Aapatkal Mein Gujarat — Page 136

Original Hindi OCR

पत्र लिखा था। पर यह पत्र भी जेले में ही कहीं फँसकर रह गया और भट्ट काका
के देहांत के बाद ही वह पत्र श्री राणा तक पहुँच पाया था। अंतत: कई मनोव्यथाओं
से पीड़ित होकर १३ अप्रैल को संघर्ष की जिम्मेदारी अपने साथियों पर छोड़कर
भट्ट काका इस दुनिया से हमेशा के लिए कूच कर गए।
श्री भेरूमल गेहाणी
श्री भेरूमल गेहाणी जूनागढ़ जिले के बाँटवा गाँव के एक छोटे से व्यापारी
थे। देश के बँटवारे के समय वे अपनी जन्मभूमि सिंध को छोड़कर माँ भारती की
गोद में ही शेष जीवन व्यतीत करने की पवित्र भावना के साथ गुजरात आए और
बाँटवा जैसे छोटे से गाँव में बस गए थे। छोटी उम्र से ही संघ के सक्रिय कार्यकर्ता
रहे, मिलनसार प्रकृतिवाले श्री गेहाणी कठोर परिश्रमी थे। लंबा-चौड़ा शरीर, सिर
पर छोटे-छोटे बाल, भरावदार और नुकीली मूँछोंवाले एक प्रभावशाली व्यक्तित्व
के धनी श्री गेहाणीजी को बहुत दिनों से मधुमेह और रक्तचाप की बीमारी थी। ११
जुलाई के तड़के चार बजे SS ' आपसे एक जरूरी काम है' कहकर थाने ले जाया
गया। थाने पहुँचते ही सूचना दी गई कि उन्हें मीसा के तहत गिरफ्तार किया जा रहा
है। उनका गुनाह केवल इतना था कि संघ को प्रतिबंधित घोषित किए जाने से पहले
वे बाँटवा में संघ नगर कार्यवाह थे। थाने से ही उन्हें जूनागढ़ भेज दिया गया।
जूनागढ़ में उन्हें मीसा का आरोप-पत्र दिया गया और वहाँ से उन्हें साबरमती जेल
भेज दिया गया। मधुमेह और रक्तचाप के शिकार भेरूमलजी का स्वास्थ्य यहाँ और
खराब हो गया। इलाज के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में भरती किया गया, उस
अस्पताल में जहाँ भेरूमलजी जैसे मरीजों के लिए उचित उपचार की कोई व्यवस्था
नहीं थी।
उनकी हालत गंभीर होते ही डॉक्टरों ने उन्हें वापस जेल भेज दिया। जेल के
दरवाजे तक पहुँचते-पहुँचते उन्हें बेतहाशा उल्टियाँ होने लगीं। जेल के अधिकारियों
ने फौरन गृह विभाग को टेलीफोन कर तत्क्षण पंद्रह दिनों के लिए पेरोल की
सिफारिश की। गृह विभाग ने ५ से २० अगस्त, १९७६ तक की पेरोल मंजूर कर
दी। बीमार भेरूमलजी को जेल के दरवाजे पर ही पेरोल की सूचना दे दी गई। वार्डर
से कहकर उनका सामान भी तुरंत बाहर मँगवा लिया गया और बाहर से ही उन्हें
उसी हालत में घर जाने के लिए कह दिया गया। जिम्मेदारी से पीछा छुड़ाने के
चक्कर में मानवता को पूरी तरह से ताक पर रख दिया गया था। इस गंभीर अवस्था
में बिना किसी सहारे के भेरूमलजी जैसे-तैसे बाँटवा वापस लौटे । बाँटवा पहुँचते
# आपातकाल में गुजरात # १३७

English translation

Wrote the letter. But this letter also got stuck somewhere in the jail and Bhatt uncle
That letter reached Shri Rana only after his death. Ultimately many emotions
Suffering from diabetes, he left the responsibility of the struggle to his comrades on 13th April.
Bhatt Kaka departed from this world forever.
Mr. Bherumal Gehani
Shri Bherumal Gehani is a small businessman from Bantwa village of Junagadh district.
Were. At the time of partition of the country, he left his birthplace Sindh and joined the efforts of Mother India.
Came to Gujarat with the sacred feeling of spending the rest of his life in his lap and
Had settled in a small village like Bantwa. Active worker of Sangh since young age
However, Shri Gehani, who had a sociable nature, was a hard worker. long body, head
But an impressive personality with short hair, a full and pointed mustache
Shri Gehaniji, who is rich, was suffering from diabetes and blood pressure for a long time. 11
At four o'clock in the morning in July, the SS took me to the police station saying 'I have an important task for you'.
Gone. As soon as he reached the police station, he was informed that he was being arrested under MISA.
Is. His only crime was that before the Sangh was declared banned
He was the Sangh Nagar Karyavah in Bantwa. He was sent to Junagadh from the police station itself.
In Junagadh he was given MISA chargesheet and from there he was sent to Sabarmati jail.
Sent. Health of Bherumalji, a victim of diabetes and blood pressure, here and
It got spoiled. He was admitted to the Civil Hospital for treatment.
In the hospital where there is no arrangement for proper treatment for patients like Bherumalji.
Was not there.
As his condition became critical, the doctors sent him back to jail. of jail
By the time he reached the door, he started vomiting wildly. prison officials
He immediately telephoned the Home Department and immediately asked for parole for fifteen days.
Recommended. The Home Department approved the parole from August 5 to 20, 1976.
Gave. Sick Bherumalji was informed about parole at the jail door itself. warder
By asking the
In the same condition he was asked to go home. to escape responsibility
Humanity was completely put on hold in this affair. this serious condition
Without any support, Bherumalji somehow returned. reach to distribute
#Gujarat in emergency #137

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 136