Aapatkal Mein Gujarat — Page 40

Original Hindi OCR

खिल्ली उड़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी । नतीजा यह हुआ कि 'मोरारजी जेल में,
बाबूभाई महल में' के सूत्रोच्चार करनेवाली जनता को अपने नेता की निडरता के
प्रत्यक्ष दर्शन हुए और संघर्ष के समय में भी निर्भीक नेतृत्व देने की उनकी क्षमता
देखकर जनता स्वयं चैतन्यमयी हो उठी।

इस विशाल जनसभा में श्री बाबूभाई ने उपस्थित जन-समूह को संकल्प
लेने हेतु आह्वान करते हुए अपने प्रवचन के दौरान ही एक लिखित संकल्प-पत्र का
'पठन किया और जन-समूह को खड़ा कर सभी से उस पत्र का पुनरोच्चार करवाया।
संकल्प-पत्र में स्पष्ट घोषणा की गई थी कि--

‘ors की इस जनता रैली में हिस्सा ले रहे हम, भारतीय लोकतांत्रिक
गणतंत्र के नागरिक, भारत के महामहिम राष्ट्रपतिजी से साग्रह माँग करते हैं कि देश
से आपातकाल की स्थिति को तुरंत समाप्त किया जाए, हमारे मूलभूत अधिकार
लौटाए जाएँ और देश में लोकतंत्र की पुनःस्थापना की जाए। इस माँग के स्वीकार
हेतु शांत, संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीकों से हर तरह का पुरुषार्थ करने का हम
संकल्प करते हैं।'

इस दिन अहमदाबाद की तरह ही गुजरात के हर जिला मुख्यालय पर मोरचा
सरकार के एक-एक मंत्री एवं लोक संघर्ष समिति के हर एक कार्यकर्ता ने विशाल
सभाओं को संबोधित किया। खेड़ा में श्री शंकरभाई वाघेला एवं श्री हरीश पटेल;
महेसाणा में श्री मोतीभाई चौधरी, श्री जयंतीभाई बारोट एवं श्री चंदुभाई रावल;
जूनागढ़ में श्रीमती हेमा बहन आचार्य; भावनगर में श्री चंद्रकांतभाई दरु एवं श्री
लल्लूभाई शेठ; भरूच में श्री मकरंदभाई देसाई एवं श्री कनुभाई शाह; सूरत में श्री
पोपटलाल व्यास; साबरकाँठा में श्री हरिसिंह चावड़ा एवं श्री दत्ताजी चिरंदास;
पंचमहाल में श्री माणिकलाल गांधी एवं श्री आर.के. अमीन; कच्छ में श्री मोहनसिंह
राठवा श्री लेखराज बचाणी तथा श्री शंकरसिंह वाघेला; राजकोट में श्री केशृभाई
पटेल, श्री अरविंदभाई मणियार एवं श्री चिमनभाई शुक्ल; वलसाड़ में डॉ. केशवभाई
पटेल तथा सुरेंद्र नगर में श्री नवलभाई शाह इत्यादि ने इन सभाओं को संबोधित
किया था। इन सभाओं में गुजरात के करीब पाँच लाख नागरिकों ने संघर्ष के
संकल्प-पत्र का उद्घोष किया था और बलिदान हेतु प्रतिज्ञाएँ भी लीं।

इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए वयोवृद्ध गांधीवादी नेता आचार्य श्री
कृपलानी ने भी अथक प्रयत्न किए थे। उन्होंने २५ जलाई को अहमदाबाद में
गुजरात विश्वविद्यालय के परिसर में विद्यार्थियों कौ एक रैली को संबोधित कर
विद्यार्थियों को हड़ताल व जनता रैली को सफल बनाने हेतु जी-जान लगा देने के

# आपातकाल में गुजरात a wR

English translation

No stone was left unturned in making fun. The result was that 'Morarji was in jail,
The people who chanted 'Babubhai Mahal Mein' should know about the fearlessness of their leader.
His ability to provide fearless leadership even in times of conflict was witnessed firsthand.
Seeing this, the public itself became conscious.

In this huge public meeting, Shri Babubhai gave a resolution to the people present.
A written resolution was issued during his sermon calling for taking
'Read it and gathered a crowd and got everyone to revise that letter.
It was clearly announced in the resolution that-

We are taking part in this public rally of 'ors, Indian democratic
The citizens of the Republic solemnly demand from His Excellency the President of India that the country
The state of emergency should be ended immediately, our fundamental rights
should be returned and democracy should be restored in the country. accept this demand
We are committed to making every possible effort through peaceful, constitutional and democratic means.
Let's resolve.

On this day, like Ahmedabad, there is a morcha at every district headquarters of Gujarat.
Every minister of the government and every worker of the Lok Sangharsh Samiti have
Addressed the meetings. Shri Shankarbhai Vaghela and Shri Harish Patel in Kheda;
Shri Motibhai Chaudhary, Shri Jayantibhai Barot and Shri Chandubhai Rawal in Mahesana;
Smt. Hema Behen Acharya in Junagadh; Shri Chandrakantbhai Daru and Shri in Bhavnagar
Lallubhai Sheth; Shri Makarandbhai Desai and Shri Kanubhai Shah in Bharuch; Sri in Surat
Popatlal Vyas; Shri Harisingh Chavda and Shri Dattaji Chirandas in Sabarkantha;
Shri Maniklal Gandhi and Shri R.K. in Panchmahal. Amin; Shri Mohan Singh in Kutch
Rathwa Shri Lekhraj Bachani and Shri Shankarsingh Vaghela; Shri Keshrebhai in Rajkot
Patel, Shri Arvindbhai Maniyar and Shri Chimanbhai Shukla; Dr. Keshavbhai in Valsad
Patel and Shri Navalbhai Shah etc. addressed these meetings in Surendra Nagar.
Had done. In these meetings, about five lakh citizens of Gujarat took part in the struggle.
The manifesto was announced and pledges were also taken for the sacrifice.

For the success of these programs, veteran Gandhian leader Acharya Shri
Kripalani also made tireless efforts. He spoke in Ahmedabad on 25th July.
Addressing a rally of students on the campus of Gujarat University
The students were asked to give their all to make the strike and public rally successful.

#Gujarat a wR in emergency

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 40