Original Hindi OCR
कि जनसंघ के सारे कार्यकर्ता लोक संघर्ष समिति के सभी कार्यक्रमों को सफल
बनाने में अपना पूरा योगदान दें। संघ के कार्यकर्ताओं से यह भी अपील की गई कि
वे सरकार द्वारा दी गई इस चुनौती को स्वीकार करते हुए विजय प्राप्त होने तक
संघर्ष में लगे रहें।
बैठक में सम्मिलित होने के लिए आए हुए डॉ. स्वामी ने भावनगर का भी
प्रवास fran मेरा एवं डॉ. स्वामी का कुछ महत्त्वपूर्ण कार्यों के सिलसिले में
भावनगर जाना हुआ था। उस प्रवास के दौरान भावनगर के कार्यकर्ताओं के साथ
एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में डॉ. स्वामी ने देश भर में चल रहे भूमिगत आंदोलन
के प्रभावों के बारे में कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील
की कि लोकतंत्र की जीत पर विश्वास रखते हुए वे बिना हताश हुए काम करते रहें।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्
जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में अहमदाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी
परिषद् के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। विद्यार्थी परिषद् पर भी श्रीमती गांधी
'कोपायमान थीं। परिणामस्वरूप विद्यार्थी संगठन के भी कई छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं
को पकड़ लिया गया था। फिर भी बहुत से विद्यार्थी गिरफ्तारी से बचते हुए भूमिगत
हो गए थे। ये भूमिगत विद्यार्थी कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी आंदोलन के माध्यम से
विद्यार्थियों में चेतना का प्रसार कर तथा उन्हें भयमुक्त कर संघर्ष के लिए संगठित
करने के प्रयत्न किया करते थे। विद्यार्थी परिषद् के इन संघर्षरत कार्यकर्ताओं की
एक बैठक भी जनसंघ कार्यकारिणी की बैठक के समान ही पूरी सावधानी के साथ
आयोजित की गई।
इस बैठक में देश के कोने-कोने से लगभग पचास कार्यकर्ता अहमदाबाद
पहुँचे थे। विद्यार्थी संगठनों में गुप्तचर विभाग के लोगों की पहुँच होने की संभावना
अधिक होती है, अत: बैठक की समाप्ति के बाद हर कार्यकर्ता को सकुशल वापस
पहुँचाने तक की सारी जिम्मेदारी गुजरात ने ले रखी थी। इस भूमिगत बैठक का
सारा प्रबंध विद्यार्थी परिषद् की गुजरात शाखा के कार्यकर्ताओं सर्वश्री नारायणभाई
भंडारी, चंद्रकांत शुक्ल, नटवरभाई राजगुरु इत्यादि ने अपने जिम्मे ले लिया था।
इस बैठक में विद्यार्थियों को अधिकाधिक सक्रिय बनाने की योजनाएँ बनाई
गईं; इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न विद्यार्थी समूह अपनी
समस्याओं के खिलाफ निडरतापूर्वक आवाज उठा सकें, इस हेतु भी प्रयत्न किए
जाएँ। संघर्ष के दौरान विद्यार्थियों द्वारा की जानेवाली गतिविधियों व आपातस्थिति
७६ ae आपातकाल में गुजरात #
English translation
That all the workers of Jan Sangh make all the programs of Lok Sangharsh Samiti successful.
Give your full contribution in making it. An appeal was also made to the Sangh workers that
They accepted this challenge given by the government and continued till victory.
Keep fighting.
Dr. Swami, who had come to attend the meeting, also visited Bhavnagar.
My and Dr. Swami's visit in connection with some important works
Had to go to Bhavnagar. During that stay with the workers of Bhavnagar
A meeting took place. In this meeting, Dr. Swami discussed about the underground movement going on across the country.
Appeal to workers citing several incidents regarding the effects of
That they should keep working without getting discouraged, having faith in the victory of democracy.
All India Student Council
All India Students in Ahmedabad in the first week of January
A meeting of council workers was held. Mrs. Gandhi also on student council
'She was Kopaamaan. As a result, many small and big workers of the student organization also
Was captured. Still, many students went underground to avoid arrest.
Were done. These underground student activists through a nationwide movement
Organized for struggle by spreading awareness among students and freeing them from fear.
Used to try to do. Of these struggling workers of Vidyarthi Parishad
Even a meeting should be held with the same caution as the meeting of the Jana Sangh Executive.
Was organized.
In this meeting, about fifty workers from every corner of the country came to Ahmedabad.
Had reached. Possibility of intelligence department people having access to student organizations
It is more, hence after the end of the meeting every worker is sent back safely.
Gujarat had taken the entire responsibility of transportation. of this underground meeting
The entire arrangement is with the workers of Gujarat branch of Vidyarthi Parishad, Shri Narayanbhai.
Bhandari, Chandrakant Shukla, Natwarbhai Rajguru etc. had taken up the responsibility.
In this meeting, plans were made to make the students more active.
went; Apart from this, it was also decided that various student groups would
Efforts were also made to raise voice against problems fearlessly.
Go. Activities done by students during conflict and emergency
76 ae emergency in gujarat #