Aapatkal Mein Gujarat — Page 46

Original Hindi OCR

सेंसर अधिकारियों की ओर से संपादकों को भेजे गए सर्क्यूलर को सदन के सदस्यों
के विशेषाधिकारों का हनन करनेवाला, सदन का अनादर करनेवाला एवं सदन के
सदस्यों के क्रिया-कलापों में हस्तक्षेप करनेवाला दरशाया गया था। इसी सिलसिले
में श्री अशोक भट्ट ने ८ अगस्त को एक और नोटिस भेजकर सेंसर अधिकारियों
द्वारा खड़े किए गए अवरोधों के उदाहरण प्रस्तुत किए।

श्री भट्ट एवं श्री मणियार के नोटिसों पर सदन के अध्यक्ष महोदय ने
विस्तृत रूप से अपनी निरीक्षा प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट किया कि सदन की काररवाई
का विवरण यदि असत्य, विकृत, अपूर्ण या क्षोभकारक ढंग से प्रस्तुत किया गया हो
तो वह विवरण सदन के अनादर के समान ही है। हालाँकि बाद में यह मामला
विशेषाधिकार समिति को सौंपा गया था। इस प्रकार, सेंसरशिप को गुजरात विधानसभा
ने भी चुनौती दी थी।

“गुजरात लोक संघर्ष समिति' ने २५ सितंबर तक 'जन-जागरण सप्ताह'
मनाते हुए सत्याग्रह का ऐलान किया। यह सत्याग्रह सूरत, वडोदरा, राजकोट एवं
अहमदाबाद इन चार केंद्रों पर किए जाने का निर्णय लिया गया। इन केंद्रों पर आस-
पास के जिलों के कार्यकर्ता एकत्र होकर सत्याग्रह करते थे। सूरत में सेंसर प्राधिकरण
के कार्यालय के सामने एवं आकाशवाणी केंद्रों के सामने ये सत्याग्रह किए जाते थे।
उत्तर गुजरात में अतिवृष्टि होने के कारण अहमदाबाद केंद्र पर केवल अहमदाबाद
के कार्यकर्ता ही सत्याग्रह में शामिल हो सके थे। अहमदाबाद के सत्याग्रह मुख्यतः
श्री अमृतभाई कडीवाला की देख-रेख में हुए थे। सूरत के सत्याग्रह का संचालन
श्री चंपकभाई सुखड़िया ने किया था तथा राजकोट की व्यवस्था श्री प्रवीणभाई
मणियार ने सँभाली थी।

इन सत्याग्रहों में हर केंद्र पर प्रतिदिन एक-एक जिले के कार्यकर्ता द्वारा
सत्याग्रह किया जाता था। राजकोट केंद्र पर सत्याग्रह का प्रारंभ जामनगर जिले के
कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जबकि वडोदरा में वाघोडिया के कार्यकर्ताओं ने
सत्याग्रह का श्रीगणेश किया।

सत्याग्रह के अंतिम दिन २५ सितंबर को वडोदरा शहर के छिहत्तर भाई-
बहनों ने वडोदरा केंद्र पर सत्याग्रह किया। श्री गोरधनभाई बेचरभाई के नेतृत्व में
हुए इस सत्याग्रह में सत्याग्रहियों को जेल के लिए विदा करने हेतु विशाल जन-
समूह एकत्र हुआ था। बारदोली के श्री लल्लूभाई खत्री, श्री ईश्वरभाई भावसार
इत्यादि ने भी २२ सितंबर के दिन सत्याग्रह किए। राजकोट के सत्याग्रह में पाँच
जिलों के सोलह स्थानों से आए हुए कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया था।

# आपातकाल में गुजरात #% xe

English translation

The circular sent by the censor officers to the editors was sent to the members of the House.
Violator of the privileges of the House, disrespectful of the House and
He was shown to be interfering in the activities of the members. in this regard
Shri Ashok Bhatt sent another notice on 8th August to the censor authorities.
Presented examples of barriers erected by.

On the notices of Mr. Bhatt and Mr. Maniyar, the Speaker of the House
Presenting his inspection in detail, he made it clear that the action of the House
If the details of the case are presented in a false, distorted, incomplete or disturbing manner
So that description is tantamount to disrespect to the House. Although this matter later
Was assigned to the Committee of Privileges. Thus, censorship was imposed by the Gujarat Assembly.
Had also challenged.

“Gujarat Lok Sangharsh Samiti” organized ‘Jan-Jagran Week’ till 25th September.
Celebrating and announced Satyagraha. This Satyagraha was held in Surat, Vadodara, Rajkot and
It was decided to conduct it at these four centers in Ahmedabad. Hope on these centres-
Workers from nearby districts used to gather and do Satyagraha. Censor Authority in Surat
These Satyagrahas were carried out in front of the office of the Central Government and in front of All India Radio stations.
Due to heavy rainfall in North Gujarat, only Ahmedabad center will be affected.
Only the workers of the Satyagraha could participate. Satyagraha of Ahmedabad mainly
Was born under the supervision of Shri Amritbhai Kadiwala. Operation of Surat Satyagraha
Shri Champakbhai Sukhadiya did it and the arrangements for Rajkot were made by Shri Praveenbhai.
Maniyar had taken care of it.

In these Satyagrahas, workers from each district participated in every center every day.
Satyagraha was carried out. Satyagraha started at Rajkot center in Jamnagar district
workers, while in Vadodara the workers of Waghodia
Initiated Satyagraha.

On 25th September, the last day of Satyagraha, seventy-six brothers of Vadodara city-
The sisters conducted Satyagraha at Vadodara Centre. Under the leadership of Shri Gordhanbhai Becharbhai
In this Satyagraha, a huge crowd gathered to send the Satyagrahis to jail.
The group had gathered. Shri Lallubhai Khatri of Bardoli, Shri Ishwarbhai Bhavsar
etc. also did Satyagraha on 22nd September. Five in Rajkot Satyagraha
Activists from sixteen places in the districts had carried out Satyagraha.

#Gujarat in emergency #%xe

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 46