Original Hindi OCR
स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता श्री नटवरभाई राजगुरु से मिलकर श्री जॉर्ज के
अहमदाबाद में रहने की व्यवस्था संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा की जाए, ऐसी इच्छा
व्यक्त की eit श्री राजगुरु ने यह बात मुझसे भी कही थी। हम लोग इस बारे में एक
सुरक्षित स्थान का प्रबंध भी कर रहे थे। अत: मुझे लगा कि शायद रहने के प्रबंध
के बारे में ही श्री जॉर्ज से इस मुलाकात का आयोजन किया गया होगा; किंतु बाद
में पता चला कि उनके रहने के लिए अस्थायी व्यवस्था तो हो चुकी थी, इस
मुलाकात का प्रयोजन तो कुछ और था।
हमारी बातें चल ही रही थीं कि पीले रंग की एक फिएट कार दरवाजे के
पास आकर रुकी उसमें से विशाल कायावाले, बिना इस्तरी का कुरता पहने, सिर
पर हरे रंग का कपड़ा बाँधे, पट्टेदार छपाईवाली तहमत तथा कलाई पर सुनहरी
चैनवाली घड़ी पहने, चेहरे पर बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ एक मुसलिम फकीर का वेश
धारण किए हुए 'बाबा' के नाम से बुलाए जानेवाले जॉर्ज उतरकर भीतर आए।
उन दिनों संघर्ष से जुड़े साथियों से मिलना भी एक आनंददायक अवसर
हुआ करता था। हम आपस में गले मिले तथा संघर्ष में डटकर लगे रहने के लिए
हमने एक-दूसरे को शाबाशी भी दी।
मेरे पास गुजरात तथा अन्य प्रांतों की उपलब्ध जानकारी मैंने उन्हें दी।
विशेषत: यह जानकर कि “लोक संघर्ष समिति' के मंत्री श्री नानाजी देशमुख भी
भूमिगत हैं और गिरफ्तार नहीं हुए हैं, वे बहुत प्रसन्न हुए। हमारी बातचीत के दौरान
संघ के स्वयंसेवकों पर सरकार की धौंस अधिक होने के बारे में उन्होंने चिंता तथा
खेद व्यक्त किया। उन्होंने बदली हुई परिस्थितियों में संघ की शक्तियों से रखी
जानेवाली अपेक्षाओं के बारे में भी चर्चा की।
श्री जॉर्ज इस बारे में सहमत थे कि इंदिराजी कदापि अपनी जिद नहीं
छोड़ेंगी। वे मानते थे कि सशस्त्र प्रतिकार ही आपातस्थिति का एकमात्र उपाय है।
उनका कहना था कि संघ को भी राष्ट्र-हित के लिए अविलंब इस प्रकार की प्रवृत्ति
आरंभ कर देनी चाहिए। किंतु भीषणतम स्थितियों में भी अपनी भूमिका के बारे में
संघ निश्चिंत था। संघ किसी भी हिंसक आचरण के द्वारा परिवर्तन लाने के पक्ष में
नहीं था। संघ को प्रजातांत्रिक तरीकों में पूरा विश्वास है, यह भी मैंने उन्हें बताया।
इस प्रसंग के बाद, मोरचा सरकार के रहने तक जॉर्ज अधिकतर गुजरात में
ही रहे | यहाँ रहकर वे बंबई के अपने कुछ समाजवादी मित्रों की सहायता से केंद्र
सरकार के आचरण के विरोध में पत्रिकाएँ प्रकाशित कर जनता तक उन्हें पहुँचाने
में प्रवृत्त रहे।
५२ # आपातकाल में गुजरात #%
English translation
Swayamsevak Sangh worker Shri Natwarbhai Rajguru met Shri George's
There is a desire that the arrangements for living in Ahmedabad should be made by the Sangh workers.
Expressed eit Shri Rajguru had said this to me also. We are talking about this
Were also arranging for a safe place. So I thought maybe the living arrangements
This meeting with Mr. George must have been arranged about the same time; but after
I came to know that temporary arrangements had been made for their stay,
The purpose of the meeting was something else.
While we were talking, a yellow Fiat car pulled up near the door.
She came closer and stopped, among whom was a man of huge physique, wearing an unironed kurta, head
He was wearing a green cloth, a printed tahmat with stripes and a gold ring on his wrist.
Dressed as a Muslim fakir wearing a chain watch and with a beard growing on his face.
George, fondly known as 'Baba', got down and came inside.
In those days, meeting comrades associated with the struggle was also a pleasurable occasion.
Used to be. We embrace each other and persevere in the struggle
We also congratulated each other.
I gave him the information I had about Gujarat and other provinces.
Especially after knowing that the minister of “Lok Sangharsh Samiti” Shri Nanaji Deshmukh also
They were very pleased to be underground and not arrested. during our conversation
He expressed concern about the government's excessive bullying of Sangh volunteers and
Expressed regret. In the changed circumstances, he kept the powers of the Union
Also discussed about the upcoming expectations.
Mr. George agreed that Indiraji would never give up on her stubbornness.
Will leave. He believed that armed resistance was the only solution to the emergency.
He said that the Sangh should also adopt such a trend without any delay for the national interest.
Should be started. But about our role even in the most dire situations
The union was relaxed. The Sangh is in favor of bringing about change through any violent conduct.
Wasn't. I also told him that the Sangh has full faith in democratic methods.
After this incident, George lived mostly in Gujarat until the Morcha government was in power.
remain the same Staying here, with the help of some of his socialist friends from Bombay, he
Publish magazines and reach them to the public in protest against the conduct of the government.
Be engaged in.
52 # Gujarat #% in emergency