Aapatkal Mein Gujarat — Page 50

Original Hindi OCR

प्रकरण-९
एक अनोखा द्वीप
संघ कार्यालय ही हम प्रचारकों के लिए निवास-स्थान हुआ करते हैं।
४ जुलाई को संघ पर प्रतिबंध लगाया गया और संघ के कार्यालयों पर सरकार ने
कब्जा कर लिया। अत: मैं एवं संघ के प्रांत प्रचारक श्री केशवराव देशमुख दोनों
श्री वसंतभाई गजेंद्र गडकर के ही घर पर रहा करते थे।
प्रात: उठकर टहलने जाना मेरे नित्यकर्म का अभिन्न अंग होने से टहलने के
लिए मैं आंबावाड़ी (अहमदाबाद का एक इलाका) स्थित परिमल गार्डन में जाया
करता था। उसी समय श्री प्रभुदास पटवारी (जो तमिलनाडु के राज्यपाल भी रह
चुके हैं) भी वहाँ टहलने के लिए आया करते थे। उनसे मेरा घनिष्ठ परिचय जुलाई
के प्रथम सप्ताह में ही हुआ था। संघ की भूमिगत अवस्था के दौरान की व्यवस्थाओं
के कारण मुझे देश के अधिकांश क्षेत्रों के समाचारों की जानकारी रहा करती थी।
मैं नियमित रूप से श्री प्रभुदासभाई को उन जानकारियों से अवगत कराता रहता था।
. मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रचारक हूँ, यह बात भी वे जानते थे।
जुलाई के अंतिम दिनों में, एक दिन उन्होंने मुझे अपने घर आने का
आमंत्रण दिया। ठीक साढ़े दस बजे मैं उनके घर पहुँचा। श्री प्रभुदासभाई मेरा ही
इंतजार कर रहे' थे। घर में उनके अलावा उस वक्त और कोई नहीं था। उन्होंने मुझे
अपने करीब बैठाते हुए अत्यंत धीमी आवाज में बताया, ' दस मिनट में ही श्री जॉर्ज
'फर्नांडीज यहाँ आने वाले हैं। आप उनसे मिल सकें, इसीलिए मैंने आपको यहाँ
बुलाया है।'
श्री जॉर्ज फर्नांडीज गुजरात में रहना चाहते हैं, इस बात की जानकारी मुझे
थी। बडोदरा के श्री किरीटभाई vee ने अहमदाबाद के अपने मित्र ब राष्ट्रीय
# आपातकाल में गुजरात ऋ% ५१

English translation

Case-9
a unique island
The Sangh office itself is the residence for us preachers.
On 4 July the Sangh was banned and the offices of the Sangh were closed by the government.
Captured. Therefore, both I and the provincial campaigner of the Sangh, Shri Keshavrao Deshmukh
Shri Vasantbhai used to live at Gajendra Gadkar's house.
Waking up in the morning and going for a walk has become an integral part of my daily routine.
For this I went to Parimal Garden located in Ambawadi (an area of Ahmedabad)
Used to do. At the same time Shri Prabhudas Patwari (who was also the Governor of Tamil Nadu)
have) also used to come there for a walk. My close acquaintance with him July
It happened in the first week itself. Arrangements during the underground phase of the Sangh
Because of this I was aware of the news from most areas of the country.
I used to keep Shri Prabhudasbhai informed about those information regularly.
. He also knew that I am a preacher of Rashtriya Swayamsevak Sangh.
One day in late July, he invited me to his house.
Gave invitation. I reached his house exactly at 10:30. Shri Prabhudasbhai is mine
Were waiting. There was no one else in the house except him at that time. he me
Sitting close to him, he said in a very low voice, 'In ten minutes, Mr. George.
'Fernandez is going to be here. So that you can meet them, that's why I brought you here.
Have called.
I am aware that Mr. George Fernandes wants to live in Gujarat.
Was. Shri Kiritbhai Vee of Vadodara wrote to his friend B Rashtriya Swayamsevak Sangh of Ahmedabad.
# Gujarat in emergency 51%

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 50