Aapatkal Mein Gujarat — Page 106

Original Hindi OCR

लेकर मैं श्री जॉर्ज के निवास-स्थान पर गया और बैठक में दिन भर हुए विचार-
विमर्श की पूरी जानकारी श्री जॉर्ज को दी।
बैठक के दौरान हिंसक व अहिंसक प्रतिकार पद्धति का मुद्दा विस्तृत रूप
से चर्चित हुआ था। इस चर्चा में गांधीवादी मूल्यों के अनुसार ही प्रतिकार करने के
संघर्ष समिति के स्पष्ट आग्रह तथा हिंसक तरीकों के प्रति संघर्ष समिति द्वारा व्यक्त
की गई असहमति के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई।
संघर्ष समिति की दिन भर चली इस बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय किए
गए। देशव्यापी सत्याग्रह के समाज, सरकार व जेलों में बंद बंधुओं पर पड़नेवाले
प्रभावों के बारे में भी विचार किया गया। सत्याग्रह को शुरू हुए डेढ़ माह का समय
बीत चुका था तथा सरकार की धारणा से कई गुना अधिक संख्या में सत्याग्रही जेल
जाने के लिए तत्पर थे। सरकार को सत्याग्रह से संबद्ध इस जानकारी से पहुँचे
आश्चर्याघात के समाचारों का भी इस बैठक में उल्लेख किया गया। समिति ने
सत्याग्रह की प्रभावशीलता को लेकर संतोष व्यक्त किया।
इस बैठक में किए गए एक और महत्त्वपूर्ण निर्णय के अनुसार ५ जनवरी से
प्रारंभ हो रहे संसद् सत्र के दौरान संसद् भवन के समक्ष सत्याग्रह किया जाना था।
तय किया गया कि देश भर के सत्याग्रहियों के विभिन्न दल दिल्ली पहुँचकर
सत्याग्रह करेंगे। किंतु बाद में इस निर्णय को बदल दिया गया था। इसके अलावा
विदेशों में सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिथ्या प्रचार का प्रत्युत्तर देने के लिए डॉ.
स्वामी को विदेश-यात्रा पर भेजने का निर्णय भी किया गया था; किंतु इस निर्णय
को बैठक में सभी पर जाहिर नहीं किया गया था। श्री स्वामी जब तक सकुशल
विदेश-यात्रा पर चले न जाएँ तब तक इस बात की किसी को कानोकान खबर न हो
पाए, इस प्रयोजन से ऐसा किया गया था।
बैठक में तीन सदस्योंवाली एक समिति बनाई गई। संघर्ष समिति की ऐसी
बैठकें बार-बार करना असंभव था, अत: इस समिति को संघर्ष समिति की ओर से
सभी निर्णय करने के अधिकार दिए गए। इस समिति के तीन सदस्य थे--सर्वश्री
रवींद्र वर्मा, दत्तोप॑तजी ठेंगड़ी तथा एस.एम. जोशी। इस प्रकार गुजरात की भूमि पर
देश-हित के लिए ऐसे कई निर्णय किए गए।
यद्यपि इन निर्णयों के किए जाने भर से हमारा कार्य पूर्ण नहीं हुआ था। इन
निर्णयों के कार्यान्वयन के संबंध में १ व २ जनवरी, १९७६ को दो दिनों के लिए
एक और महत्त्वपूर्ण भूमिगत बैठक अहमदाबाद में आयोजित की गई थी। यह
बैठक जनसंघ के भूमिगत कार्यकर्ताओं की थी। इसके लिए हर प्रांत से जनसंघ के
# आपातकाल में गुजरात # go

English translation

With this I went to Mr. George's residence and discussed the whole day in the meeting -
Gave complete information about the discussion to Mr. George.
The issue of violent and non-violent resistance methods was discussed in detail during the meeting.
Was famous since. In this discussion, there is a need to retaliate according to Gandhian values.
The clear insistence of the Sangharsh Samiti and its opposition to violent methods expressed by the Sangharsh Samiti
He was also informed about the disagreements.
Many important decisions were taken in the day long meeting of the Sangharsh Committee.
Went. The impact of nationwide Satyagraha on the society, government and the prisoners in jails.
Effects were also considered. One and a half month time since Satyagraha started
had passed and the number of Satyagrahis in jail was many times greater than what the government had assumed.
Were ready to go. The government should be provided with this information related to Satyagraha.
The news of the surprise attack was also mentioned in this meeting. the committee
Expressed satisfaction about the effectiveness of Satyagraha.
According to another important decision taken in this meeting, from January 5
Satyagraha was to be held in front of the Parliament House during the starting Parliament session.
It was decided that various groups of Satyagrahis from across the country would reach Delhi.
Will do Satyagraha. But later this decision was changed. in addition
To counter the false propaganda being run by the government in foreign countries, Dr.
A decision was also taken to send Swami on a foreign trip; But this decision
was not disclosed to everyone in the meeting. As long as Shri Swami is safe
No one should be aware of this unless you go on a foreign trip.
Found, this was done for this purpose.
A committee consisting of three members was formed in the meeting. Sangharsh Samiti's such
It was impossible to hold meetings again and again, hence this committee was replaced by the Sangharsh Committee.
Rights were given to take all decisions. There were three members of this committee--Sarvashree
Ravindra Verma, Dattopji Thengadi and S.M. Joshi. Thus on the land of Gujarat
Many such decisions were taken in the interest of the country.
However, our work was not complete just by making these decisions. in
For two days on 1st and 2nd January, 1976 in connection with the implementation of the decisions
Another important underground meeting was held in Ahmedabad. this
The meeting was of underground workers of Jan Sangh. For this, Jan Sangh from every province
# gujarat in emergency # go

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 106