Original Hindi OCR
नेतृत्व में सत्याग्रह किया था। इस अवसर पर लिंबडी में ही आयोजित की गई एक
विशाल जनसभा को श्री बलभद्रसिंह राणा तथा श्री दिलावरसिंह राणा ने संबोधित
किया था।
भावनगर जिले के सत्याग्रहियों ने भावनगर में विधायक श्री मणीभाई गांधी
के नेतृत्व में सत्याग्रह किया था।
खेड़ा जिले में नड़ियाद के प्रसिद्ध डॉक्टर श्री अरविंदभाई व्यास के नेतृत्व
में बारह व्यक्तियों ने सत्याग्रह का प्रारंभ किया। वहाँ के सभी राजनीतिक अग्रणियों
ने उन सत्याग्रहियों को सम्मानित करते हुए समाज से निडर बनने की अपील की।
जनजातीय व पिछड़ा माना जानेवाला पंचमहाल जिला भी पीछे न रहा।
वहाँ गोधरा को सत्याग्रह का केंद्र बनाया गया। एडवोकेट श्री हर्षदभाई व्यास और
श्री वासुदेवभाई के नेतृत्व में आठ सत्याग्रहियों ने सत्याग्रह किया था।
adieu जिले के सत्याग्रहियों ने वडोदरा आकाशवाणी केंद्र को अपना
लक्ष्य बनाया। डॉ. भोगीभाई पटेल के नेतृत्व में बारह सत्याग्रही आकाशवाणी केंद्र
के सामने 'जनवाणी' का वाचन करके सरकार के सेंसरशिप कानून का उल्लंघन
कर गिरफ्तार हुए।
भरूच में श्री अजयभाई जोशी के नेतृत्व में छह कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह
किया था। इन सत्याग्रहियों को अदालत ने सात दिन की कैद की सजा दी थी।
सूरत जिले का सत्याग्रह सूरत में हुआ। वहाँ के व्यापारी श्री इंद्रकांतभाई
शाह ने बारह सत्याग्रहियों का नेतृत्व किया था।
बलसाड़ जिले में वलसाड़-पारडी के अग्रणी कृषक, सामाजिक कार्यकर्ता
एवं संघ के जिला संघचालक श्री बलवंतभाई के नेतृत्व में सत्याग्रह प्रारंभ किया
गया।
सत्याग्रह आंदोलन के पहले ही दिन से केवल गांधीनगर जिले को छोड़कर
गुजरात के सभी जिलों में अठारह स्थानों में सत्याग्रह किया गया, जिसमें कुल
एक सौ सत्तर सत्याग्रहियों ने हिस्सा लिया। देश भर में इसी प्रकार के सत्याग्रह
किए गए। देश के सभी राज्यों में हुए सत्याग्रहों के बारे में समाचार १५ नवंबर की
दोपहर तक प्राप्त हो गए थे। इन समाचारों के प्रचार हेतु उसी दौरान आयोजित
हुए जनता मोरचा के प्रथम प्रादेशिक सम्मेलन प्रसंग का उपयोग किया गया।
“सत्याग्रह समाचार' नामक पत्रिकाओं की दस हजार प्रतियाँ तैयार करवाकर उन्हें
मोरचा सम्मेलन में दूर-सुदूर से आए हजारों कार्यकर्ताओं में वितरित कर दिया
गया था।
९२ # आपातकाल में गुजरात #%
English translation
Satyagraha was carried out under the leadership. On this occasion, a program was organized in Limbdi itself.
Shri Balbhadra Singh Rana and Shri Dilawarsingh Rana addressed the huge public meeting.
Had done.
Satyagrahis of Bhavnagar district MLA Shri Manibhai Gandhi in Bhavnagar
Satyagraha was carried out under the leadership of.
Under the leadership of the famous doctor Shri Arvindbhai Vyas of Nadiad in Kheda district.
Twelve people started Satyagraha. all the political leaders there
Honoring those Satyagrahis, he appealed to the society to be fearless.
Panchmahal district, which is considered tribal and backward, was also not left behind.
There Godhra was made the center of Satyagraha. Advocate Shri Harshadbhai Vyas and
Eight Satyagrahis carried out Satyagraha under the leadership of Shri Vasudevbhai.
adieu Satyagrahis of the district adopted Vadodara Akashvani Kendra
Made a target. Twelve Satyagrahi Akashvani Center under the leadership of Dr. Bhogibhai Patel
Violation of government's censorship law by reading 'Janvani' in front of
Were arrested.
Six workers did Satyagraha under the leadership of Shri Ajaybhai Joshi in Bharuch.
Had done. These Satyagrahis were sentenced to seven days' imprisonment by the court.
Satyagraha of Surat district took place in Surat. Mr. Indrakantbhai, a businessman there
Shah led twelve Satyagrahis.
Leading farmer, social worker of Valsad-Pardi in Balsad district
And started Satyagraha under the leadership of District Sanghchalak Shri Balwantbhai.
Gone.
From the very first day of the Satyagraha movement except Gandhinagar district
Satyagraha was carried out in eighteen places in all the districts of Gujarat, in which a total
One hundred and seventy Satyagrahis participated. Similar Satyagraha across the country
Were done. News about Satyagraha held in all the states of the country on 15th November
Were received by afternoon. Held at the same time to promote these news
The context of the first regional conference of Janata Morcha was used.
By getting ten thousand copies of magazines called “Satyagraha Samachar” prepared and
Morcha was distributed among thousands of workers who came from far and wide in the conference.
Had gone.
92 # Gujarat #% in emergency