Original Hindi OCR
लिए आह्वान किया।
“केंद्रीय लोक संघर्ष समिति' की ओर से सार्वजनिक स्थानों एवं राजमार्गों
पर आपातकाल के खिलाफ नारे एवं समाचार लिखने के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का
ऐलान किया गया। इस कार्यक्रम के तहत गुजरात में भी जगह-जगह पर बड़ी मात्रा
में नारे लिखे गए। संघ के कार्यकर्ताओं ने गुजरात के छोटे-से-छोटे गाँव तक
पहुँचकर आपातकाल के विरोध में नारे लिखे और महत्त्वपूर्ण समाचारों को लिखने
के लिए ब्लैकबोर्ड भी बनाए।
गुजरात में नारे लिखने का यह कार्यक्रम इतने बड़े पैमाने पर हुआ था कि
श्रीमती गांधी के आपातकाल की तरफदारी करनेवाले 'ब्लिट्ज़' साप्ताहिक ने ART
को लेकर गुजरात की मोरचा सरकार के खिलाफ हो-हल्ला मचाने का प्रयत्न
किया। नारों से आवरित दीवारों की तसवीरें भी प्रकाशित कीं। एक ओर कुछ
गुजराती अखबार एवं “करंट ', “न्यू एज', 'लिंक', 'पेट्रियट' जैसे अंग्रेजी अखबार
गुजरात के बारे में शोरगुल मचा रहे थे तो दूसरी ओर गुजरात के कांग्रेसी नेता
जयरामभाई पटेल, जशवंत मेहता, माधवर्सिह सोलंकी इत्यादि भी इस बारे में
चीख-चिल्ला रहे थे।
गुजरात में उन्हीं दिनों प्रचार का एक अनोखा प्रयोग किया गया। संघ के
कार्यकर्ताओं ने गुजरात से अन्य राज्यों में आने-जानेवाली ट्रेन और बसों का प्रचार
माध्यम के रूप में उपयोग किया। इस कार्य के लिए संघ के ही एक कार्यकर्ता श्री
सुरेश निवासकर के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं की एक टीम बनाई गई। गुजरात से
महाराष्ट्र की ओर जानेवाली सभी ट्रेनों-बसों, अहमदाबाद से हावड़ा की ओर
जानेवाली ट्रेनों, साबरमती से चलनेवाली वाराणसी एक्सप्रेस, अहमदाबाद से दिल्ली
की ओर जानेवाली ट्रेनों, सौराष्ट्र से दिल्ली के लिए जुड़नेवाले डिब्बों, अहमदाबाद
से उदयपुर-आबू-इंदौर जानेवाली बसों इत्यादि को आपातकाल विरोधी हिंदी व
अंग्रेजी पोस्टरों एवं पत्रिकाओं से इस टीम ने re दिया। ये बचें व ट्रेनें जहाँ-जहाँ
होकर गुजरीं वहाँ-वहाँ अपना प्रभाव छोड़ती गईं।
इस प्रकार के प्रचार में खतरे भी यद्यपि बहुत थे। रेलवे में केंद्र सरकार
द्वारा नियुक्त 'रेलवे सुरक्षा दल' के सशस्त्र सैनिकों की नजरें बचाकर यह कार्य
करना होता था। आपातस्थिति के दौरान इन सैनिकों को चोरी रोकने के बहाने
किसी पर भी गोली चलाने की छूट मिली हुई थी। अत: अत्यंत सतर्कतापूर्वक
रेल यार्ड में, जहाँ ट्रेनें रख-रखाव के लिए खड़ी की जाती हैं, पहुँचकर इस काम
को अंजाम दिया जाता था। कई बार तो कार्यकर्ता रेल कर्मचारी का वेश पहनकर
डर # आपातकाल में गुजरात ऋ%
English translation
Called for.
Public places and highways on behalf of “Central Lok Sangharsh Samiti”
But a nationwide program of writing slogans and news against the emergency
Was announced. Under this program, large quantities of
Slogans were written in. Sangh workers reached even the smallest villages of Gujarat.
Reached out and wrote slogans against the emergency and wrote important news.
Also made blackboard for.
This program of slogan writing took place on such a large scale in Gujarat that
'Blitz' weekly, which was in favor of Mrs Gandhi's emergency, ART
Attempt to create an uproar against the Morcha government of Gujarat regarding
Did it. Pictures of walls covered with slogans were also published. something on one hand
Gujarati newspapers and English newspapers like 'Current', 'New Age', 'Link', 'Patriot'
On the other hand, Congress leaders of Gujarat were making noise about Gujarat.
Jairambhai Patel, Jashwant Mehta, Madhvarsingh Solanki etc. also talk about this
Were screaming.
A unique experiment of publicity was carried out in those days in Gujarat. of the union
Activists promote trains and buses going from Gujarat to other states
Used as medium. For this work, a worker of the Sangh, Mr.
A team of youth workers was formed under the leadership of Suresh Niwaskar. from gujarat
All trains and buses going towards Maharashtra, from Ahmedabad towards Howrah.
outgoing trains, Varanasi Express from Sabarmati, Ahmedabad to Delhi
Trains bound for Saurashtra, Delhi bound coaches, Ahmedabad
Buses going from Udaipur-Abu-Indore etc. to anti-emergency Hindi and
This team provided feedback from English posters and magazines. Avoid these and trains everywhere
She passed through it and left her impact there.
Although there were many dangers in this type of propaganda. Central Government in Railways
This work was done by protecting the eyes of the armed soldiers of the 'Railway Protection Team' appointed by the
Had to do. During the emergency, these soldiers were arrested on the pretext of stopping theft.
There was freedom to open fire on anyone. So very cautiously
After reaching the railway yard, where trains are parked for maintenance,
Was executed. Many times the workers dress up as railway employees.
Gujarat in fear #emergency