Original Hindi OCR
विद्या बहन गजेंद्र गडकर सहित आठ महिलाएँ भी शामिल थीं।
क्रांति दिवस के दिन भारी वर्षा के बावजूद जनता मोरचा के नेताओं एवं
गुजरात के मुख्यमंत्री श्री बाबूभाई पटेल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का
आयोजन हुआ। उपस्थित प्रत्येक नागरिक ने स्वातंत्र्य संग्राम के शहीदों की शहादत
को व्यर्थ न जाने देने की प्रतिज्ञा ली।
एक अन्य कार्यक्रम में नवनिर्माण आंदोलन के नेता एवं विद्यार्थी परिषद् के
प्रदेश संगठक श्री चंद्रकांत शुक्ल के नेतृत्व में विद्यार्थियों के एक बड़े जुलूस ने
संपूर्ण क्रांति की शपथ ली।
बडोदरा में भी अहमदाबाद की तरह ही आकाशवाणी भवन के सामने
सत्याग्रह किया गया। राजकोट में भी 'जनवाणी ' पत्रिका पढ़कर इक्कीस कार्यकर्ताओं
ने गिरफ्तारी दी। कई जगहों पर बड़े-बड़े जुलूसों का आयोजन किया गया।
अहमदाबाद की 'शिक्षक प्रतिकार समिति' ने जनशिक्षा की कक्षाएँ इत्यादि अनेक
कार्यक्रम चलाए।
अहमदाबाद में संघर्ष समिति की बैठक में ९ से १५ अगस्त तक सप्ताह भर
“लोकतंत्र पुनःस्थापना सप्ताह' मनाने का निर्णय लिया गया। तदनुसार गुजरात के
हर एक गाँव में प्रतीकात्मक सत्याग्रह किए गए। जन-चेतना को जीवंत रखने के
लिए मोरचा सरकार द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था, जिनमें
अधिक-से-अधिक लोग हिस्सा ले सकें।
स्वतंत्रता के बाद पहली बार अहमदाबाद के भद्र के किले पर 'जनता ध्वज
de’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों सहित
राजनीतिक तथा सामाजिक नेताओं एवं हजारों की संख्या में आम जनता ने इस
कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। परंपरानुसार प्रतिवर्ष १५ अगस्त की पूर्व
संध्या को आकाशवाणी के प्रादेशिक केंद्रों द्वारा अपने-अपने राज्य के मुख्यमंत्री का
वायु संदेश प्रसारित किया जाता है; परंतु इस बार गुजरात के मुख्यमंत्री को अपना
वायु संदेश प्रसारण के पहले सेंसर करवाने के लिए कहा गया। इस शर्त के विरोध
में श्री बाबूभाई ने प्रसारण का बहिष्कार किया।
ध्वजारोहण के कार्यक्रम में श्री बाबुभाई ने आपातस्थिति को धैर्यपूर्वक
झेलने के लिए गुजरात की जनता का अभिवादन किया। गुजरात की जनता को
संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ' भारत भर में चाहे कुछ हो जाए, परंतु गुजरात
में कानून-व्यवस्था सरकार की सूझ-बूझ एवं प्रजा के सहयोग से कायम
रखी जाएगी।'
# आपातकाल में गुजरात % wy
English translation
Eight women including Vidya sister Gajendra Gadkar were also present.
Despite heavy rain on the day of Revolution Day, leaders of Janata Morcha and
Tribute program under the leadership of Gujarat Chief Minister Shri Babubhai Patel
The event took place. Every citizen present paid tribute to the martyrs of the freedom struggle.
Pledged not to let it go waste.
In another program, leaders of Navnirman Andolan and members of Student Council
A large procession of students led by state organizer Shri Chandrakant Shukla
Took oath of total revolution.
In Vadodara too, like in Ahmedabad, in front of Akashvani Bhavan.
Satyagraha was carried out. In Rajkot too, twenty one workers died after reading 'Janvani' magazine.
Gave arrest. Large processions were organized at many places.
Ahmedabad's 'Teacher Redressal Committee' organized many public education classes etc.
Run the program.
Sangharsh Committee meeting in Ahmedabad throughout the week from 9th to 15th August
It was decided to celebrate “Democracy Restoration Week”. Accordingly, in Gujarat
Symbolic Satyagraha was carried out in every village. to keep public consciousness alive
For this front, such programs were to be organized by the government, in which
More and more people can participate.
'People's flag' on Bhadra Fort in Ahmedabad for the first time after independence
de' program was organized. including all members of the cabinet
Political and social leaders and thousands of common people participated in this
Participated enthusiastically in the program. According to tradition, every year before 15 August
In the evening, the regional centers of All India Radio telecast the Chief Minister of their respective states.
The air message is broadcast; But this time the Chief Minister of Gujarat
The message was asked to be censored before airing. opposition to this condition
Shri Babubhai boycotted the broadcast.
During the flag hoisting program, Shri Babbhai handled the emergency patiently.
Saluted the people of Gujarat for bearing the brunt. to the people of Gujarat
While addressing, he said, 'Whatever happens across India, but Gujarat
Law and order was maintained with the wisdom of the government and cooperation of the people.
Will be kept.
#Gujarat in emergency %wy