Original Hindi OCR
उन दिनों नहीं थीं; और यह सत्याग्रह एक-दो दिन के लिए नहीं, बल्कि पूरे ढाई
माह तक चलना था। अत: सत्याग्रह सफलतापूर्वक हो सके, इस हेतु विशेष प्रयत्न
आवश्यक थे। यह तय किया गया कि जिला संघर्ष समितियों के मुख्य कार्यकर्ता
सत्याग्रह में प्रत्यक्ष रूप से शामिल न होकर सहायक कार्यों, जैसे कि सत्याग्रहियों
के दल बनाना, प्रचार-व्यवस्था सँभालना, गिरफ्तारियों के बाद जेलों में बंद सत्याग्रहियों
से संपर्क बनाए रखना इत्यादि कार्यों का दायित्व सँभालेंगे | चूँकि विभिन्न जिलों के
अधिकांश प्रमुख कार्यकर्ता किसी-न-किसी राजनीतिक दल से जुड़े थे और वे
चुनावों के काम में लगे थे, अत: सत्याग्रह का यह सारा प्रबंध संघ के स्वयंसेवकों
तथा प्रचारकों ने अपने जिम्मे ले लिया।
सत्याग्रह के लिए एक समान देशव्यापी व्यवस्था सोची गई थी। तदनुसार
प्रत्येक जिले के सत्याग्रहियों को अपने-अपने जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह करना
था। इस सत्याग्रह के लिए छोटे-छोटे गाँवों से सत्याग्रहियों को तैयार कर जिला
मुख्यालय तक लाना, वहाँ पर उनके भोजन-आवास की व्यवस्था करना, सत्याग्रहियों
के जुलूस का मार्ग तय करना, पुलिस को नियमानुसार सूचित करना इत्यादि कई
अन्य संबद्ध कार्य संघ के इन अप्रत्यक्ष सत्याग्रहियों की सहायता से ही हो सके थे।
गुजरात में मोरचा सरकार के रहते ये सारी व्यवस्थाएँ अन्य राज्यों की तुलना
में अधिक आसानी से की जा सकीं; जबकि अन्य राज्यों में सत्याग्रह से संबंधित हर
जानकारी को अंतिम क्षण तक गुप्त रखना पड़ता था। यदि किसी तरह से यह
जानकारी समय से पहले ही पुलिस को मिल जाए और सत्याग्रह से पहले ही
सत्याग्रहियों के दल को पकड़ लिया जाए तो उस स्थिति में सत्याग्रह के लिए एक
दूसरा दल भी तैयार रखना पड़ता था। हालाँकि इन प्रतिकूलताओं से निपटने में भी
उन राज्यों के संघ के स्वयंसेवकों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
गुजरात में १४ नवंबर से पहले ही सत्याग्रह के लिए आवश्यक सभी
तैयारियाँ पूरी कर ली गई थीं।
a
# आपातकाल में गुजरात #% os
English translation
It was not there in those days; And this Satyagraha is not for one or two days, but for the entire two and a half
It was to last for a month. Therefore, special efforts should be made so that Satyagraha can be successful.
were necessary. It was decided that the main workers of the District Struggle Committees
Not directly involved in Satyagraha but through supporting activities, such as Satyagrahis
Forming groups, handling publicity arrangements, working with Satyagrahis who were in jail after arrests.
Will handle the responsibilities of maintaining contact with etc. Since different districts
Most of the prominent workers were associated with some political party and they
They were engaged in election work, hence all this arrangement of Satyagraha was done by the volunteers of the Sangh.
And the preachers took up their responsibilities.
A uniform countrywide system for Satyagraha was thought of. accordingly
Satyagrahis of each district should conduct Satyagraha at their respective district headquarters.
Was. The district prepared Satyagrahis from small villages for this Satyagraha.
Bringing them to the headquarters, making arrangements for their food and accommodation there, Satyagrahis
Deciding the route of the procession, informing the police as per rules etc.
Other related work could be done only with the help of these indirect Satyagrahis of the Sangh.
During the Morcha government in Gujarat, all these arrangements were in place compared to other states.
could be done more easily; Whereas in other states everything related to Satyagraha
The information had to be kept secret until the last moment. If somehow this
The information should reach the police well in time and before the Satyagraha.
If a group of Satyagrahis is captured, then in that situation a
Another team also had to be kept ready. However, even in the face of these adversities
The Sangh volunteers of those states had left no stone unturned.
Everything necessary for Satyagraha in Gujarat before 14th November
Preparations had been completed.
a
#Gujarat in emergency #%os