Aapatkal Mein Gujarat — Page 76

Original Hindi OCR

के नाम पर विद्यार्थियों पर हो रहे अत्याचारों की जानकारी देनेवाली भूगर्भ पत्रिकाएँ
तैयार कर प्रत्येक कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच वितरित करने की योजना भी
बनाई गई।

इसी दौरान केंद्रीय लोक संघर्ष समिति के राष्ट्रीय नेताओं की एक भूमिगत
बैठक भी अहमदाबाद में आयोजित हुई थी।
कॉमनवेैलल््थ कॉन्फ्रेंस

अक्तूबर माह के अंत में कॉमनवेल्थ देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का एक
विशाल सम्मेलन दिल्ली में आयोजित हुआ था। लोकतंत्र के नाम पर नित्य नए
अध्यादेश जारी कर अपने अस्तित्व को जबरन बनाए रखनेवाली तानाशाह केंद्र
सरकार द्वारा दुनिया के सामने अपनी छवि को धूमिल होने से बचाए रखने के लिए.
हर प्रकार की मिथ्याचारी लीलाएँ किए जाने की पूरी संभावना थी। सभी जानते थे
कि वह विपक्ष तथा जे.पी. को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी और ऐसा
ही हुआ। श्रीमती गांधी की सरकार ने अपनी हर करतूत को सही ठहराने के लिए
इस कॉन्फ्रेंस को ही मंच बनाया। अपने आपको लोकतंत्र का सबसे बड़ा संरक्षक
साबित करने के लिए नाना प्रकार के दिखावे उन्होंने किए।

विपक्षी दल इस प्रकार की संभावनाओं के बारे में पहले से ही आगाह थे।
अत: सितंबर-अक्तूबर में अहमदाबाद में एकत्र हुए लोक संघर्ष समिति के नेताओं
ने भी सरकार की ओर से आनेवाली मिथ्या प्रचार की बाढ़ के सच को सामने लाकर
रोकने की योजना बनाई। इस योजना के अनुसार आपातस्थिति की राजनीतिक
समीक्षा, सरकार द्वारा चलाया गया दमन चक्र, लोकतंत्र के प्रति विपक्षी दलों का
दृष्टिकोण इत्यादि विषयों पर तथ्यात्मक जानकारी से युक्त छोटी-छोटी पुस्तिकाएँ
अंग्रेजी भाषा में छपवाकर SS सरकार द्वारा झूठ का सहारा लिये जाने की स्थिति
में विदेशी प्रतिनिधियों को वितरित करने का निर्णय लिया गया। इतनी बड़ी संख्या
में प्रतिबंधित विषय-वस्तुवाली पुस्तिकाओं को तैयार करना भी एक कठिन और
जोखिम का काम था। केंद्रीय लोक संघर्ष समिति की ओर से यह कार्य गुजरात के
संघ के कार्यकर्ताओं को सौंपा गया। इन पुस्तिकाओं को छपवाकर उन्हें दिल्ली तक
पहुँचाने की पूरी जिम्मेदारी हम पर थी।

इस प्रयोजन हेतु पाँच पुस्तिकाएँ तैयार की जानी थीं--

4. Indian Press Gagged

2. Facts (Nail Indira’s Lies)

# आपातकाल में गुजरात #% wo

English translation

Geological magazines giving information about the atrocities being committed on students in the name of
A plan will also be prepared and distributed among the students of each college.
Was created.

Meanwhile, an underground meeting of national leaders of the Central Lok Sangharsh Samiti
The meeting was also held in Ahmedabad.
commonwealth conference

At the end of October, a meeting of parliamentary representatives of Commonwealth countries
A huge conference was held in Delhi. new ones in the name of democracy
The dictatorial center that forcibly maintains its existence by issuing ordinances
To protect the government's image from being tarnished before the world.
There was every possibility of all kinds of mischievous activities being carried out. everyone knew
That the opposition and J.P. Will leave no stone unturned to defame and
That's what happened. To justify its every action, Mrs. Gandhi's government
This conference itself was made a platform. consider yourself the greatest protector of democracy
To prove this, he made various kinds of appearances.

Opposition parties were already aware of such possibilities.
Therefore, the leaders of Lok Sangharsh Samiti gathered in Ahmedabad in September-October.
By exposing the truth behind the flood of false propaganda coming from the government
Planned to stop. According to this plan, emergency political
Review, repression cycle run by the government, opposition parties towards democracy
Small booklets containing factual information on points of view etc.
Situation of SS government resorting to lies by publishing it in English language
It was decided to distribute foreign representatives in. such a large number
Preparing booklets with restricted content is also a difficult and
It was a risky job. This work is done by the Central Lok Sangharsh Committee of Gujarat.
Handed over to union workers. Get these booklets printed and send them to Delhi.
The entire responsibility of delivery was on us.

Five booklets were to be prepared for this purpose--

4. Indian Press Gagged

2. Facts (Nail Indira's Lies)

#Gujarat in emergency #%wo

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 76