Original Hindi OCR
सहयोग से श्री गुलाबदास ब्रोकर द्वारा प्रस्तुत सेंसरशिप विरोधी यह प्रस्ताव पारित
किया, 'लेखन, प्रकाशन तथा अभिव्यक्ति के माध्यमों पर लगाए गए सेंसरशिप व
अन्य नियंत्रणों से प्रजा के संविधान-प्रदत्त मूलभूत अधिकारों का जो हनन हो रहा
है, उससे “गुजराती साहित्य परिषद्” का यहाँ पोरबंदर में आयोजित अट्ठाईसवाँ
अधिवेशन व्यथित और चिंतित है। अत: यह अधिवेशन सरकार से इन नियंत्रणों को
समाप्त करने का अनुरोध करता है।'
उसी प्रकार 'समुत्कर्ष' नामक संस्था के संयोजक श्री कांतिभाई देसाई ने
*आपातस्थिति के प्रभाव ' विषय पर आपातस्थिति के प्रतिकार में महत्त्वपूर्ण भूमिका
अदा करनेवाले नेताओं श्री नारायण देसाई व श्री सी.टी. दर द्वारा व्याख्यानों के दो
सफल कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में अहमदाबाद की जागरूक
जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
३० नवंबर को उपराष्ट्रपति श्री बी.डी. जत्ती के सूरत प्रवास के दौरान
सूरत के नागरिकों ने श्री गोलंदाज, श्री चंपकभाई सुखड़िया तथा विधायक श्री
काशीराम राणा के नेतृत्व में उन्हें एक आवेदन-पत्र देकर आपातस्थिति समाप्त
करने की माँग की।
१८ जनवरी को साबरमती आश्रम में पूज्य रविशंकर महाराज की अध्यक्षता
में आपातस्थिति के प्रतिकार में लगे कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित
हुआ। इस सम्मेलन में श्री चंद्रकांत दरु, श्री चुनीभाई वैद्य तथा श्री विष्णुभाई पंड्या
की उपस्थिति में आपातस्थिति का निडरतापूर्वक सामना करने के लिए आह्वान
किया गया।
गुजरात के चिधिवेत्ताओं का सम्मेलन
गुजरात में कुछ कानूनविदों द्वारा आपातस्थिति के समर्थन में कार्यक्रम देने
के असफल प्रयत्न किए गए। तत्पश्चात् २८-२९ फरवरी को अहमदाबाद में
गुजरात भर, के विधिविदों का एक सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में
आपातस्थिति का कड़ा विरोध किया गया तथा लोकतंत्र के पुन:स्थापन की आवश्यकता
पर बल दिया गया, साथ ही अखबारों पर लादी गई सेंसरशिप की कठोर शब्दों में
निंदा की गई थी। शुरू से ही सरकार की स्वेच्छाचारी नीतियों के विरोध में निरंतर
संघर्ष कर रहे निडर सामयिक ' साधना ' व ' भूमिपुत्र ' के अभिवादन का प्रस्ताव युवा
विधिविद् श्री महेंद्र आनंद ने श्री भास्कर तन्ना के सहयोग से सम्मेलन में प्रस्तुत
किया था। कहने की आवश्यकता नहीं है कि यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ
# आपातकाल में गुजरात ऋ% ay
English translation
This anti-censorship proposal presented by Shri Gulabdas Broker with the cooperation of
Did, 'Censorship imposed on writing, publication and medium of expression and
The fundamental rights of the people guaranteed by the Constitution are being violated due to other controls.
The twenty-eighth edition of “Gujarati Sahitya Parishad” was organized here in Porbandar.
The convention is distressed and worried. Therefore, this convention demands these controls from the government.
Requests termination.'
Similarly, Shri Kantibhai Desai, convener of an organization named 'Samutkarsh'
*Important role in response to emergency on the topic 'Impact of emergency'
The leaders who paid were Shri Narayan Desai and Shri C.T. Two of the lectures by rate
Organized successful programs. Awareness of Ahmedabad in these programs
The public participated enthusiastically.
On 30 November, Vice President Shri B.D. During Jatti's stay in Surat
The citizens of Surat named Mr. Golan, Mr. Champakbhai Sukhadiya and MLA Mr.
Emergency ended by giving them an application under the leadership of Kashiram Rana
Demanded to do.
Presided over by Pujya Ravi Shankar Maharaj at Sabarmati Ashram on 18th January
A conference of workers engaged in response to the emergency was held in
It happened. In this conference Shri Chandrakant Daru, Shri Chunibhai Vaidya and Shri Vishnubhai Pandya
A call to face the emergency fearlessly in the presence of
Was done.
Conference of Legislators of Gujarat
Some lawmakers in Gujarat plan to hold programs in support of emergency
Unsuccessful attempts were made. Subsequently in Ahmedabad on 28-29 February
A conference of jurists from all over Gujarat was organized. in this conference
Emergency was strongly opposed and the need to restore democracy
Emphasized, as well as in the harshest terms, the censorship imposed on newspapers
Was condemned. Constantly protesting against the government's arbitrary policies since the beginning
Youth propose to greet the fearless contemporary fighters 'Sadhana' and 'Bhumiputra'
Jurist Mr. Mahendra Anand presented in the conference with the help of Mr. Bhaskar Tanna.
Had done. Needless to say, this resolution passed unanimously
# Gujarat in emergency