Original Hindi OCR
माँगी गई। इस प्रकार यह पूरा मामला अदालत तक पहुँचा।
दूसरी ओर, श्री बाबूभाई ने दिल्ली में तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री श्री के.
ब्रह्मानंद रेड्डी से मिलकर जनता मोरचा के प्रत्याशी श्री आडवाणी को चुनाव में
हिस्सा लेने के लिए आवश्यक सारी सहायता उपलब्ध करवाने की आवश्यकता पर
जोर दिया । अदालत ने भी दायर याचिकाओं पर काररवाई करते हुए श्री आडवाणीजी
को पेरोल पर छोड़ने की माँग को स्वीकार कर लिया। किंतु अब श्री आडवाणीजी
ने उन तानाशाहों की चुनौती को स्वीकार करते हुए पेरोल पर मुक्त होने से स्वयं
इनकार कर दिया। इस प्रकार इस कानूनी मुकाबले में भी सरकार की पराजय और
श्री आडवाणी की नैतिक जीत हुई।
आडवाणीजी को ९ मार्च को पुलिस की हिरासत में हवाई जहाज द्वारा
बंगलौर से अहमदाबाद लाया गया उन्हें गांधीनगर के गेस्ट हाउस में ठहराया गया,
जहाँ उनके चुनाव उम्मीदवारी-पत्र भरने से संबंधित औपचारिकताएँ पूर्ण की गईं।
इस तरह गुजरात ने हर चुनौती का सामना करते हुए श्री आडवाणी को राज्यसभा के
लिए चुनकर भेजा।
कांग्रेसियों की व्यूह-रचना
गुजरात सरकार के टूटने के बारे में कांग्रेसियों का विश्वास दिन-प्रतिदिन
दृढ़ होता जा रहा था। सूरत के विधायक श्री शंभूभाई पटेल द्वारा किए गए दल-
बदल से कांग्रेसियों की इस उम्मीद को और बल मिला। मोरचा सरकार इन
कोशिशों में लगी थी कि गुजरात सरकार के पतन के बाद भी गुजरात में अमन-चैन
कायम रहे, जबकि कांग्रेसियों की मंशा सरकार को Vere करने के साथ-साथ
उसे बदनाम करने की भी थी। दल-बदलुओं का सहारा लेकर ऐसा चित्र खड़ा
किया गया कि मोरचा सरकार आपसी मतभेदों के कारण बिखर रही है। यह सरकार
अलोकतांत्रिक आचरण कर रही है तथा हिंसा को बढ़ावा दे रही है, इत्यादि
कुप्रचारों के द्वारा गुजरात सरकार को बदनाम करने के कांग्रेसियों के प्रयत्त दिन-
प्रतिदिन जोर पकड़ने लगे। इन प्रयत्नों के अलावा 'सुरंग प्रकरण' से जुड़े विवाद
को जोर-शोर से उछालकर गुजरात सरकार को सर्वाधिक बदनाम करने की कोशिश
की TE गुजरात के कुछ कांग्रेसियों व एक सांसद द्वारा 'सुरंग प्रकरण” की पूरी
जानकारी केंद्र सरकार तथा सी.बी.आई. को दी गई थी।
गुजरात के कांग्रेसियों व केंद्र सरकार की योजना थी कि गुजरात सरकार के
जिस दिन गिरने की संभावना हो, उसके दो दिन पहले ही ' सुरंग प्रकरण' से संबद्ध
# आपातकाल में गुजरात #% ११३
English translation
Was asked for. Thus this whole matter reached the court.
On the other hand, Shri Babubhai met the then Union Home Minister Shri K. in Delhi.
Janta Morcha candidate Shri Advani meets Brahmananda Reddy in the elections
On the need to provide all the support necessary to participate
Emphasized. The court also took action on the petitions filed by Shri Advaniji.
Accepted the demand of releasing him on parole. But now Shri Advaniji
Accepting the challenge of those dictators, he refused to be released on parole.
Refused. Thus, the government's defeat in this legal contest and
Shri Advani had a moral victory.
Advaniji was airlifted into police custody on 9 March.
He was brought from Bangalore to Ahmedabad and was accommodated in a guest house in Gandhinagar.
Where the formalities related to filling their election candidature papers were completed.
In this way Gujarat faced every challenge and elected Shri Advani to the Rajya Sabha.
Selected and sent.
Congressmen's strategy
Congressmen's confidence about breakdown of Gujarat government day by day
Was becoming stronger. Parties made by Surat MLA Shri Shambhubhai Patel-
This hope of the Congressmen got further strengthened by the change. Morcha Sarkar in
Efforts were made to maintain peace in Gujarat even after the fall of the Gujarat government.
persisted, whereas the intention of the Congressmen was to destroy the government as well.
It was also to defame him. Such a picture was created with the help of defectors
It was said that the Morcha government is falling apart due to mutual differences. this government
Is behaving undemocratically and promoting violence, etc.
Attempts by Congressmen to defame Gujarat government through false propaganda-
Started gaining momentum every day. Apart from these efforts, controversies related to 'Tunnel Case'
An attempt to defame the Gujarat government the most by raising the issue
The whole story of 'Tunnel Case' by some Congressmen and an MP from TE Gujarat
Information provided by Central Government and CBI. Was given to.
The plan of the Congressmen of Gujarat and the Central Government was that the Gujarat Government
Related to the 'Tunnel Case' two days before the expected day of collapse
#Gujarat in emergency #%113