Original Hindi OCR
जेल के माहौल को हमेशा स्पंदित किए रहनेवाले एक मित्र को एक दिन
सबेरे-सवेरे तार मिला। उस तार में उन्हें पेरोल के लिए अनुमति दी गई थी। जिसने
कभी पेरोल की माँग ही नहीं की थी, उसे पेरोल का मिलना सभी के लिए आश्चर्य
का विषय था। कई तरह के अनुमान लगाते हुए वे जेल से बाहर आए। बाहर
निकलते ही उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी को दिल का दौरा पड़ा है। वे सीधे
अस्पताल पहुँचे। बेसुध पत्ती को देखा। असमय जर्जरित हो चुका पत्नी का
स्वास्थ्य मीसा द्वारा फैलाई गई बरबादी का प्रत्यक्ष प्रमाण था। पत्नी की बीमारी तो
ठीक नहीं हुई, पर पेरोल की अवधि समाप्ति के करीब आ गई, अतः डॉक्टरी
प्रमाण-पत्र लेकर वे स्वयं ही गांधीनगर पहुँचे। कभी भी पेरोल न माँगनेवाले उस
सहयोगी ने पत्नी की देखभाल हेतु पेरोल की अवधि बढ़ाने के लिए करबद्ध प्रार्थना
की । बदले में उन्हें मिला जवाब आघातजनक था, 'मीसा में अगर इतनी आसानी से
पेरोल मिलने लगेगा तो मीसा को मानेगा कौन ?' मानो मानवता पूरी तरह से अदृश्य
हो चुकी थी। जवाब देनेवाला अधिकारी आपातस्थिति के नशे में इतना धुत था कि
वह अपना मानव धर्म ही भूल गया था। पेरोल की अवधि नहीं बढ़ी। जिसे सुख-
दुःख में साथ देने का कभी वचन दिया था, उस अर्धांगिनी को डॉक्टरों और भगवान्
के भरोसे छोड़कर लोकतंत्र की साधना हेतु वे जेल वापस आ गए। पर इस बार जेल
और अस्पताल के बीच की छोटी सी दूरी उन्हें हजारों मील लंबी प्रतीत हो रही थी।
अगर वे चाहते तो अनीति के सम्मुख घुटने टेककर जेल से रिहा भी हो सकते थे,
पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।
संघ के प्रांत संघचालक डॉ. पी.वी. दोशी शुरू से ही साबरमती जेल में
थे। वे पेरोल के लिए याचना करने के पक्ष में नहीं थे। परंतु अचानक ही उनकी
पुत्री की शल्यक्रिया किए जाने की नौबत आ पड़ी। अब घर जाना आवश्यक था।
परिजनों ने पेरोल के लिए आवेदन कर दिया था। साथियों के बहुत समझाने के
बाद वे पेरोल पर जाने के लिए सहमत हुए। पेरोल मंजूर हो गई, किंतु मनुष्यता
खो बैठे मदांध अधिकारी शरारत किए बिना कैसे रह सकते थे ! पेरोल इस शर्त पर
दी गई कि वे राजकोट में प्रवेश नहीं करेंगे। कितनी अजीब शर्त थी! बेटी की
शल्यक्रिया के कारणों से मिली पेरोल इस शर्त पर दी गई थी कि जिस जगह
शल्यक्रिया होनी थी, उस जगह वे नहीं जा सकते। इससे बड़ी मानसिक यातना
और भला क्या हो सकती है !
संघ के राजकोट के एक कार्यकर्ता श्री प्रवीण मणियार को जेल में शारीरिक
कसरत के लिए खेले जानेवाले खेलों के दौरान ही पैर में चोट लग गई | शल्यक्रिया
RW # आपातकाल में गुजरात #%
English translation
One day a friend who always kept the atmosphere of the jail alive
Got a telegram early in the morning. In that telegram he was given permission for parole. who
He had never asked for parole, his getting it was a surprise for everyone.
Was the subject of. He came out of jail making many guesses. outside
As soon as he left, he came to know that his wife had suffered a heart attack. they straight
Reached the hospital. Looked at the unconscious leaf. Wife's untimely decrepitude
Health was a visible example of the devastation caused by MISA. wife's illness
Didn't get well, but parole period was about to end, so doctor
He himself reached Gandhinagar with the certificate. The one who never asks for parole
The colleague made a strong request to extend the period of parole to take care of his wife.
Of. The reply he received in return was shocking, 'If in MISA so easily
If parole starts, who will believe MISA? As if humanity is completely invisible
It was over. The responding officer was so intoxicated by the emergency that
He had forgotten his human religion. Parole period not extended. Whose happiness-
The wife who had once promised to support her in her sorrow, was saved by doctors and God.
Leaving the trust of the government, he returned to jail to practice democracy. but this time jail
And the small distance between the hospitals seemed thousands of miles long to them.
If he wanted, he could have succumbed to injustice and been released from jail.
But he did not do so.
Provincial Sanghachalak of the Sangh, Dr. P.V. Doshi in Sabarmati jail since the beginning
Were. He was not in favor of pleading for parole. but suddenly their
The situation arose when my daughter had to undergo surgery. Now it was necessary to go home.
The family members had applied for parole. After a lot of convincing from my friends
Later he agreed to go on parole. Parole approved, but humanity
How could the lost and intoxicated officers remain without mischief? parole on condition
Granted that they will not enter Rajkot. What a strange condition it was! daughter's
Parole granted due to surgery was granted on the condition that the place where
They could not go to the place where the surgery was to take place. greater mental torture than this
What else could be better!
Shri Praveen Maniyar, a worker of Rajkot of RSS, was physically tortured in jail.
He got injured in his leg while playing sports for exercise. surgery
RW # Gujarat in emergency #%