Aapatkal Mein Gujarat — Page 6

Original Hindi OCR

इस तरह के विषय का इतिहास कैसे लिखा जाए, यह भी एक समस्या है।
भूमिगत जीवन तथा कार्य का कितना हिस्सा प्रकाशित किया जाय और कितना
अप्रकाशित ही रखा जाय, यह तारतम्य का विषय है। एक बार स्वातंत्र्यवीर
सावरकरजी से पूछा गया कि “फ्रांस के किनारे समुद्र में कूदने का पराक्रम करते
समय उन्होंने किस तरकीब का सहारा लिया था ?' सावरकरजी ने कहा, ' इस प्रश्न
का उत्तर देने से लाभ क्या होगा? कया आप में से कोई इस जानकारी से प्रेरणा
लेकर कुछ प्रत्यक्ष कार्य करने वाला है ? और दूसरी बात, इसका क्या भरोसा है कि
दूसरे किसी क्रांतिकारी को उसी तरकीब का उपयोग करने की ही आवश्यकता
पड़ेगी ?! यह भी सोचने का एक पहलू हो सकता है। यद्यपि यह सही है कि
परिस्थितियों में अंतर है और निकट भविष्य में आपातस्थिति की पुनरावृत्ति नहीं
होगी, ऐसा प्रतीत होता है।

इस तरह इतिहास कैसे लिखा जाय, इसका प्रमाणित नमूना (model) भी
उपलब्ध नहीं है। भारत के क्रांतिकारियों की पहली पीढ़ी को प्रेरणा प्राप्त हुई थी
अपने ऐतिहासिक महापुरुषों से तथा विदेशियों में से प्रमुख रूप से जोसेफ मैजिनी
का जीवन-वृत्त उपलब्ध है । लेनिन, स्टालिन आदि भूमिगत कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं
का भी जीवन-वृत्त प्रकाशित हुआ है। भारतीय क्रांतिकारियों के जीवन पर भी
पर्याप्त प्रकाश डाला गया है। इस तरह के साहित्य से यह स्पष्ट होता है कि
भूमिगत कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य तथा उनकी उपलब्धियों को प्रसिद्ध
करना तो सरल है, किंतु स्वदेश में भूमिगत जीवन कैसे बिताया गया, उसमें किस-
किस की सहायता किस तरह हुई, भूमिगत अवस्था में पारस्परिक line of
communication किस तरह रखी गई आदि बातों का अधिकृत विवरण देना
प्रायः खतरे से खाली नहीं माना जाता। यह संतुलन कायम रखते हुए इतिहास
लिखना बड़ा कठिन कार्य @ | हमारे लिए यह हर्ष का विषय है कि प्रस्तुत कृति में
इस तरह का संतुलन भी रखा गया है और देने योग्य अधिकतम जानकारी देने का
प्रयास भी किया गया है। अब तक प्रकाशित साहित्य में समयाभाव के कारण
कितनी अपूर्णताएँ आ गईं, यह समझना कठिन नहीं है। उदाहरण के लिए--
भारतीय लोकदल के सैकड़ों लोगों द्वारा उत्तर प्रदेश में श्रीमती गायत्री देवी के
नेतृत्व में किया गया सत्याग्रह, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 'जय गुरुदेव ' संप्रदाय के लोगों
द्वारा किया गया सत्याग्रह, सर्वोदयवादी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रारंभिक स्थिति की
द्विधा-मन:स्थिति का मुकाबला करते हुए निश्चय के साथ किया हुआ कार्य, विरोधी
दलों के सदस्यों द्वारा संसद् का उपयोग करते हुए किया हुआ जन-जागरण, महाराष्ट्र
दर

English translation

How to write the history of such a subject is also a problem.
How much of underground life and work should be published and how much?
It should be kept unpublished, it is a matter of coordination. Once Swatantraveer
Savarkarji was asked, “Who would have performed the feat of jumping into the sea off the coast of France?”
What trick did he resort to at that time? Savarkarji said, 'This question
What will be the benefit of answering? Are any of you inspired by this information?
Is he going to do any direct work? And secondly, what is the assurance that
Any other revolutionary needs to use the same trick.
Will it happen?! This may also be an aspect to think about. Although it is true that
The circumstances are different and the emergency is not repeated in the near future.
Will happen, it seems.

In this way, a proven model of how history should be written.
Not available. The first generation of Indian revolutionaries were inspired by
From its own historical greats and from among the foreigners, prominently Joseph Mazzini
Biography of is available. Lenin, Stalin etc. underground communist workers
The biography of has also been published. Also on the lives of Indian revolutionaries
Sufficient light has been thrown. From such literature it is clear that
The work done by underground workers and their achievements were made famous.
It is easy to do, but how underground life was lived in the country, what is there in it?
Who was helped in what way, mutual line of
To give official details of how communications were kept etc.
Generally it is not considered free from danger. History while maintaining this balance
Writing is a very difficult task. It is a matter of joy for us that in the presented work
Such a balance has also been maintained and an attempt has been made to provide maximum information possible.
Efforts have also been made. Due to lack of time in the literature published till now
It is not difficult to understand how many imperfections have occurred. For example--
Hundreds of people of Bharatiya Lok Dal met Smt. Gayatri Devi in Uttar Pradesh.
Satyagraha carried out under the leadership of people of 'Jai Gurudev' sect in eastern Uttar Pradesh
The Satyagraha carried out by Sarvodaya activists was based on the initial position of
Action done with determination in the face of ambivalence, opposition
Public awareness created by party members using Parliament, Maharashtra
rate

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 6