Original Hindi OCR
सत्याग्रह के दौरान ही गुजरात में चुनाव आयोजित होने थे, अत: अधिकांश
राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का ध्यान चुनाव-प्रचार में लगा था। इन चुनावों
को भी संघर्ष का ही एक हिस्सा मानकर मोरचा द्वारा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया
गया। सत्याग्रह का भी चुनावों जितना ही महत्त्व होने से श्री भोगीभाई और श्री
बसंतभाई का सत्याग्रह के लिए विशेष आग्रह था।
सत्याग्रह की जिम्मेदारी का एक बहुत बड़ा हिस्सा संघ के स्वयंसेवकों पर
था। प्रत्येक जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सत्याग्रहियों के दल पहुँचे,
संघर्ष समिति द्वारा निर्धारित पद्धति के अनुसार ही अहिंसक सत्याग्रह कार्यक्रम हों,
सत्याग्रह के बाद यदि सरकार की ओर से गलत चार्जशीट प्रस्तुत की जाती है तो
उसका प्रत्युत्तर देने के लिए वकीलों की पैनल तैयार रखी जाए इत्यादि मामलों के
बारे में परामर्श करने के लिए संघर्ष समिति के संयोजक श्री भोगीभाई गांधी संघ के
प्रांत प्रचारक श्री केशवरावजी से भी मिले।
शादी तय हो गर्ड है
सत्याग्रह की शुरुआत का दिन तथा उसका स्वरूप और अवधि तय करने
के लिए अक्तूबर के अंत में लोक संघर्ष समिति की भूमिगत बैठक दिल्ली में
आयोजित हुई। बहुत विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि १४ नवंबर से
सत्याग्रह का प्रारंभ किया जाए। इस दिन का स्वातंत्र्योत्तत भारतीय समाज के लिए
विशेष महत्त्व रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों के जीवनपर्य॑त पक्षधर रहे पं. नेहरू के
इस जन्म-दिवस से ही उन्हीं की पुत्री श्रीमती गांधी के खिलाफ, उन्हीं मूल्यों के
पुनःस्थापन हेतु इस महाव्यापक सत्याग्रह का प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
'पूरी सावधानी बरती गई कि इस निर्णय के बारे में जानकारी पहले से ही
सरकार तक न पहुँच पाए, अन्यथा सत्याग्रह से पहले ही सरकार कई कार्यकर्ताओं
को 'मीसा' कानून के तहत पकड़कर जेल में बंद कर सकती है। संघर्ष समिति की
ओर से सभी प्रांत-केंद्रों को सूचना भेज दी गई कि ४ नवंबर को वे एक विशेष
संदेश का इंतजार करें | सत्याग्रह के तय होने के बारे में संकेत वाक्य था, 'शादी तय
awe
मैं भी अहमदाबाद में एक टेलीफोन के पास बैठा दिल्ली के संदेश का
इंतजार कर रहा था। सवेरे से जिस संदेश का सभी इंतजार कर रहे थे, वह संदेश देर
रात को प्राप्त हुआ। आवश्यक संदेशों के आदान-प्रदान के बाद सूचना मिली, ' १४
नवंबर को शादी तय हो गई है।'
ce # आपातकाल में गुजरात %
English translation
Elections were to be held in Gujarat during the Satyagraha itself, hence most of the
The workers of political parties were focused on election campaigning. these elections
Considering it also a part of the struggle, it was decided to contest the elections through the Morcha.
Gone. Since Satyagraha was as important as elections, Shri Bhogibhai and Shri
Basantbhai had a special request for Satyagraha.
A large part of the responsibility of Satyagraha rests on the volunteers of the Sangh.
Was. Groups of Satyagrahis reached every district as per the scheduled programme.
Non-violent Satyagraha programs should be carried out as per the method prescribed by the Sangharsh Committee.
If after Satyagraha a wrong charge sheet is presented by the government then
A panel of lawyers should be kept ready to respond to such cases.
Convener of the Sangharsh Committee to consult about Shri Bhogibhai Gandhi Sangh
Also met provincial campaigner Shri Keshavraoji.
marriage is fixed
To decide the day of commencement of Satyagraha and its form and duration.
For the underground meeting of Lok Sangharsh Samiti in Delhi at the end of October
Held. After much deliberation it was decided that from 14th November
Satyagraha should be started. Independence day of this day for Indian society
Has been of special importance. Pt. Nehru was a lifelong supporter of democratic values.
From this very birth day onwards, against his own daughter, Mrs. Gandhi, for the same values.
It was decided to start this massive Satyagraha for restoration.
'Every care was taken that information about this decision was given in advance.
Could not reach the government, otherwise the government would kill many workers even before the Satyagraha.
Can be caught under MISA law and sent to jail. of struggle committee
Information was sent to all the provinces and centers that on 4th November they would have a special
Wait for the message. The signal sentence regarding the determination of Satyagraha was, 'Marriage fixed
awe
I too, sitting near a telephone in Ahmedabad, received a message from Delhi.
Was waiting. The message that everyone was waiting for since morning was delayed.
Received at night. The information was received after exchange of necessary messages,' 14
The marriage has been fixed for November.
ce # Gujarat % in emergency