Aapatkal Mein Gujarat — Page 38

Original Hindi OCR

जगताप के नेतृत्व में हिम्मत नगर में श्री धीरूभाई देसाई के नेतृत्व में हजारों
नागरिकों की उपस्थिति में सत्याग्रह किए गए। नवसारी में १७ जुलाई के दिन बहनों
के एक दल ने सुश्री रतन बहन भगत के नेतृत्व में सत्याग्रह किया। श्री वसंत गजेंद्र
गडकर एवं श्रीमती विद्या बहन गजेंद्र गडकर ने इस अवसर पर उपस्थित रहकर
सत्याग्रहियों को जेल के लिए विदा किया।

पारडी में आदिवासी कार्यकर्ता श्री मकनजी ने, पालनपुर में श्री अकबरभाई
चाबड़ा व श्री ईश्वरभाई मोदी ने गिरफ्तारियों को गले लगाया।

इस सत्याग्रह के लिए चार दिन से पंद्रह दिन तक की सजा सत्याग्रहियों
को दी गई। वलसाड जिले का जिला कारागार तो सत्याग्रहियों से खचाखच भर
गया था।

इस सत्याग्रह में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व था। बीस साल के
विद्यार्थियों से लगाकर सूरत के सत्तर वर्षीय नेमा काका भी सत्याग्रह करनेवालों में
शामिल थे। ग्यारह दिन चले इस सत्याग्रह में गुजरात भर के करीब चार सौ
सत्याग्रहियों ने हिस्सा लिया।

सत्याग्रहियों को दंडित करने की प्रक्रिया में भी कई विषमताएँ थीं। कई
स्थानों पर तो सत्यांग्रहियों को ' अंडर ट्रायल' स्थिति में ही पंद्रह-पंद्रह दिनों तक
जेल में रखा जाता था; कई जगहों पर उन्हें पंद्रह दिन से एक माह तक के कारावास
की सजा दी गई थी। अहमदाबाद की अदालतों ने सत्याग्रह को लोकतंत्र का पूरक
एवं अनिवार्य तत्त्व मानकर सत्याग्रहियों को मुक्त कर देने जैसे ऐतिहासिक फैसले
भी दिए।

जेल से रिहा होकर आनेवाले सत्याग्रहियों का जनता द्वारा भव्य स्वागत
किया जाता। सत्याग्रहियों को जेल के लिए विदा करना एवं उनके रिहा होकर
लौटने पर उनका स्वागत करना--ये दोनों बातें प्रजा की निडरता का प्रमाण थीं।

छा
# आपातकाल में गुजरात # ३९

English translation

Thousands under the leadership of Shri Dhirubhai Desai in Himmat Nagar under the leadership of Jagtap.
Satyagraha was carried out in the presence of citizens. Sisters on 17th July in Navsari
A group of people carried out Satyagraha under the leadership of Ms. Ratan Behen Bhagat. Mr Vasant Gajendra
Gadkar and Mrs. Vidya sister Gajendra Gadkar were present on this occasion.
Sent the Satyagrahis to jail.

Tribal worker Shri Makanji in Pardi, Shri Akbarbhai in Palanpur
Chabda and Shri Ishwarbhai Modi embraced the arrests.

For this Satyagraha, the Satyagrahis were punished for four to fifteen days.
Was given to. The district jail of Valsad district is filled with Satyagrahis.
Had gone.

All sections of the society were represented in this Satyagraha. twenty years old
Along with the students, seventy year old Nema Kaka of Surat was also among those who did Satyagraha.
Were included. About four hundred people from all over Gujarat participated in this Satyagraha that lasted for eleven days.
Satyagrahis took part.

There were many irregularities in the process of punishing the Satyagrahis. many
At some places the Satyagrahis were kept in 'under trial' status for fifteen days each.
Was kept in jail; At many places they were imprisoned for fifteen days to one month.
Was punished. Ahmedabad courts consider Satyagraha as a complement to democracy
And historic decisions like freeing the Satyagrahis considering it an essential element
Also gave.

Grand welcome by the public to the Satyagrahis who were released from jail.
Is done. Seeing off the Satyagrahis to jail and after their release
Welcoming him on his return – both these things were proof of the fearlessness of the people.

छा
#Gujarat in emergency #39

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 38