Aapatkal Mein Gujarat — Page 89

Original Hindi OCR

के बजाय लोग कारावास को स्वीकार करना श्रेयस्कर APIA |’

इस पत्र का सरकार की ओर से कोई प्रत्युत्तर नहीं दिया गया। अंततः इस
पत्र के लिखे जाने के दस दिन बाद १४ नवंबर के उस ऐतिहासिक दिवस से
सत्याग्रह प्रारंभ हुआ।
ग्रुजरात में सत्याग्रह

सत्याग्रह से पहले ही गुजरात में सत्याग्रह का माहौल बनने लगा था।
जगह-जगह पर होनेवाली सभाओं में सत्याग्रह हेतु लोगों का आह्वान किया गया।
पत्रिकाओं, पोस्टर्स और भित्तिपत्रकों ने भी एक नई चेतना की लहर दौड़ाने में
काफी मदद की थी। देश भर में भी इसी प्रकार का निर्भीक मानस बनेगा, ऐसी
आशा बँधी। १४ नवंबर को पहले ही दल में सत्याग्रह करने के लिए युवाओं में
होड़ लगने लगी।

१४ तारीख को गुजरात के सभी जिलों के जिला मुख्यालय गूँज उठे।
जगह-जगह पर सत्याग्रहियों को विदा करने के लिए सभाएँ आयोजित हुईं और
उनका सम्मान किया गया। अहमदाबाद में संघर्ष समिति के संयोजक श्री भोगीभाई
के नेतृत्व में सत्याग्रह का प्रारंभ हुआ। सत्याग्रहियों को विदा करने हेतु अहमदाबाद
में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में संघ के गुजरात प्रांत बौद्धिक प्रमुख श्री
विनायकराव वणीकर भी उपस्थित रहे थे।

अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध माणेक चौक इलाके में सत्याग्रहियों के लिए
आयोजित एक विदाई समारोह में हजारों की संख्या में नागरिक शामिल हुए थे।
सत्याग्रहियों को फूलमालाएँ पहनाकर उन्होंने लोकतंत्र के प्रति अपनी चाहना प्रकट
ati विदाई-सभा में सर्वश्री इंदुभाई पटेल, सूर्यकांत पटेल तथा वसंतभाई गजेंद्र
गडकर भी शामिल हुए थे।

इस समारोह के बाद सत्याग्रही एक विशाल रैली के साथ आकाशवाणी
केंद्र के पास पहुँचे | वहाँ पर पूज्य महात्मा गांधी की प्रतिमा को सूतमाला पहनाकर
“जनता बुलेटिन' का वाचन किया गया। इस प्रकार सरकारी कानून का सविनय
भंग करने के बाद सत्याग्रहियों ने स्वेच्छापूर्वक गिरफ्तार होते हुए ' भारत माता की
wa’, 'तानाशाही मुर्दाबाद', 'लोकशाही जिंदाबाद' के नारों से सारा माहौल हिलाकर
रख दिया।

अहमदाबाद जिले का सत्याग्रह धोलका में हुआ | वहाँ श्री कांतिभाई कापड़िया
के नेतृत्व में आठ सत्याग्रहियों ने सत्याग्रह किया | इन सत्याग्रहियों को अहमदाबाद
९० # आपातकाल में गुजरात ऋ%

English translation

It is better for people to accept imprisonment instead of APIA.

There was no response from the government to this letter. ultimately this
From that historic day of November 14, ten days after the letter was written
Satyagraha started.
Satyagraha in Gujarat

Even before Satyagraha, an atmosphere of Satyagraha had started developing in Gujarat.
People were called for Satyagraha in meetings held at various places.
Magazines, posters and graffiti also helped in creating a wave of new consciousness.
Had helped a lot. This type of fearless mentality will be created across the country also.
There was hope. Among the youth to do Satyagraha in the very first group on 14th November
Competition started.

On the 14th, the district headquarters of all the districts of Gujarat echoed.
Meetings were held at various places to bid farewell to the Satyagrahis and
He was respected. Mr. Bhogibhai, coordinator of Sangharsh Committee in Ahmedabad.
Satyagraha started under the leadership of. Ahmedabad to see off the Satyagrahis
Gujarat Province Intellectual Head of the Sangh, Mr.
Vinayakrao Vanikar was also present.

For Satyagrahis in the famous Manek Chowk area of Ahmedabad.
Thousands of citizens attended a farewell ceremony.
He expressed his desire for democracy by garlanding the Satyagrahis.
ati In the farewell meeting, all Shri Indubhai Patel, Suryakant Patel and Vasantbhai Gajendra
Gadkar also participated.

After this function, Satyagrahi with a huge rally, All India Radio
Reached the center. There, the statue of respected Mahatma Gandhi was garlanded with cotton.
“Public Bulletin” was read out. In this way the government law was implemented civilly.
After the dissolution, the Satyagrahis, while voluntarily arrested, chanted 'Bharat Mata'
Wa', 'Down with dictatorship', 'Long live Lokshahi' by shaking the entire atmosphere.
Kept it.

Satyagraha of Ahmedabad district took place in Dholka. There Shri Kantibhai Kapadia
Eight Satyagrahis carried out Satyagraha under the leadership of These Satyagrahis were sent to Ahmedabad
90# Gujarat in emergency

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 89