congress Bhavan. as if someone outside the premises
A huge war had to be fought, such a huge police presence was deployed.

In this conference Shri Kripalani, Mahinder Kaur and recently released from jail
Mr. Ashok Mehta also arrived. Apart from these, Sarvashree Babubhai Patel, R.K.
Amin, Manubhai Patel and Brahmakumar Bhatt etc. also supported this huge public.
Addressed the conference. After the conference, former Chief Minister Shri Babubhai
Under the leadership of MLAs, MPs of Janata Morcha and provincial leaders of Gujarat Morcha
The members of the executive set out towards Raj Bhavan in a rally. them
Was stopped midway. Sixty-two leaders amid the cheers of thousands of citizens
Gave his arrest.

News of the success of this program through underground contact centers
Had reached every village. Apart from this, opposition to emergency and dictatorship
Information regarding the organization of deed installation program was also distributed across the state.
Was given. Posters were pasted on the walls in every small and big village of Gujarat that very night.
Were given. On the occasion of Black Day on 26th June, Shri Jayaprakashji
140 # Gujarat in emergency #

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 139