Aapatkal Mein Gujarat — Page 34

Original Hindi OCR

का निर्देश देती हैं। निश्चित समय तक सभी लोग आ पहुँचते हैं। एकत्र हुए सभी
डी.आई.आर. की वांटेड लिस्ट में दर्ज संघ प्रचारक हैं | पुलिस एवं परिचितों की निगाह
से बचने के लिए सभी ने आवश्यक वेश-परिवर्तन किया हुआ है। आवाज बाहर न
जा सके, इसके लिए बंद खिड़की के पास रखा रेडियो ऑन कर दिया गया है। सभी
सावधानियों को परख लेने व आश्वस्त हो जाने के बाद शुरू होती है बैठक”
ऐसे अवसरों पर सीमित समय में अधिक-से-अधिक काम निपटाना होता
है। मीटिंग में एक के बाद एक गुजरात के सभी जिलों की जानकारी का आदान-
प्रदान हुआ। गुजरात के प्रमुख नगरों में संघ के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं को पकड़
लिया गया था। संघ के प्रचारकों को ढूँढ़ा जा रहा था। प्रांत भर में संघ के बाईस
कार्यालयों पर पुलिस ने छापे मारकर उन पर कब्जा कर लिया था। aT प्रांत से
प्रतिबंधित संस्थाओं के कुल एक सौ सड़सठ कार्यकर्ताओं को डी.आई.आर. के तहत
गिरफ्तार कर लिया गया था, जिनमें से एक सौ इकतालीस संघ के कार्यकर्ता थे।
अन्य प्रतिबंधित संस्थाओं में प्रमुख संस्थाएँ आनंद मार्ग, प्राडटिस्ट ब्लॉक
और जमाअत-ए-इसलामी थीं | आनंद मार्ग के कार्यकर्ता अधिकांशत: हिम्मतनगर,
सूरत, भुज और अहमदाबाद से; जबकि जमाअत-ए-इसलामी के कार्यकर्ता
अहमदाबाद, वडोदरा एवं धोलका से पकड़े गए थे।
संघ के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में अहमदाबाद से प्रांत प्रचारक श्री केशवराव
देशमुख, प्रांत कार्यवाह श्री रतिभाई शाह, नगर संघचालक डॉ. आर.के. शाह, प्रांत
व्यवस्था प्रमुख श्री बचुभाई भगत; राजकोट से प्रांत संघचालक डॉ. पी.वी. दोशी,
प्रांत शारीरिक प्रमुख श्री प्रवीणभाई मणियार, विभाग कार्यवाह श्री यशवंतभाई
भट्ट; सूरत से विभाग कार्यवाह श्री चंपकभाई सुखडिया, वडोदरा से विभाग
संघचालक श्री बाबुभाई ओझा, जिला कार्यवाह श्री शरदभाई भोसेकर के अलावा
गुजरात भर से अन्य अनेक स्वयंसेवकों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
कई स्थानों पर गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ही कार्यालयों की
तलाशी ली गई। महत्त्वपूर्ण फाइल इत्यादि दस्तावेजों को सरकार ने जाँच हेतु
अदालत के सुपुर्द भी किया। ४ जुलाई को गिरफ्तार किए गए कई कार्यकर्ताओं को
७ जुलाई तक जमानत पर भी नहीं छोड़ा गया था। बाद में मिली जानकारी के
अनुसार कई मामलों में तो पंद्रह दिनों तक जमानत की दरख्वास्त तक मंजूर नहीं की
गई oft | वेरावल के एडवोकेट श्री किशोर कोटक की जमानत दरख्वास्त एक माह
तक लंबित रखी गई थी। तब तक उन्हें जेल में ही रहना पड़ा था। इस प्रकार इस
मीटिंग से कई तरह की जानकारी प्रांत-केंद्र को मिली।
# आपातकाल में गुजरात % ३५

English translation

Gives instructions. Everyone arrives by the appointed time. all gathered
D.I.R. He is a Sangh pracharak listed in the wanted list. The eyes of police and acquaintances
To avoid this, everyone has made necessary disguises. no sound out
To enable this, the radio kept near the closed window has been switched on. all
“The meeting starts after checking the precautions and being assured.”
On such occasions, maximum work has to be completed in limited time.
Is. In the meeting, information from all the districts of Gujarat was exchanged one after the other.
Provided. District level workers of Sangh arrested in major cities of Gujarat
Was taken. Sangh preachers were being searched. Twenty-two unions across the province
The police raided the offices and captured them. from aT province
A total of 167 workers of banned institutions were arrested by DIR. under
One hundred and forty-one of whom were arrested were union workers.
Major institutions among other banned institutions are Anand Marg, Pradtist Block
And there was Jamaat-e-Islami. Anand Marg workers are mostly from Himmatnagar,
From Surat, Bhuj and Ahmedabad; While the workers of Jamaat-e-Islami
Were caught from Ahmedabad, Vadodara and Dholka.
Among the arrested workers of the Sangh is provincial campaigner from Ahmedabad Shri Keshavrao.
Deshmukh, Province Executive Shri Ratibhai Shah, City Sanghchalak Dr. R.K. shah, province
Arrangement head Shri Bachubhai Bhagat; Provincial Sanghchalak from Rajkot Dr. P.V. guilty,
Province Physical Head Mr. Praveenbhai Maniyar, Department Executive Mr. Yashwantbhai
Bhatt; Department Executive from Surat Shri Champakbhai Sukhdia, Department from Vadodara
Apart from Sanghchalak Shri Babubhai Ojha, District Executive Shri Sharadbhai Bhosekar
Many other volunteers from across Gujarat were arrested.
At many places, offices were opened only in the presence of the arrested workers.
Search was conducted. Important files etc. documents have been sent to the government for scrutiny.
Also handed over to the court. Many activists were arrested on 4 July.
He was not even released on bail till 7th July. information received later
According to this, in many cases even bail applications were not approved for fifteen days.
gone oft One month bail application of Veraval's Advocate Shri Kishore Kotak
Was kept pending till. Till then he had to remain in jail. thus this
The province and center received many types of information from the meeting.
# Gujarat in emergency % 35

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 34