Aapatkal Mein Gujarat — Page 29

Original Hindi OCR

प्रकरण-४
प्रतिबंध और भूगर्भवास

३० जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री बालासाहब
देवरस की गिरफ्तारी से संघ पर प्रतिबंध लगना लगभग तय हो चुका था।

आनेवाली परिस्थितियों से निपटने की रणनीति तय करने के लिए गुजरात
राज्य के करीब पचास प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक अहमदाबाद में हुई। इस
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहने के लिए संघ के क्षेत्र प्रचारक श्री लक्ष्मण
रावजी इनामदार हवाई जहाज से नागपुर से अहमदाबाद आ गए। दिल्ली से आए
भूमिगत नेता श्री रामभाऊ गोडबोले भी इस बैठक में उपस्थित थे।

अनेक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। संघ पर प्रतिबंध लगने की स्थिति
में गुजरात में भी खुलेआम काम करना संभव नहीं हो पाएगा। अत: इस स्थिति में
गुजरात में भी भूमिगत रहते हुए या गिरफ्तारी से बचते हुए बाहर रहकर प्रमुख
कार्यकर्ता कार्य करेंगे, यह निर्णय लिया गया।

भूमिगत अवस्था के दौरान प्रवास एवं मुलाकातों के स्थान, पत्राचार के पते
व दूरभाष के उपयोग के स्थान अत्यंत सावधानी के साथ चुनने होते हैं। संघ के
विशाल संगठन के कारण ये व्यवस्थाएँ अत्यंत सरलतापूर्वक उपलब्ध हो सकी थीं।
जिला स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं के छद्म नाम एवं अन्य सारी व्यवस्थाएँ भी उसी
दिन पूरी कर ली गई थीं।

नागपुर से आए वकील साहब लक्ष्मण रावजी इनामदार ने महाराष्ट्र एवं
नागपुर के समाचार दिए। बदली हुई स्थितियों में गुजगात का केवल अपने बारे में
सोचना उचित नहीं था। उसे देश के अन्य राज्यों के लिए किस प्रकार से अधिकाधिक
उपयोगी किया जाए, इस बारे में भी सोचना था।
३० # आपातकाल में गुजरात ऋ%

English translation

Case-4
Restrictions and geographies

On 30th June, Shri Balasaheb, Sarsanghchalak of Rashtriya Swayamsevak Sangh
With the arrest of Deoras, it was almost certain that the Sangh would be banned.

Gujarat to decide strategy to deal with upcoming situations
A meeting of about fifty prominent workers of the state was held in Ahmedabad. this
Sangh's area campaigner Shri Laxman to be specially present in the meeting
Raoji Inamdar came to Ahmedabad from Nagpur by air. came from Delhi
Underground leader Shri Rambhau Godbole was also present in this meeting.

Many topics were discussed. situation of ban on union
It will not be possible to work openly in Gujarat also. So in this situation
Even in Gujarat, chiefs remained underground or outside to avoid arrest.
It was decided that the workers will work.

Places of stay and meetings during underground period, addresses of correspondence
And the places of use of telephone have to be chosen with utmost care. of the union
Due to the huge organization, these arrangements were easily available.
Pseudonyms of key district level workers and all other arrangements are also the same.
The day was over.

Lawyer Saheb Laxman Raoji Inamdar, who came from Nagpur, represented Maharashtra and
Gave news from Nagpur. In the changed circumstances, Gujgat is only about itself.
It was not right to think. How can it be made more accessible to other states of the country?
Had to think about how to make it useful.
30# Gujarat in emergency

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 29