Original Hindi OCR
इसी सोच के तहत देश भर में स्थित चार संपर्क केंद्रों-अहमदाबाद,
बंगलौर, बंबई एवं दिल्ली के मध्य संपर्क कड़ी के रूप में अहमदाबाद कार्य
करेगा, यह निर्णय लिया गया। गुजरात के एक अल्प परिचित स्वयंसेवक श्री
के.* को यह कार्यभार दिया गया। तय किया गया कि वे हर दस दिन के अंतराल
पर हवाई रास्ते से इन केंद्रों के दौरे करेंगे और वहाँ के महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों से
निश्चित स्थानों पर मिलेंगे। इस कार्य में अत्यंत सावधानी एवं साहस की आवश्यकता
थी। उनके साथ कई महत्त्वपूर्ण कागजात भी रहा करते थे। शुरू के कुछ दिनों
तक हवाई eel पर सुरक्षा व्यवस्था भी अधिक चौकस हुआ करती थी। इस
स्थिति में साथ के गोपनीय कागजात पकड़े न जाएँ, इस बात की सावधानी भी
उन्हें रखनी पड़ती थी।
अहमदाबाद में आयोजित इस बैठक में तय किया गया कि प्रतिबंध की
घोषणा के तीसरे दिन अहमदाबाद में एक निश्चित स्थान पर प्रतिबंध पश्चात् की
सारी जानकारी के साथ सभी विभाग प्रचारक (संघ की संरचनानुसार दो या तीन
जिले जुड़कर एक विभाग बनता है) इकट्ठा होंगे। इस निर्णय के साथ सभी २
जुलाई की शाम अपने-अपने स्थान के लिए रवाना EU!
सौराष्ट्र की स्थिति का जायजा लेने के लिए वकील साहब राजकोट के लिए
रवाना हुए।
३ तारीख की शाम बंबई से श्री केशवरावजी देशमुख के लिए एक टेलीफोन
संदेश आया--' श्री* आवश्यक सूचनाएँ लेकर सवेरे अहमदाबाद आ रहे हैं।' श्री
देशमुखजी ४ जुलाई की सुबह इस आगंतुक संदेशवाहक के इंतजार में कार्यालय में
बैठे थे। मैं और नाथाभाई झगड़ा नए ठिकाने की व्यवस्था करने के लिए बाहर गए
हुए थे।
दोपहर के बारह बजे थे। हम दोनों यथोचित वैकल्पिक व्यवस्था कर स्कूटर
से वापस लौटे। कार्यालय के पास पहुँचते ही हमने देखा कि वहाँ एक पुलिस वैन
खड़ी है। दूर से ही देखने पर पता चला कि पुलिस वैन में संघ के प्रांत प्रचारक बैठे
हैं। सारे कार्यालय को पुलिस ने घेर रखा था। संघ के कार्यालय में मरम्मत का काम
चल रहा था। इस काम के लिए आए हुए मजदूर कार्यालय के बाहर खड़े दिखाई
दिए। स्पष्ट था कि कार्यालय पर पुलिस ने कब्जा कर लिया था। इस स्थिति में
हमारा वहाँ खड़ा रहना खतरे से खाली नहीं था। हमने स्कूटर की गति बढ़ा दी,
* तारांकित नाम गोपनीय रखने को दृष्टि से पूरे नहीं दिए गए हैं।
# आपातकाल में गुजरात #% BR
English translation
Under this thinking, four contact centers located across the country – Ahmedabad,
Ahmedabad functions as a connecting link between Bangalore, Bombay and Delhi.
Will do, it was decided. A little known volunteer from Gujarat, Mr.
K.* was given this responsibility. It was decided that they would
But will visit these centers by air and will meet important people there.
Will meet at specific locations. This work requires extreme caution and courage.
Was. Many important documents also remained with him. first few days
Till now, the security arrangements at Hawaii eel also used to be more vigilant. this
Be careful that confidential documents along with you are not caught in such a situation.
Had to keep them.
In this meeting held in Ahmedabad, it was decided that the ban
After the ban at a certain place in Ahmedabad on the third day of the announcement
All department campaigners (two or three depending on the structure of the union) with all the information.
Districts are combined to form one department) will gather. With this decision all 2
EU left for their respective places on July evening!
Lawyer to Rajkot to take stock of the situation in Saurashtra
Left.
A telephone call from Bombay to Shri Keshavraoji Deshmukh on the evening of the 3rd.
The message came - 'Mr* is coming to Ahmedabad in the morning with necessary information.' Mr.
Deshmukhji in the office waiting for this visiting messenger on the morning of 4th July.
Were sitting. Nathabhai and I went out to arrange a new location for the fight.
Had happened.
It was twelve o'clock in the afternoon. We both make reasonable alternative arrangements scooter
Returned from. As soon as we reached near the office, we saw a police van there.
Is standing. Looking from a distance, it was found that the provincial campaigner of the Sangh was sitting in the police van.
Are. The entire office was surrounded by the police. Repair work in union office
Was going on. The workers who had come for this work were seen standing outside the office.
Gave. It was clear that the office had been captured by the police. in this situation
Our standing there was not without danger. We increased the speed of the scooter,
* Starred names have not been included in order to maintain confidentiality.
#Gujarat in emergency #%BR