Original Hindi OCR
निष्पादन केवल अधिकारियों पर ही निर्भर नहीं हुआ करता था; इसीलिए
सरसंघचालकजी से लेकर प्रांतीय स्तर के कई अधिकारियों के मीसा में फँसने के
बाद भी संघ का कार्य बराबर चलता रहा था। आमतौर पर नेताओं की अनुपस्थिति
में काम रुक जाया करता है। सेनापति के दिखाई न पड़ने मात्र से सेना धैर्य खोकर
तितर-बितर होने लगती है; किंतु संघ के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ | सरसंघचालकजी
ने एक बार जिन्हें 'देव-दुर्लभ' के विशेषण से गौरवपूर्वक नवाजा था, उन कार्यकर्ताओं
ने अपने दम पर काम कर दिखाया।
इस संघर्ष से पहले कई लोग किसी-न-किसी पूर्वग्रह के कारण संघ कार्य
का वास्तविक मूल्यांकन नहीं कर पाए थे। ये लोग अपनी कल्पना के आधार पर ही
संघ की व्याप्ति तथा उसकी उपयोगिता के बारे में अनुमान लगाते रहते थे। संघ के
बारे में सकारात्मक बहुत कम सोचा जाता था; किंतु इस संघर्ष में संघ के देशव्यापी
संगठन, सभी को साथ लेकर काम करने की शैली, सहयोगियों के दोषों को
नजरअंदाज कर उनके गुणों को ही ध्यान में रखकर कार्य करने का तरीका इत्यादि
संघ की विशेषताओं का सभी को परिचय मिला। संगठन की विशालता के बावजूद
कभी भी संपर्क के अभाव की स्थिति (Communication Gap) नहीं बनने दी
गई। संघ के कार्यकर्ताओं को प्रसिद्धि का मोह न होने के कारण उन्हें बहुत कम
लोग ward थे। यह स्थिति संघर्ष के दौरान बड़ी सहायक सिद्ध हुई। उन्हें
पहचानने में पुलिस को बड़ी परेशानी होती थी; जबकि अन्य राजनीतिक दलों के
मुख्य नेता-कार्यकर्ता या तो जेल में थे या बहुत प्रसिद्ध होने के कारण खुलकर काम
नहीं कर सकते थे।
अनेक के निरंतर परिश्रम, बलिदान तथा विश्वास से बिना किसी क्षति या
रक््तपात के इस दूसरे दौर के स्वातंत्र्य-संग्राम में हमने विजय पाई थी। विजय
दिलवानेवाले घटकों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण घटक था भारत का नागरिक- भारत
का मतदाता। सफल परिवर्तन की नींव में प्रजा की जो भावना निहित थी, उसकी
प्रतीति हो सके, इस उद्देश्य से उन्हीं दिनों की एक घटना यहाँ प्रस्तुत है--
चुनावों के सिलसिले में मैं दौरे पर था। गुजरात के उत्तर-पूर्वी जिले
साबरकाँठा के एक छोटे से गाँव से करीब पैंसठ वर्ष की एक वृद्धा बस में बैठी थीं।
आर्थिक रूप से वह गरीब परिवार की लग रही थीं। कंडक्टर से उन्होंने टिकट
माँगते हुए कहा, ' भई, कितना पैसा? मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूँ, समझा ! आ, ले नोट,
इसमें से काट ले।'
कंडक्टर ने टिकट तथा बचे हुए पैसे उस वृद्धा को लौटाए, इनमें एक-एक
RoR # आपातकाल में गुजरात ऋ
English translation
Execution did not depend solely on officials; That's why
From Sarsanghchalakji to many provincial level officials getting trapped in MISA.
Even after this the work of the Sangh continued smoothly. absence of leaders generally
I keep getting work stopped. The army lost patience due to the commander not being visible.
Starts to scatter; But nothing like this happened with the Sangh. Sarsanghchalakji
Those workers who were once proudly bestowed with the epithet of 'God-Rare'
Did the job on his own.
Before this struggle, many people were reluctant to do Sangh work due to some prejudice or the other.
Could not make actual evaluation. These people only on the basis of their imagination
They kept speculating about the scope of the Sangh and its usefulness. of the union
Very little was thought about positively; But in this struggle the Sangh's countrywide
Organization, style of working with everyone, recognizing the faults of colleagues.
Ignoring their qualities and keeping in mind the way of working etc.
Everyone got acquainted with the characteristics of the Sangh. Despite the size of the organization
Never allowed a communication gap to arise.
Gone. Due to Sangh workers not being attracted to fame, they received very little
People were ward. This situation proved to be very helpful during the struggle. them
The police had great difficulty in identifying him; While other political parties
The main leaders-activists were either in jail or working openly because they were very famous.
Couldn't.
Due to the continuous hard work, sacrifice and faith of many, without any loss or
We had won the freedom struggle in this second phase of bloodshed. victory
The most important factor among the factors that made it possible was the citizen of India - India.
Voter of. The spirit of the people lay at the foundation of successful change.
For this purpose, an incident from those days is presented here -
I was on tour in connection with the elections. North-eastern districts of Gujarat
An old woman of about sixty-five years of age from a small village of Sabarkantha was sitting in the bus.
Financially, she seemed to be from a poor family. He got the ticket from the conductor
He asked, 'Brother, how much money?' I am not educated, understand! Come, take the note,
Take a bite out of this.
The conductor returned the ticket and the remaining money to the old woman, one each
RoR # Gujarat in emergency