Aapatkal Mein Gujarat — Page 47

Original Hindi OCR

नेता-मुक्ति ज्योति

गांधी के गुजरात में लोकतंत्र की पुनःस्थापना हेतु किए जा रहे जन-जागृति
के कार्यक्रमों में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित किए गए “लोकतंत्र ज्योति '
के कार्यक्रम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं । गुजरात की अनेक तहसीलों में ज्योति
लिये हुए युवा कार्यकर्ता कहीं पैदल तो कहीं साइकिलों पर निकल पड़े थे।
२ अक्तूबर को प्रत्येक जिला केंद्र पर अपने-अपने जिले की “ज्योति-यात्राओं ' का
भव्य स्वागत किया गया था।

जगह-जगह पर ज्योति-यात्राओं का समारोहपूर्वक स्वागत किया जाता,
सभाओं का आयोजन होता, इन सभाओं में लोकतंत्र की रक्षा के लिए शपथ ली
जाती और इसके बाद ज्योति-यात्रा आगे बढ़ जाती।

खेड़ा जिले में “लोकतंत्र ज्योति' ने श्री हरीश पटेल के नेतृत्व में बासठ
साइकिल सवारों के साथ २६ सितंबर से २ अक्तूबर तक यात्रा की। नडियाद
तहसील के नौ, पेटलाद तहसील के नौ, बोरस तहसील के आठ, मातर तहसील के
दो, बालासिनोर तहसील के दो, ठासरा तहसील के सात, कपडवंज तहसील के
सात, खंभात तहसील के छह--इस प्रकार कुल पचास गाँवों से गुजरते हुए इस
ज्योति-यात्रा ने ४०७ कि.मी. की यात्रा की थी। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर
सभाओं एवं युवा बैठकों के कार्यक्रम भी संपन्न हुए थे।

साबरकाँठा जिले में ज्योति-यात्रा का कार्यक्रम दो हिस्सों में किया गया
था। मोड़ासा अनुभाग तथा हिम्मतनगर अनुभाग-न दो हिस्सों में निकली इस
ज्योति-यात्रा में अस्सी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए थे। ये ज्योति-यात्राएँ जिले की
सभी तहसीलों से होकर गुजरी थीं। जगह-जगह पर ज्योति-यात्रा का स्वागत हुआ।
२ अक्तूबर को ज्योति-यात्रा के हिम्मतनगर पहुँचने पर मोरचा सरकार के मंत्री श्री
रसिकचंद्र आचार्य द्वारा ज्योति-यात्रा का स्वागत किया गया और एक विशाल
जनसभा भी आयोजित की गई थी।

महेसाणा जिले में ज्योति-यात्रा का कार्यक्रम व्यापक पैमाने पर किया गया.
था। हारीज, पाटण, चाणस्या, सिद्धपुर एवं कड़ी--इन पाँच स्थलों से ज्योति-यात्रा
निकाली गई थी। इन ज्योति-यात्राओं में एक सौ तीस कार्यकर्ता शामिल हुए थे तथा
जिले भर में १२०० कि.मी. की यात्रा तय कर २ अक्तूबर को भिन्न-भिनन मार्गों से
ये ज्योति-यात्राएँ महेसाणा पहुँची थीं। संघर्ष समिति के कार्यकर्ता श्री वसंत परीख
ने इन ज्योति-यात्राओं का स्वागत किया था।

राजकोट जिले में ज्योति-यात्रा के आयोजन के अलावा राजकोट शहर में
Xe # आपातकाल में गुजरात %

English translation

neta-mukti jyoti

Public awareness is being created for the restoration of democracy in Gandhi's Gujarat.
“Loktantra Jyoti” organized on the occasion of Gandhi Jayanti in the programs of
The programs are particularly noteworthy. Jyoti in many tehsils of Gujarat
The youth workers had set out somewhere on foot and somewhere on bicycles.
“Jyoti Yatras” of their respective districts will be organized at each district center on 2nd October.
Was given a grand welcome.

Jyoti Yatras were welcomed ceremoniously at various places.
Meetings were organised, in these meetings oaths were taken to protect democracy.
and after this the Jyoti Yatra would move ahead.

“Loktantra Jyoti” in Kheda district organized sixty-two elections under the leadership of Shri Harish Patel.
Traveled with cyclists from 26 September to 2 October. Nadiad
Nine from Tehsil, nine from Petlad Tehsil, eight from Boras Tehsil, one from Matar Tehsil.
Two, two from Balasinor tehsil, seven from Thasra tehsil, one from Kapadvanj tehsil.
Seven, six from Khambhat tehsil – thus passing through a total of fifty villages.
Jyoti-Yatra covered 407 Km. Had traveled to. from place to place while traveling
Programs of meetings and youth meetings were also completed.

Jyoti Yatra program was organized in two parts in Sabarkantha district.
Was. It came out in two parts – Modasa section and Himmatnagar section.
Eighty workers had participated in the Jyoti Yatra. These Jyoti Yatras of the district
Had passed through all the tehsils. Jyoti Yatra was welcomed at many places.
When Jyoti Yatra reached Himmatnagar on 2nd October, Morcha Government Minister Mr.
Jyoti-Yatra was welcomed by Rasikchandra Acharya and a huge
A public meeting was also organized.

Jyoti Yatra program was organized on a large scale in Mahesana district.
Was. Jyoti Yatra from these five places - Harij, Patan, Chanasya, Sidhpur and Kadi.
Was taken out. One hundred and thirty workers participated in these Jyoti Yatras and
1200 km across the district. By traveling through different routes on 2nd October
These Jyoti Yatras had reached Mahesana. Sangharsh Samiti worker Shri Vasant Parikh
Had welcomed these Jyoti Yatras.

Apart from organizing Jyoti Yatra in Rajkot district, in Rajkot city
Xe # Gujarat % in emergency

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 47