Aapatkal Mein Gujarat — Page 111

Original Hindi OCR

लोक संघर्ष समिति ने अब अपने मंत्री के बारे में पुनर्विचार करना शुरू
किया। इस बार एक नई व्यवस्था सोची गई। इस व्यवस्था के अनुसार श्री दिग्विजय
नारायण सिंह को, चूँकि उनके नाम कोई वॉरंट नहीं था, बाहरी कार्यों के लिए
मंत्री बनाया गया तथा भूगर्भ आंदोलन के लिए विशेष मंत्री पद की जिम्मेदारी श्री
दत्तोपंतजी को सौंपी गई। आगे चलकर यह महसूस किया गया कि यह व्यवस्था
सर्वाधिक अनुकूल थी। सरकार का ध्यान अब केवल दिग्विजय नारायण सिंह की
ओरे केंद्रित था और उन्हें पकड़ने की कोई आवश्यकता सरकार को महसूस नहीं
हो रही थी। दूसरी ओर संघर्ष का सारा काम श्री दत्तोपंतजी सँभाले हुए थे। कुछ
दिनों बाद १३ मई को श्री जयप्रकाश ने संघर्ष समिति के पुनर्गठन की घोषणा
aii तदनुसार श्री एस.एम. जोशी को समिति के अध्यक्ष पद का तथा सर्वश्री
दत्तोपंत ठेंगड़ी, दिग्विजय नारायण सिंह एवं लोकनाथ जोशी को मंत्री पद का
कार्यभार सौंपा गया। संघर्ष के अंत तक इन सभी ने 'लोक संघर्ष समिति' का
नेतृत्व किया।
बंगलौर में भी गुजरात की गूँज

गुजरात में हितेंद्रभाई देसाई के नेतृत्व में एकजुट कांग्रेसी किसी भी कीमत
पर सरकार गिराने को तत्पर थे। 'अब गिरे, तब fit! के अनिश्चिततापूर्ण माहौल
में गुजरात सरकार काम कर रही थी कि तभी गुजरात में राज्यसभा के चुनाव आ
खड़े हुए। गुजरात के जनता मोरचा पक्ष ने राज्यसभा की सदस्यता हेतु बंगलौर
जेल में 'मीसावास' कर रहे जनसंघ के अखिल भारतीय अध्यक्षू श्री एल.के.
आडवाणी का चुनाव कर केंद्र सरकार को और भी छेड़ दिया। बंगलौर के सत्ताधीशों
ने भी आडवाणीजी को उम्मीदवारी पत्र भरने से रोकने के लिए तरह-तरह की
तरकीबें आजमाईं।

गुजरात के तत्कालीन आवास मंत्री श्री मकरंदभाई देसाई को बंगलौर भेजा
गया। उनके साथ बंबई के जनसंघ कार्यकर्ता श्री अमर जरीवाला भी थे। उन्होंने
आडवाणीजी से संपर्क करने के प्रयत्न किए, किंतु वहाँ के गृहमंत्री ने श्री आडवाणी
से जेल में मिलने की अनुमति देने से स्पष्ट इनकार कर दिया। अत: न्यायालय के
Gad ही श्री देसाई ने प्रसिद्ध न्यायविद् श्री संतोष हेगड़े द्वारा याचिका दायर
करवाकर चुनाव में उम्मीदवारी हेतु आवेदन करने के लिए श्री आडवाणी को पेरोल
पर छोड़ने की दरख्वास्त की। कुछ दिनों में ही एक और याचिका दायर करवाकर
चुनाव के संदर्भ में श्री आडवाणी से जेल में मुलाकात करने देने की अनुमति भी
श्श्र # आपातकाल में गुजरात #%

English translation

Lok Sangharsh Samiti has now started reconsidering its minister.
Did it. This time a new arrangement was thought of. According to this arrangement Shri Digvijay
Narayan Singh, as there was no warrant in his name, for external duties.
Was made a minister and was given the responsibility of special minister for underground movement.
Handed over to Dattopantji. Later it was realized that this system
Was most favourable. Government's attention now only on Digvijay Narayan Singh
Ore was concentrated and the government did not feel any need to arrest them
It was happening. On the other hand, Shri Dattopantji was handling the entire work of struggle. some
Days later, on May 13, Shri Jayaprakash announced the reconstitution of the Sangharsh Committee.
aii Accordingly Shri S.M. Joshi was given the post of Chairman of the Committee and Shri
Dattopant Thengadi, Digvijay Narayan Singh and Loknath Joshi were given ministerial posts.
The charge was assigned. By the end of the struggle, all of them formed the 'Lok Sangharsh Samiti'.
Led.
Echoes of Gujarat in Bangalore too

Congress united in Gujarat under the leadership of Hitendrabhai Desai at any cost
But were ready to topple the government. 'Fall now, then fit! uncertain environment of
The Gujarat government was working when Rajya Sabha elections came in Gujarat.
Stood up. Janata Morcha party of Gujarat applied for Rajya Sabha membership in Bangalore
All India President of Jan Sangh, Shri L.K., who is undergoing 'MISA stay' in jail.
By electing Advani, the central government was further disturbed. rulers of bangalore
also did various things to stop Advaniji from filling his candidature papers.
Tried tricks.

The then Housing Minister of Gujarat, Shri Makarandbhai Desai was sent to Bangalore.
Gone. He was also accompanied by Shri Amar Jariwala, a Jana Sangh worker from Bombay. he
Tried to contact Advaniji, but the Home Minister there
Categorically refused permission to meet him in jail. Therefore the court
Gad itself Mr. Desai filed a petition through renowned jurist Mr. Santosh Hegde
Parole to Shri Advani for applying for election candidature
But requested to leave. By filing another petition within a few days
Permission to meet Shri Advani in jail in connection with elections also
Shr # Gujarat in emergency #%

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 111