Aapatkal Mein Gujarat — Page 45

Original Hindi OCR

निडर पत्रकारिता का प्रतीक-- “साधना?

२६ जून के बाद देश भर के समाचार-पत्र भी आपातकाल का शिकार बने
थे। मनमाने ढंग से सेंसरशिप लादकर लोकतंत्र का गला घोंटने में इंदिरा सरकार ने
कोई कमी नहीं छोड़ी थी; किंतु इस अत्याचार और अन्यायपूर्ण सेंसरशिप का कुछ
साप्ताहिकों व समाचार-पत्रों ने भी डटकर विरोध किया था।

२६ जून के बाद देश के समाचार-पत्रों ने विपक्षी नेताओं की तसवीरें तो
दूर, उनके नाम तक छापने बंद कर दिए थे। ऐसी विषम स्थिति में भी गुजरात की
एक गुजराती साप्ताहिक पत्रिका ' साधना ' ने एक विशेषांक प्रकाशित कर आपातकाल
के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस विशेषांक में ' आपातकाल के बारे में पुनर्विचार
किया जाए' शीर्षक के अंतर्गत श्री वसंतभाई गजेंद्र गडकर के लेख के अलावा
*साधना' के संपादक श्री विष्णु पंड्या का लेख भी छपा था। इस लेख को उच्च
न्यायालय में “रिट' करने के बाद भी सेंसर करनेवाले रोक नहीं पाए थे। उस लेख
को रद्द करने का सेंसर का आदेश सरकार को निरस्त करना पड़ा था।

उसी विशेषांक में जेल में कैद जयप्रकाशजी, मोरारजी, अटलजी एवं राजमाता
विजयाराजे सिंधिया के फोटो भी छपे थे। उन परिस्थितियों में ऐसी सामग्री-युक्त
पत्रिका सामयिक लोगों के लिए बड़े कौतृहल का विषय था। प्रकाशित होने के दस
मिनट के भीतर ही area’ की चालीस हजार प्रतियाँ बिक गई थीं।“साधना' का
यह साहसपूर्ण कदम देश भर में अपनी तरह की पहली कोशिश थी।
इमरजेंसी कैप्सूल

१७ अगस्त को नड़ियाद में एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आपातकाल के नाम पर किए जा रहे काले कारनामों का विस्तृत विवरण, जेल में
बंद किए गए प्रमुख नेताओं के बारे में जानकारी एवं देश को गुलामी की जंजीरों में
जकड़नेवाली श्रीमती इंदिरा गांधी के स्वेच्छाचारी स्वभाव को अनावरित करनेवाले
लेखों की सामग्री से भरा एक कैप्सूल बनाया गया। इस कैप्सूल को सरदार पटेल
की प्रतिमा के समक्ष गड़ढा खोदकर जमीन में दफन किया गया। हजारों की संख्या
में नागरिकों ने इस कार्यक्रम में सोत्साह हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम के आयोजक
श्री प्रवीणकांत शाह व श्री हरीश पटेल को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।

गुजरात विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में खाड़िया के विधायक श्री अशोक
भट्ट एवं राजकोट के विधायक श्री अरविंदभाई मणियार ने प्री-सेंसरशिप आदेश
के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव में
we # आपातकाल में गुजरात #%

English translation

Symbol of fearless journalism – “Sadhana?

After June 26, newspapers across the country also became victims of Emergency.
Were. Indira government has strangled democracy by imposing arbitrary censorship.
No stone was left unturned; But some of this oppression and unjust censorship
Weekly and newspapers also protested strongly.

After June 26, the newspapers of the country published photographs of opposition leaders.
In fact, even their names were stopped from being printed. Even in such difficult situation, Gujarat
A Gujarati weekly magazine 'Sadhana' published a special issue on emergency
Raised voice against. In this special issue 'Rethinking about Emergency'
Apart from the article by Shri Vasantbhai Gajendra Gadkar under the heading 'It should be done'
*An article by Shri Vishnu Pandya, editor of 'Sadhana', was also published. upvote this article
Even after filing a writ in the court, the censors were not able to stop it. that article
The government had to cancel the censor's order to cancel the film.

In the same special issue Jaiprakashji, Morarji, Atalji and Rajmata were imprisoned.
Vijayaraje Scindia's photos were also printed. in those circumstances containing such material
The magazine was a subject of great curiosity for the contemporary people. ten after being published
Forty thousand copies of ‘Area’ were sold within minutes.
This bold step was the first of its kind across the country.
emergency capsule

A unique program was organized in Nadiad on 17th August.
Detailed description of the dark acts being carried out in the name of emergency, in jail
Information about the prominent leaders who were imprisoned and the country in chains of slavery.
Unveiling the self-willed nature of Mrs. Indira Gandhi
A capsule filled with the content of the articles was created. Sardar Patel named this capsule
A pit was dug in front of the statue and buried in the ground. number of thousands
Citizens participated enthusiastically in this program. organizer of this event
Mr. Praveen Kant Shah and Mr. Harish Patel were later arrested.

Khadiya MLA Shri Ashok in the rainy session of Gujarat Assembly.
Bhatt and Rajkot MLA Shri Arvindbhai Maniyar filed pre-censorship order.
A motion for breach of privilege against was presented in the House. in this proposal
we#gujarat in emergency#%

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 45