Original Hindi OCR
गुजरात की धरती से केंद्र की तानाशाही के खिलाफ आएदिन आवाजें बुलंद हो
रही थीं।
इस सम्मेलन में गुजरात में सफलतापूर्वक कार्यरत जनता मोरचा सरकार
तथा दिन-प्रतिदिन सशक्त हो रही मोरचा की सांस्थानिक इकाई को भारतीय
राजनीति के विकास-क्रम में एक युग-प्रवर्तक अभीष्ट सीमा-चिह्न के समान माना
गया। अधिनायकवादी कठोर व्यवहारों के कारण हताशा के कगार पर आ खड़ी
राष्ट्रीय राजनीति के लिए यह सम्मेलन नया उल्लास, नई आशा व नई दिशा प्रदान
करनेवाला सिद्ध हुआ।
जनता मोरचा के इस सम्मेलन में लोकतंत्र-विरोधी शक्तियों के खिलाफ
पूरी ताकत से लड़ लेने के लिए प्रण किया गया। सम्मेलन में विभिन्न प्रस्ताव पारित
कर लोकतंत्र के पुन:स्थापन हेतु आपातस्थिति को समाप्त करने, नेताओं को मुक्त
करने, विभिन्न संस्थाओं पर से प्रतिबंध हटाने और प्री-सेंसरशिप के कानून को
Vee करने की माँग की गई थी। एक अन्य प्रस्ताव के द्वारा गुजरात के अनुभवों के
आधार पर राष्ट्र-हित के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जनता मोरचा गठित करने का अनुरोध
भी किया गया था।
सम्मेलन के दौरान खुलेआम वितरित की गई “सत्याग्रह समाचार' नामक
भूगर्भ पत्रिका ने लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया था। इसका एक कारण
था पत्रिका वितरित करनेवालों की निर्भीकता तथा दूसरा कारण यह था कि १४
नवंबर से शुरू हुए देशव्यापी सत्याग्रह से संबद्ध हर प्रांत के समाचार उस पत्रिका
में प्रकाशित किए गए थे। ब्लैक-आउट जैसी स्थिति में भी केवल चौबीस घंटों में
ही लोगों तक इस प्रकार से समाचारों को पहुँचाने की यह भूमिगत व्यवस्था लोगों
के लिए अचंभे का कारण थी।
गुजरात में आपातस्थिति का विरोध दिनोदिन dita होता जा रहा था। कई
छोटे-बड़े सम्मेलनों, सभाओं एवं रैलियों द्वारा इस विरोध का प्रदर्शन होता रहता
था, जिसकी वजह से मोरचा सरकार के विरोधियों की दिल्ली-दौड़ भी बढ़ती जा
रही थी। इस प्रकार गुजरात केंद्र के लिए परेशानी का कारण बन गया था। अत:
केंद्र सरकार गुजरात का गला घोंटने के लिए घात लगाए बैठी थी; किंतु गुजरात को
किसी बात की परवाह न थी। गुजरात का मिजाज बयाँ करने के लिए ही शायद
किसी शायर ने कहा होगा--
“कहो न खुदा से लंगर उठा दे,
हम तूफाँ की जिद देखना चाहते हैं।'
# आपातकाल में गुजरात ऋ% ६७
English translation
Voices should be raised every day against the dictatorship of the Center from the land of Gujarat.
Were staying.
In this conference, the Janata Morcha government working successfully in Gujarat
And the institutional unit of the Morcha is getting stronger day by day.
Considered as an era-starting desired landmark in the evolution of politics.
Gone. Brought to the brink of despair due to authoritarian harsh practices
This conference will provide new enthusiasm, new hope and new direction for national politics.
He proved to be a doer.
In this conference of Janata Morcha against anti-democratic forces
A vow was taken to fight with full force. Various resolutions passed in the conference
To end the state of emergency and free the leaders to restore democracy.
to remove restrictions on various institutions and the law of pre-censorship
There was a demand to do Vee. Another proposal based on the experiences of Gujarat
Request to form Janta Morcha at national level for national interest on the basis of
Was also done.
A paper titled “Satyagraha Samachar” was distributed openly during the conference.
Geology magazine especially attracted people. one reason for this
One was the fearlessness of those who distributed the magazine and the second reason was that 14
News from every province associated with the nationwide Satyagraha that began in November was published in that magazine.
Were published in. Even in black-out situations, within just 24 hours
This underground system of delivering news to the people in this way
It was a cause for surprise.
The opposition to emergency in Gujarat was becoming stronger day by day. many
This protest continues to be demonstrated through small and big conferences, meetings and rallies.
Due to which the race for Delhi of the opponents of the Morcha government also increased.
Was staying. Thus Gujarat had become a cause of trouble for the Centre. Hence
The central government was lying in wait to strangulate Gujarat; but Gujarat
Didn't care about anything. Maybe just to express the mood of Gujarat
Some poet might have said-
“Ask God to lift the anchor,
We want to see the stubbornness of the storm.
# Gujarat in emergency