Original Hindi OCR
आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी जेल के अधिकारी सहमत नहीं थे। अत: इन
सुविधाओं को पाने के लिए भी गुजरात की लगभग सभी जेलों में इन कार्यकर्ताओं
को ' भूख हड़ताल ' करनी पड़ी थी।
पकड़े गए इन राजनीतिक कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र से दूर रखने के
उद्देश्य से अहमदाबाद से गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को वडोदरा, भावनगर,
राजकोट तथा भुज की जेलों में भेज दिया गया। राजकोट के कार्यकर्ताओं को
साबरमती जेल में, महेसाणा के कई कार्यकर्ताओं को पालनपुर जेल में, सूरत के
कार्यकर्ताओं को साबरमती जेल में तथा पंचमहाल, भरूच व वलसाड़ जिले के
कार्यकर्ताओं को वडोदरा जेल में रखा गया था।
आरंभ से ही जेलों में निश्चित व्यवस्था स्थापित करने के प्रयत्न किए गए,
ताकि जेल-जीवन के समय का संघर्ष हेतु अधिकाधिक सदुपयोग किया जा सके।
इस हेतु विभिन्न जेलों में कैद कार्यकर्ताओं में से एक-एक को प्रभारी बनाया गया।
तदनुसार साबरमती जेल में राजकोट के श्री प्रवीणभाई मणियार, वडोदरा जेल में
राजकोट के श्री चिमनभाई शुक्ल, भुज जेल में श्री सूर्यकांत आचार्य को, भावनगर
जेल में पहले श्री विष्णुभाई पंड्या व बाद में भूमिगत कार्यकर्ता श्री शंकरसिंह
वाघेला को गिरफ्तार कर लाए जाने पर उन्हें प्रभारी बनाया गया। राजकोट जेल में
आरंभ में डॉ. आर.के. शाह को तथा बाद में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने
पर श्री मंगलसेन चोपरा को भी प्रभारी बनाया गया।
जेल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना, जेल के अधिकारियों से
बातचीत करना, जेल के बाहर के भूमिगत कार्यकर्ताओं से संपर्क हेतु व्यवस्था
बनाना, जेल व बाहरी दुनिया के बीच समाचारों के आदान-प्रदान की व्यवस्था
करना इत्यादि जिम्मेदारियाँ इन लोगों के कंधों पर थीं। विभिन्न कार्यक्रमों के
आयोजन-निष्पादन के अलावा जेल-प्रशासन से मुठभेड़ भी राजनीतिक कैदियों के
लिए रोजमर्रा की बात हो गई थी। कई छोटी-बड़ी जायज माँगों के लिए संघर्ष
करना पड़ता था।
जेलों में संघ के स्वयंसेवक बहुतायत में थे, अत: वहाँ होनेवाले सभी
कार्यक्रमों में भी उनका विशेष योगदान हुआ करता था। कैद होने के बावजूद संघर्ष
की चेतना को बनाए रखने की आवश्यकता को वे जानते थे। अत: कारावास को इन
लोगों ने एक प्रकार के जे.टी.सी. (Jail Training Camp) में परिवर्तित कर दिया
था। आएदिन नाना प्रकार के विषयों पर चर्चाओं के कार्यक्रम किए जाते। प्रात:
साढ़े पाँच बजे प्रात:-स्मरण से शुरू होनेवाले कार्यक्रम रात साढ़े दस बजे तक
१२६ # आपातकाल में गुजरात #
English translation
The jail authorities did not even agree to fulfill the requirements. So in
To get the facilities, these workers are lodged in almost all the jails of Gujarat.
Had to go on 'hunger strike'.
To keep these arrested political workers away from their area.
The workers arrested from Ahmedabad for this purpose were sent to Vadodara, Bhavnagar,
Sent to the jails of Rajkot and Bhuj. Rajkot workers
In Sabarmati Jail, many workers of Mahesana, in Palanpur Jail, in Surat
The workers were kept in Sabarmati Jail and in Panchmahal, Bharuch and Valsad districts.
The activists were kept in Vadodara jail.
From the very beginning, efforts were made to establish definite order in the jails,
So that the time of jail life can be utilized to the maximum extent for the struggle.
For this, one of the workers imprisoned in different jails was made in-charge.
Accordingly, Shri Praveenbhai Maniyar of Rajkot in Sabarmati Jail, Vadodara Jail
Shri Chimanbhai Shukla of Rajkot, Shri Suryakant Acharya in Bhuj Jail, Bhavnagar
First Shri Vishnubhai Pandya in jail and later underground worker Shri Shankarsingh.
When Vaghela was arrested and brought, he was made in-charge. in Rajkot jail
Initially Dr. R.K. Shah and the number of workers arrested later increased.
But Shri Mangalsen Chopra was also made in-charge.
To organize various programs in the jail, contact the jail authorities
To negotiate, to arrange for contact with underground workers outside the jail.
Making arrangements for exchange of news between the prison and the outside world
Responsibilities like doing etc. were on the shoulders of these people. of various programs
Apart from planning and execution, political prisoners also have encounters with the jail administration.
It had become an everyday thing. Struggle for many small and big legitimate demands
Had to do.
There were an abundance of Sangh volunteers in the jails, hence all the incidents taking place there
He also had a special contribution in programs. Struggle despite being imprisoned
He knew the need to maintain the consciousness of Hence the imprisonment
People have created a kind of JTC. (Jail Training Camp)
Was. Every day, programs for discussions on various topics were organised. in the morning
Remembrance programs starting at 5:30 in the morning and ending at 10:30 in the night.
126 # Gujarat in emergency #