Original Hindi OCR
संबद्ध छोटी-छोटी पुस्तिकाएँ बनाई गई थीं। इन पुस्तिकाओं में सरकारी दमन चक्र
की घटनाओं, जेल में मरनेवाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी, उनके परिवारों की
स्थिति, सरकार द्वारा विपक्ष तथा संघ के विरुद्ध किए गए अपप्रचार का प्रत्युत्तर,
देशव्यापी सत्याग्रह की जानकारी इत्यादि विषयों पर जानकारी दी गई थी।
अहमदाबाद से पवनार तक लगभग छत्तीस घंटों की जोखिमपूर्ण यात्रा कर
इस साहित्य को सकुशल पवनार पहुँचाना था। इसके अलावा पवनार के इस
सम्मेलन की प्रासंगिकता व महत्त्व के बारे में भी कई प्रकार की चर्चाएँ हो रही थीं,
जिसके कारण प्रजा और सरकार दोनों का ही ध्यान उस ओर लगा था। सम्मेलन के
माहौल को अपने अनुकूल बनाने के लिए सरकार की ओर से सक्रिय प्रयतत किए
जा रहे थे, अत: वहाँ स्वाभाविक रूप से सरकारी साधनों की भरमार थी। उन सभी
की आँखें बचाकर यह काम करना था, जिसके लिए साहस के साथ-साथ सतर्कता
भी अत्यंत आवश्यक थी।
काफी सोच-विचार के बाद हम लोगों ने तय किया कि यदि किसी बहन
को यह कार्य सौंपा जाए तो किसी को कोई संदेह न होगा और काम भी आसानी से
'निपट जाएगा। उस पर भी यदि किसी महाराष्ट्रियन बहन की सहायता मिल जाए तो
और सुविधा होगी। हमने तय किया कि अहमदाबाद की तथा संघ परिवार की ही
श्रीमती सुभगा बहन संजीवनभाई देवधर को पवनार भेजा जाए। सुभगा बहन से इस
बारे में बात करने पर बिना किसी हिचकिचाहट के वे इस चुनौती को सहर्ष स्वीकार
करते हुए पवनार जाने के लिए सहमत हो गईं।
सुभगा बहन की सम्मति मिलने के बाद नागपुर के साथ संपर्क कर हमने
उन्हें 'सामान' के साथ आनेवाली आगंतुक की पहचान इत्यादि की जानकारी भेज
दी। सुभगा बहन को नागपुर से पहले स्थित अजनी स्टेशन पर सामान के साथ
उतरने की सूचना दी गई। उनके स्वागत के लिए आनेवाले व्यक्ति को पहचानने के
लिए कोड वर्ड भी उन्हें बता दिया गया। इसके अलावा उन्हें यह भी सूचना दी गई
कि अहमदाबाद से नागपुर तक के मार्ग में सुरक्षा के प्रति वे सतर्क रहें। यात्रा के
दौरान सुभगा बहन को भी पता न चल पाए। इस प्रकार से भिन्न-भिनन कार्यकर्ताओं
द्वारा डिब्बे में सुरक्षा की जाँच करवाते रहने की व्यवस्था भी की गई। जाँच के लिए
डिब्बे में चढ़नेवाले कार्यकर्ता पर किसी को संदेह न हो पाए, इसके लिए कार्यकर्ताओं
द्वारा कई प्रकार की तरकीबें आजमाई गईं। कोई कार्यकर्ता अखबार बेचनेवाले के
रूप में एक-दो स्टेशन तक साथ रहता तो कोई पेन बेचनेवाले के रूप में पूरे डिब्बे
को छान डालता।
# आपातकाल में गुजरात #% १०१
English translation
Related small booklets were produced. Government repression cycle in these booklets
Information about incidents, persons who died in jail, their families
Situation, response to the propaganda carried out by the government against the opposition and the Sangh,
Information was given on topics like countrywide Satyagraha etc.
After a risky journey of about thirty-six hours from Ahmedabad to Pawnar
This literature had to be delivered safely to Pawanar. Apart from this, this
Many types of discussions were also taking place about the relevance and importance of the conference,
Due to which the attention of both the people and the government was focused towards it. of the conference
Active efforts were made by the government to make the environment favorable
were going, so naturally there was abundance of government resources there. all of them
This work had to be done while protecting the eyes of the person, which required courage as well as vigilance.
was also extremely necessary.
After much deliberation, we decided that if any sister
If this work is entrusted to someone then no one will have any doubt and the work will also be done easily.
'It will be dealt with. Even if we get help from a Maharashtrian sister then
There will be more convenience. We decided that only Ahmedabad and Sangh Parivar
Mrs. Subhaga sister Sanjivanbhai Devdhar should be sent to Pavanaar. This is from Subhaga sister
Talking about it, he happily accepted the challenge without any hesitation.
While doing so, she agreed to go to Pawanar.
After getting the consent of Subhaga sister, we contacted Nagpur.
Send them information about the identity of the visitor coming with the 'baggage' etc.
Gave. Subhaga sister with luggage at Ajni station before Nagpur.
Landing notice was given. to recognize the person coming to welcome them
The code word for this was also told to them. Apart from this they were also informed that
That they should remain alert regarding security on the route from Ahmedabad to Nagpur. of travel
During this time even Subhaga sister could not find out. In this way different workers
Arrangements were also made to carry out security checks in the compartment. to check
To ensure that no one suspects the worker boarding the compartment, the workers
Many types of tricks were tried. a worker selling newspapers
If he stays with one or two stations in the form of a pen seller, he can buy whole boxes.
Filters out.
#Gujarat in emergency #%101