Aapatkal Mein Gujarat — Page 36

Original Hindi OCR

प्रकरण-६
राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह

“केंद्रीय लोक संघर्ष समिति' की ओर से समिति के संयोजक श्री नानाजी
देशमुख ने २५ जून की दिल्ली की ऐतिहासिक सभा में श्रीमती गांधी के त्यागपत्र
की माँग के साथ २९ जून से राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह का आह्वान किया। परंतु उसी रात
(२५ जून की रात) समग्र देश मानो एक बड़ी जेल में तब्दील हो गया था।
परिणामतः व्यापक रूप से सामूहिक सत्याग्रह तो संभव न हो सके थे, पर कई प्रांतों
में प्रतीकात्मक रूप से व्यक्तिगत सत्याग्रह नियमित तौर पर होते रहे | अन्य प्रांतों की
तुलना में गुजरात की स्थिति भिन्न थी। “गुजरात लोक संघर्ष समिति' ने सत्याग्रह के
कार्यक्रम को प्रभावी रूप से अमल में लाने का निर्णय किया, जिसके अनुसार १५
से २६ जुलाई तक गुजरात के सभी जिला केंद्रों पर पाँच-पाँच कार्यकर्ताओं के गुट
द्वारा दैनिक रूप से सत्याग्रह करने की योजना बनाई गई।
माहौल में गरमाहट

सत्याग्रह को व्यापक व प्रभावी बनाने के लिए गुजरात में कई सभा-रैलियों
का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के अमलीकरण में दक्षिण गुजरात अधिक
सक्रिय रहा।

नवसारी में विद्यार्थी-कार्यकर्ता एकत्र होकर रोजाना गली-मोहल्लों में रैलियों
का आयोजन करते थे। सूरत में ७ जुलाई को युवा मोरचा एवं “लोक संघर्ष समिति"
द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई। बारदोली में भी 'लोक संघर्ष समिति' द्वारा ५
जुलाई के दिन एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में आस-पास के
ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। सरदार पटेल की प्रतिमा के सम्मुख

# आपातकाल में गुजरात #% ३७

English translation

Case-6
Nationwide Satyagraha

Shri Nanaji, convener of the committee on behalf of “Central Lok Sangharsh Committee”
Deshmukh accepted the resignation of Mrs. Gandhi in the historic meeting of 25th June in Delhi.
Called for nationwide Satyagraha from 29th June with the demand of but that night
(On the night of 25th June) It was as if the entire country had transformed into a big prison.
As a result, mass Satyagraha was not possible on a large scale, but in many provinces
Symbolic individual Satyagraha continued to take place regularly. of other provinces
In comparison, the situation in Gujarat was different. “Gujarat Lok Sangharsh Samiti” started Satyagraha
It was decided to implement the program effectively, according to which 15
From 26th to 26th July, groups of five workers each at all the district centers of Gujarat.
A plan was made to hold Satyagraha on a daily basis.
warmth in the atmosphere

Many meetings and rallies were held in Gujarat to make Satyagraha widespread and effective.
Was organized. South Gujarat is more successful in implementing these programs
Remained active.

In Navsari, students and activists gather and hold rallies in the streets every day.
Used to organise. Youth Morcha and “Lok Sangharsh Samiti” on 7th July in Surat.
A huge rally was taken out by. In Bardoli also by 'Lok Sangharsh Samiti'
A big rally was organized on the day of July. Nearby in this rally
Citizens from rural areas also participated. In front of the statue of Sardar Patel

#Gujarat in emergency #%37

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 36