Aapatkal Mein Gujarat — Page 119

Original Hindi OCR

अलावा 'यकीन' नामक हिंदी अखबार भी यहाँ से प्रकाशित होने लगा था। ये बातें
सरकार को छेड़ने के लिए पर्याप्त थीं। अतः प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़े सर्वश्री
मोहनभाई परीख, भाईदासभाई परीख तथा नारायणभाई देसाई पर भी डी.आई.आर.
का फंदा डाल दिया गया।
मर्मस्थलों पर आघात
कई कोशिशों के बाद भी सरकारी तंत्र भूमिगत कार्यकर्ताओं को पकड़ने में
सफल नहीं हो पाया था, फिर भी सफलता से वे अधिक दूर नहीं थे। गुजरात
सरकार के गिरने के बाद के पहले ही सप्ताह में भूमिगत व्यवस्था-तंत्र से संबद्ध
एक महत्त्वपूर्ण संपर्क व्यक्ति तक सरकारी पंजे पहुँच गए। सरकार की यह सफलता
हमारे लिए आश्चर्यकारक एवं बाधाजनक सिद्ध हुई। हमारी भूमिगत योजना के एक
सहयोगी स्वयंसेवक श्री नवीनभाई भावसार को गिरफ्तार कर लिया गया। श्री
नवीनभाई के घर भूमिगत संघर्ष से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण पत्रों के डाक द्वारा
पहुँचते ही पुलिस ने छापा मार दिया। हमारे इस भूमिगत संपर्क केंद्र के बारे में
जानकारी पुलिस तक कैसे पहुँची, ग्रह हमारे लिए आश्चर्य की बात थी। हमें इस
बात की भी आशंका थी कि शायद इसी प्रकार से हमारे अन्य महत्त्वपूर्ण ठिकानों व
संपर्क केंद्रों की जानकारी भी सरकार को मिल चुकी होगी। श्री नवीनभाई रँगे हाथों
पकड़े गए। उनके साथ ही श्री परींदु भगत (काकू), श्री गोविंदराव गजेंद्र गडकर
तथा श्री विनोद गजेंद्र गडकर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।
सभी से कड़ी पूछताछ की गई। पत्रों पर भेजनेवाले का नाम लिखा था--' प्रकाश '।
(भूमिगत अवस्था के दौरान ' प्रकाश' मेरा BEA नाम था) सरकार को इस नाम-के
धारक का भी पता चल गया। अब मेरे बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पकड़े
गए सभी लोगों को कई तरह की धमकियाँ दी जाने लगीं | गजेंद्र गडकर परिवार के
पिता-पुत्र की गिरफ्तारी की जानकारी तक उनके परिवारजनों को नहीं दी गई थी।
कई तरकीबों के बाद भी इन लोगों से पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
अंततः श्री नवीनभाई पर डी.आई.आर. लगा दिया गया।
यहाँ हम लोगों ने अब गुजरात व देश भर के सभी भूगर्भ केंद्रों को अहमदाबाद
से संपर्क समाप्त कर देने की सूचना पहुँचाना शुरू कर दिया। सरकार को अधिक
जानकारी न मिल सके, इस उद्देश्य से करीब एक सप्ताह तक गुजरात के सभी
संपर्कों को रोक लिया गया। इस अवधि में दोबारा एक नई भूमिगत संपर्क व्यवस्था
बना ली गई।
१२० # आपातकाल में गुजरात #%

English translation

Apart from this, a Hindi newspaper named 'Yakeen' also started being published from here. these things
It was enough to irritate the government. Therefore, everyone associated with the printing business
DIR was also registered against Mohanbhai Parikh, Bhaidasabhai Parikh and Narayanbhai Desai.
The noose was laid.
hit at heart's content
Despite many efforts, the government machinery has not been able to catch the underground workers.
Although he was not successful, he was still not far away from success. gujarat
Associated with the underground system in the very first week after the fall of the government
The government's claws reached an important contact person. This success of the government
It proved surprising and troublesome for us. One of our underground plans
Associate volunteer Shri Navinbhai Bhavsar was arrested. Mr.
By sending some important letters related to the underground struggle to Naveenbhai's house.
As soon as they arrived, the police raided. About our underground contact center
How the information reached the police was a surprise to us. us this
There was also a fear that perhaps our other important bases and
The government must have also received information about the contact centres. Shri Naveenbhai red handed
Were caught. Along with him, Shri Parindu Bhagat (Kaku), Shri Govindrao Gajendra Gadkar.
And Shri Vinod Gajendra Gadkar was also taken into custody for questioning.
Everyone was interrogated strictly. The name of the sender was written on the letters - 'Prakash'.
('Prakash' was my BEA name during underground phase)
The holder was also identified. Now hold on to get information about me
Many types of threats were issued to all the people who went. Gajendra Gadkar family
The family members of the father and son were not even informed about their arrest.
Despite several attempts, the police could not get any information from these people.
Ultimately DIR was filed against Shri Naveenbhai. Was put in.
Here we have now organized all the geological centers in Gujarat and across the country in Ahmedabad.
Started sending notice of termination of contact. more to the government
With the aim of not getting information, all the districts of Gujarat were kept for about a week.
Contacts were blocked. During this period again a new underground communication system
It was made.
120 # Gujarat in emergency #%

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 119