Original Hindi OCR
प्रकरण-१०
जनता अखबार
देश भर में अनेकानेक गतिविधियाँ चल रही थीं, परंतु सख्त सेंसरशिप के
कारण इनकी जानकारी लोगों तक नहीं पहुँच पा रही थी। अखबारों में सरकारी
समाचारों के अलावा और कुछ भी नहीं छप रहा था। आकाशवाणी से लगातार
सरकारी समाचार तथा विपक्षी नेताओं के बारे में भ्रामक प्रचार प्रसारित किया जा
रहा था।
सही समाचार न मिल पाने के कारण हर व्यक्ति अपने आपको देश से
अलग-थलग महसूस कर रहा था। इन हालातों में जनता की हिम्मत बनाए रखने
के लिए उस तक सही समाचारों का पहुँचना अति आवश्यक था। अत: इस
आवश्यकता की पूर्ति के लिए 'गुजरात लोक संघर्ष समिति' ने तय किया कि वह
एक भूमिगत पत्रिका का प्रकाशन शुरू BL ३ जुलाई, १९७५ से “जनता छापुं'
(जनता अखबार) नामक इस भूमिगत पत्रिका का प्रकाशन शुरू हुआ। इसके
संपादक लोक संघर्ष समिति, गुजरात के संयोजक श्री भोगीलाल गांधी थे। इस
“जनता अखबार ' के प्रचार-प्रसार में श्री हसमुख पटेल व श्रीमती मंदाकिनी पटेल
ने विशेष योगदान दिया।
आरंभ में “जनता अखबार' में केवल सुनी-सुनाई खबरें ही छपती थीं।
समाचार नियमित रूप से प्राप्त हो सकें, ऐसी कोई सुगठित व्यवस्था संघर्ष समिति
के पास नहीं थी। गुजरात में मुक्त माहौल होने के बावजूद अपेक्षित मात्रा में
समाचारों का संकलन नहीं हो पाता था। इन परिस्थितियों में 'जनता अखबार' को
और अधिक समृद्ध करने के लिए समाचार-संकलन का काम संघ के कार्यकर्ताओं
ने अपने जिम्मे ले लिया।
# आपातकाल में गुजरात ऋ% ws
English translation
Case-10
public newspaper
Many activities were going on across the country, but due to strict censorship.
Because their information was not reaching the people. government in newspapers
Apart from news, nothing else was being published. continuously from Akashvani
Disseminating misleading propaganda about government news and opposition leaders
Was staying.
Due to not getting correct news, every person feels himself away from the country.
Was feeling isolated. To maintain public courage in these circumstances
It was very important for the correct news to reach him. So this
To fulfill the need, 'Gujarat Lok Sangharsh Samiti' decided that it would
Publication of an underground magazine “Janta Chhapun” started from July 3, 1975.
This underground magazine named (Janata Akhbar) started publication. its
The editor was Shri Bhogilal Gandhi, convener of Lok Sangharsh Samiti, Gujarat. this
Shri Hasmukh Patel and Mrs. Mandakini Patel in the promotion of “Janata Akhbar”
Made special contribution.
Initially, only hearsay news was published in “Janata Akhbar”.
There should be some well-organized system so that news can be received regularly. Sangharsh Samiti
Didn't have it. Despite the free environment in Gujarat, the expected quantity
News could not be compiled. In these circumstances 'Janata Akhbar'
To further enrich the work of news collection, Sangh workers
Took his responsibilities.
#Gujarat Ri%ws in emergency