Aapatkal Mein Gujarat — Page 48

Original Hindi OCR

एक 'नेता कुटीर' भी बनाई गई थी। जेलों में कैद राष्ट्र-नेताओं की तसवीरों
सहित जेल का हू-ब-हू दृश्य प्रस्तुत करनेवाली यह कुटीर लोगों के विशेष आकर्षण
का केंद्र थी। इस कुटीर को देखने के लिए करीब पाँच हजार नागरिक आए थे।
मुख्यमंत्री श्री aad तथा कृषिमंत्री श्री केशूभाई पटेल ने भी इस HER को
देखा था।

गुजरात में वनवासी जिले के नाम से प्रसिद्ध पंचमहाल जिला भी इस कार्यक्रम
में पीछे नहीं रहा। दाहोद से बारह साइकिल-यात्री ज्योति लेकर निकले थे । रास्ते में
स्थान-स्थान पर उनका स्वागत किया गया। लुणावाड़ा से अन्य चौंतीस कार्यकर्ता
ज्योति लेकर निकले थे। शहेरा के युवा भी उनके साथ शामिल हुए थे। तीसरी
ज्योति-यात्रा हालोल से अठारह युवाओं के साथ निकली थी। ये तीनों ज्योति-
यात्राएँ जन-जागृति करती हुई २ अक्तूबर को गोधरा पहुँची थीं और वहाँ पर मंत्री
श्री माणेकलाल गांधी द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया था। स्वागतोपरांत
उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था | सुरेंद्र नगर जिले में भी लींबडी,
हलवद एवं पाटडी से तीन अलग-अलग ज्योति-यात्राएँ तीस युवाओं के ars GE
नगर पहुँची थीं तथा वहाँ के विधायक श्री जुवानसिंह परमार व जनसंघ के विभागीय
संगठक श्री नारसिंहभाई पढियार ने उनका स्वागत किया था।

बनासकाँठा जिले में साठ कार्यकर्ताओं ने ज्योति लेकर पाँच तहसीलों की
यात्रा की थी, जिनका २ अक्तूबर को श्री अकबरभाई चाबड़ा तथा श्री दत्ताजी
चिरंदास ने स्वागत किया था।

सूरत जिले में ज्योति-यात्रौं का कार्यक्रम २ से ८ अक्तूबर तक किया गया
था। महाराष्ट्र की सीमा से लगी हुई नीझर तहसील के तहसील मुख्यालय से ज्योति-
यात्रा आरंभ हुई थी और ४ अक्तूबर को सूरत में यात्रा का स्वागत किया गया था।
इस ज्योति-यात्रा के आरंभ से पहले सूरत में श्री एस.के. पाटिल, श्री उमाशंकर
जोशी एवं श्री यशवंत शुक्ल ने सभाओं को संबोधित किया था।

“नेता-मुक्ति ज्योति' या “लोकतंत्र ज्योति' का यह कार्यक्रम अब तक हुए
प्रतिकार अभियानों में सर्वाधिक व्यापक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में ग्रामीण
जन-जागृति को प्रधानता दी गई थी। “लोक संघर्ष समिति' में सक्रियता से प्रवृत्त
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने इस ज्योति-यात्रा के कार्यक्रम को सफल
बनाने के लिए अथक परिश्रम किया था। गुजरात के पंचायत चुनावों पर भी इस
ज्योति-यात्रा का प्रभाव पड़ा था। इस कार्यक्रम में SATA की एक सौ पच्चीस
तहसीलों के करीब सभी मुख्य गाँवों को समाविष्ट कर लिया गया था।

# आपातकाल में गुजरात #% By

English translation

A 'Leader's Cottage' was also built. Pictures of national leaders imprisoned in jails
This cottage, which presents an exact view of the jail, is a special attraction for the people.
Was the center of. About five thousand citizens had come to see this cottage.
Chief Minister Shri Aad and Agriculture Minister Shri Keshubhai Patel also praised this HER.
Had seen.

Panchmahal district, famous as Vanvasi district in Gujarat, is also part of this program.
I did not lag behind. Twelve cyclists had set out from Dahod carrying Jyoti. on the way
He was welcomed at every place. Thirty-four other workers from Lunawada
Came out with Jyoti. The youth of Shehera also joined them. third
Jyoti Yatra had set out from Halol with eighteen youth. These three lights-
The yatras, creating public awareness, reached Godhra on 2nd October and the Minister
The visit was given a grand welcome by Shri Maneklal Gandhi. after welcome
He addressed a huge public meeting. Limbdi also in Surendra Nagar district,
Three different Jyoti Yatras of thirty youth from Halvad and Patdi ars GE
Had reached the city and the MLA there Mr. Juwan Singh Parmar and the departmental head of Jan Sangh.
Organizer Shri Narsinghbhai Padhiyar had welcomed him.

In Banaskantha district, sixty workers carried the flame and visited five tehsils.
Had a yatra, which was conducted by Shri Akbarbhai Chabda and Shri Dattaji on 2nd October.
Chirandas had welcomed.

Jyoti-Yatra program was organized in Surat district from 2nd to 8th October.
Was. Jyoti from the tehsil headquarters of Neezhar tehsil bordering Maharashtra-
The Yatra started and was welcomed in Surat on 4 October.
Before starting this Jyoti Yatra, Shri S.K. Patil, Shri Umashankar
Joshi and Shri Yashwant Shukla addressed the meetings.

This program of “Neta-Mukti Jyoti” or “Loktantra Jyoti” has taken place so far.
It was the most extensive program of counter-operations. Villagers in this program
Public awareness was given priority. Actively engaged in “Lok Sangharsh Samiti”
Rashtriya Swayamsevak Sangh workers made this Jyoti Yatra program successful.
Had worked tirelessly to make it. This also applies to the Panchayat elections in Gujarat.
Jyoti Yatra had an impact. One hundred twenty five of SATA in this program
Almost all the main villages in the tehsils were included.

# Gujarat in emergency #% By

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 48