Original Hindi OCR
दिखाई दे रहे थे। यह समाचार हमारे लिए भी नया था। नानाजी के साथ-साथ
भूमिगत संपर्क केंद्रों के बारे जानकारी भी सरकार के हाथ लग जाने के बारे में
उन्होंने अपना संदेह व्यक्त किया। हमें अब सभी को पुराने संपर्क केंद्रों का
उपयोग न करने का संदेश यथाशीघ्र पहुँचाना था; नए सिरे से सारी व्यवस्थाएँ भी
करनी थीं।
श्री वर्मा के चेहरे पर छाई चिंता का एक और भी कारण था, जिसका
पता उनसे बातचीत के दौरान बाद में चला। नानाजी की गिरफ्तारी के बाद 'लोक
संघर्ष समिति' के मंत्री पद का सारा दायित्व अब उनके जिम्मे था। देश भर के
संघर्षरत कार्यकर्ताओं का नेतृत्व सँभालना अपने आप में एक बहुत बड़ा कार्य
था। इस यकायक आ पड़े दायित्व के बोझ से वे दबे हुए थे, ऐसा स्पष्ट रूप से
लग रहा था। इस मुलाकात में उन्होंने आगे किए जानेवाले सत्याग्रह के बारे में
हमसे विचार-विमर्श किया। बातचीत के बाद कुछ ही दिनों में सत्याग्रह के बारे
में और अधिक विस्तृत चर्चा हेतु दोबारा गुजरात आने का निर्णय लेकर वे वहाँ
से विदा हुए।
नानाजी के पकड़े जाने के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए हम दोबारा
एकत्र हुए। अखिल भारतीय संपर्क के लिए नियत किए गए अहमदाबाद के संपर्क
केंद्रों तक 'पुरानी व्यवस्था रद्द की गई है' के संदेश पहुँचा दिए गए। अब तक
उपयोग में लाए जा रहे संपर्क केंद्रों पर भूमिगत गतिविधि से संबंधित कोई साहित्य
या अन्य सामग्री छूट न जाए, इस हेतु पूरी सावधानी बरती गई।
हम लोगों ने तय किया कि नानाजी की गिरफ्तारी का समाचार किसी को
भी न दिया जाए। नेताओं के एक के बाद एक गिरफ्तार होने की घटनाओं से निचले
स्तर के कार्यकर्ताओं के मनोबल पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े, इस हेतु यह निर्णय
लिया गया था। इस निर्णय का पालन देश भर में किया गया। किसी भी भूमिगत
पत्रिका में नानाजी की गिरफ्तारी के समाचार नहीं छापे गए। छोटे-छोटे कार्यकर्ता
भी नानाजी गुप्त रूप से कहीं रह रहे हैं, यह मानकर संघर्ष के कार्य में जुटे रहे।
नानाजी को गिरफ्तार करने के बावजूद उसका मनोवांछित प्रभाव न पड़ते
देख सरकार को लोगों का मनोबल गिराने हेतु विशेष प्रयत्त करने की आवश्यकता
महसूस हुई। अत: काफी दिनों बाद सरकार ने अखबारों तथा रेडियो के माध्यम
से लोगों को गा-बजाकर नानाजी की गिरफ्तारी के समाचार देने शुरू किए। सरकार
की इस हरकत के बाद ही भूमिगठ पत्रिकाओं में इस बारे में विस्तृत जानकारी
दी गई।
a आपातकाल में गुजरात #%
English translation
Were visible. This news was new for us also. along with grandfather
Information about underground contact centers also falling into the hands of the government.
He expressed his doubts. Now we all need to use the old contact centers.
The message of no use had to be conveyed as quickly as possible; All the arrangements again
Had to do.
There was another reason for the worry that appeared on Mr. Verma's face.
Came to know later during conversation with him. After Nanaji's arrest 'people
The entire responsibility of the post of minister of 'Sangharsh Samiti' was now his responsibility. across the country
Taking over the leadership of struggling workers is a huge task in itself.
Was. It was clear that he was burdened with this sudden responsibility.
It seemed. In this meeting he discussed about the Satyagraha to be carried out in the future.
Discussed with us. About Satyagraha within a few days after the conversation
They decided to come back to Gujarat again for more detailed discussions.
Departed from.
We will come again to review the situation after Nanaji's arrest.
Gathered. Ahmedabad contacts assigned for all India connectivity
Messages saying 'the old system has been cancelled' were sent to the centres. till now
Any literature related to underground activity at the contact centers in use
Utmost care was taken to ensure that no material is left behind.
We decided that the news of Nanaji's arrest should not be shared with anyone.
Shouldn't even be given. Due to incidents of leaders being arrested one after another
This decision has been taken so that there is no adverse effect on the morale of the level workers.
Was taken. This decision was followed across the country. any underground
The news of Nanaji's arrest was not published in the magazine. small workers
Believing that Nanaji was living somewhere secretly, he remained engaged in the struggle.
Despite arresting Nanaji, it did not have the desired effect.
See, the government needs to make special efforts to demoralize the people.
Felt it. Therefore, after a long time, the government through newspapers and radio
Started giving the news of Nanaji's arrest to the people by singing. government
It was only after this action that detailed information about this appeared in Bhumigath magazines.
Given.
a Gujarat in emergency #%