Original Hindi OCR
भेजा गया। श्री देसाई को वहाँ की कई संस्थाओं द्वारा साझे मंच पर आमंत्रित किया
गया, जिसमें श्री मकरंदभाई देसाई तथा श्री हितेंद्रभाई देसाई को संघर्ष के पक्ष-
विपक्ष में अपना वक्तव्य देना था; किंतु हितेंद्रभाई इसके लिए हिम्मत नहीं जुटा
सके। हितुभाई और श्री हाथी ने अपने लिए अलग से कार्यक्रमों का आयोजन
करवाया; परंतु इन कार्यक्रमों में भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, बल्कि कई बार
तो उनकी फजीहत ही हुई। अतः कुछ समय बाद उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों
में जाना ही छोड़ दिया। बुलंद हौसले के साथ लंदन पहुँचे बेचारे हितेंद्रभाई को
अपनी शेष इंग्लैंड-यात्रा के दौरान बहुधा भूमिगत ही रहना पड़ा।
कुछ दिनों बाद श्री मकरंदभाई ने अमेरिका को अपनी गतिविधियों का केंद्र
बनाया। अब “सत्यवाणी' का प्रकाशन अमेरिका से होने लगा। अहमदाबाद के
खाड़िया के मेहता परिवार ने (सर्वश्री महेश मेहता, सुभाष मेहता, रागिणी बहन
इत्यादि) अमेरिका में मकरंदभाई की यजमानी की। न्यूजर्सी स्थित महेशभाई का
निवास-स्थान विदेश में चल रहे संघर्ष अभियान का एक और केंद्र बन गया।
अमेरिका में रहनेवाले पारसी सज्जन डॉ. फारूक प्रेसवाला ने भारतीय जेलों में कैद
नागरिकों पर होनेवाले जुल्मों की विस्तृत जानकारी “संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार
संघ' के समक्ष प्रस्तुत की । इस जानकारी में जुल्म का शिकार हुए नागरिक का नाम,
उम्र, जिस जेल में उसपर जुल्म हुए थे उस जेल का या थाने का पता, जुल्म की
तारीख और जुल्म के तरीकों इत्यादि का विस्तृत ब्योरा दिया गया था। भूमिगत
संपर्क व्यवस्था के माध्यम से ही यह सारी जानकारी अमेरिका भेजी गई थी और
यह जानकारी इतनी सटीक थी कि उसे झुठलाने के लिए सरकार की कोई बहानेबाजी
नहीं चल सकती थी।
श्री महेश मेहता का परिवार अमेरिका में चल रहे संघर्ष कार्य में सदा आगे
रहा था। उस परिवार के साथ ही रहनेबाली एक बहन अंजलि Teen स्वयं एक
सर्जनात्मक प्रतिभावाली व्यक्तित्व थीं, अत: Saari’ के प्रकाशन में उनका
विशेष योगदान हुआ करता था। अंजलि बहन भी मूलतः: खाड़िया की ही थीं। वे
बहुत संवेदनशील थीं। घर से दूर होने के बावजूद निडर होकर इस दूसरे दौर के
स्वातंत्र्य-संग्राम में वे अपना सक्रिय योगदान दे रही थीं; फिर भी असंतुष्टि का एक
भाव सदा उनके मन को कचोटता रहता था, क्योंकि अब तक लक्ष्य-प्राप्ति जो नहीं
हुई थी--देश की पीठ में अपनों द्वारा ही घोंपा गया खंजर अभी ज्यों-का-त्यों था।
अत: एक मासूम बच्चे की भाँति ईश्वर से रुष्ट होकर उन्होंने एक प्रण ले लिया--
“जब तक बेड़ियाँ नहीं हटेंगी, मैं भोजन में चावल नहीं लूँगी!' अपने सबसे प्रिय
१५८ # आपातकाल में गुजरात #%
English translation
sent. Shri Desai was invited on a common platform by many organizations there.
In which Shri Makarandbhai Desai and Shri Hitendrabhai Desai were named as parties to the conflict.
Had to give my statement in opposition; But Hitendrabhai did not muster the courage for this.
Could. Hitubhai and Shri Hathi organized separate programs for themselves.
got it done; But even in these programs he did not get any success, rather many times
So he got embarrassed. Therefore, after some time he started such programs
I stopped going. Poor Hitendrabhai reached London with high spirits.
During the rest of his journey to England he had to remain underground most of the time.
After a few days, Shri Makarandbhai made America the center of his activities.
Made. Now “Satyavani” started being published from America.
The Mehta family of Khadiya (Sir Mahesh Mehta, Subhash Mehta, Ragini Behen)
etc.) hosted Makarandbhai in America. Maheshbhai's in New Jersey
The residence became another center of the ongoing struggle abroad.
Dr. Farooq Presswala, a Parsi gentleman living in America, imprisoned in Indian jails
Detailed information about atrocities against civilians “United Nations Human Rights
Presented before the Sangh. This information includes the name of the citizen who became victim of atrocities,
Age, address of the jail or police station where he was tortured, date of torture
Detailed details of the date and methods of oppression etc. were given. underground
All this information was sent to America through the contact system and
This information was so accurate that the government could not make any excuse to deny it.
Couldn't walk.
Shri Mahesh Mehta's family is always ahead in the ongoing struggle in America.
Was staying. A sister, Anjali Teen, who lives with the same family, herself is a
She was a personality with creative talent, hence she was included in the publication of 'Saari'.
Used to be a special contribution. Sister Anjali was also originally from Khadiya. they
She was very sensitive. Despite being away from home, they fearlessly participated in this second phase.
She was making an active contribution in the freedom struggle; Still a feeling of dissatisfaction
This feeling was always troubling his mind, because till now his goal had not been achieved.
It had happened - the dagger stuck in the back of the country by its own people was still intact.
So, like an innocent child, he became angry with God and took a vow -
“I will not eat rice until the shackles are removed!” your dearest
158 # Gujarat in emergency #%