Original Hindi OCR
wae पटेल, दुर्गाताई भागवत, विष्णुभाई पंड्या, मनुभाई पंचोली, बी.के. मजूमदार,
यशवंत शुक्ल, बबाभाई पटेल इत्यादि ने हिस्सा लिया था।
दुर्गाताई भागवत ने अपने वक्तव्य में कहा था, 'हम साहित्यकार हैं। हमारा
राजनीति से कोई नाता नहीं है; किंतु देश में यदि कलाकार की कल्पना-शक्ति और
लेखक की सृजन-शक्ति को कुंठित करनेवाला माहौल बन रहा हो तो हम मात्र
दर्शक बनकर भी नहीं बैठ सकते | साहित्यज्ञ यदि निर्भीक होकर सत्य का अनुसरण
करेंगे, तभी वे स्वत्व की रक्षा कर पाएँगे तथा आनेवाली चुनौतियों का सामना कर
सकेंगे। वर्तमान स्थिति से असहमत साहित्यकारों को चाहिए कि सरकार की ओर
से मिले इनाम-इकराम वापस लौटाकर वे अपनी असहमति व्यक्त करें।'
श्री मावलंकर ने अपने प्रवचन में अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा था,
“आज देश में बुद्धि के बल पर जीनेवालों की अपेक्षा बुद्धि को बेचकर जीनेवालों
की संख्या बढ़ती जा रही है।'
इस सम्मेलन में पारित प्रस्ताव में भी आपातकाल को समाप्त कर लोकतंत्र
की पुन: स्थापना की माँग की गई थी। “विद्यागुर्जरी ' ने प्रस्ताव पारित करने तक ही
सीमित न रहकर लोक-जागृति के कार्यक्रमों के आयोजन की दिशा में भी महत्त्वपूर्ण
कार्य किया था, जिसके पहले कार्यक्रम के अनुसार ७ फरवरी, १९७६ के दिन
“लोकतंत्र बचाओ' दिवस मनाया गया था।
शुरू में शिक्षक प्रतिकार समिति' के नाम से जानी जानेवाली 'विद्यागुर्जरी
समिति' ने जन-शिक्षा के कई तरह के कार्यक्रम किए। कभी काली पट्टी बाँधकर,
कभी मौन जुलूस निकालकर, कभी लाल रंग से क्रॉस किए हुए अखबारों को
लपेटकर अहमदाबाद के नेहरू पुल के छोर पर खड़े रहकर और कभी लोगों का
मनोरंजन करनेवाली उस समय की मशहूर ' असत्यनारायण की कथा' के कार्यक्रम
कर उन्होंने आपातस्थिति के खिलाफ व्यापक जनमत खड़ा किया। २ अक्तूबर को
नेहरू पुल के एक छोर पर किसी निपुण कथाकार की तरह श्री धनराज पंडित
द्वारा सुनाई गई 'असत्यनारायण की कथा' ने लोगों को बहुत आकर्षित किया था।
अनेक प्रकार के कड़े नियंत्रणों के बावजूद उनके द्वारा इस प्रकार की हलकी-
peat शैली में किया गया विरोध जन-सामान्य को निडरता का संदेश देने में
सफल रहा था।
गोल-मोल संस्कृत भाषा में विरचित इस 'असत्यनारायण की कथा' के
कुछ अंश इस प्रकार हैं--
‘ware जम्बूद्वीपे भरतखण्डे इन्द्रप्रस्थ नगरी मध्ये तीनमूर्ति भवने एक
# आपातकाल में गुजरात # ६३
English translation
wae Patel, Durgatai Bhagwat, Vishnubhai Pandya, Manubhai Pancholi, B.K. Majumdar,
Yashwant Shukla, Bababhai Patel etc. had participated.
Durgatai Bhagwat had said in his statement, 'We are litterateurs. our
There is no connection with politics; But in the country, if the artist's imagination and
If an environment is being created that frustrates the creative power of the writer, then we can only
Can't even sit as a spectator. If the litterateur follows the truth fearlessly
Only then will they be able to protect their identity and face the coming challenges.
Will be able to. Writers who disagree with the current situation should approach the government.
They should express their disagreement by returning the rewards received from them.
Expressing his grief in his sermon, Shri Mavalankar had said,
“Today in the country there are more people who live by selling their intelligence than those who live on the strength of their intelligence.
The number is increasing.
The resolution passed in this conference also called for democracy by ending the emergency.
Re-establishment was demanded. “Vidyagurjari” till the time of passing the resolution
Not limited to organizing public awareness programs but also important
Work was carried out, the first of which was scheduled on 7th February, 1976 as per the schedule.
“Save Democracy” Day was celebrated.
'Vidyagurjari', initially known as 'Teacher Pratikhar Samiti'
The committee conducted many types of public education programs. Sometimes by tying a black band,
Sometimes by taking out silent processions, sometimes by carrying newspapers crossed in red colour.
Wrapped up, standing at the end of Nehru bridge in Ahmedabad and sometimes listening to people
The then famous entertaining program 'Asatyanarayan Ki Katha'
By doing this he created widespread public opinion against the emergency. on 2nd October
Shri Dhanraj Pandit, like an accomplished storyteller, at one end of the Nehru Bridge
'Asatyanarayan ki Katha' narrated by him had attracted a lot of people.
Despite many types of strict controls, this kind of light-
Peat style protest to give message of fearlessness to common people
Was successful.
This 'Asatyanarayan Ki Katha' written in round-the-clock Sanskrit language
Some excerpts are as follows--
'ware Jambudweepe, Bharatkhande, Indraprastha city, there is a three-murti building.
#Gujarat in emergency #63