Original Hindi OCR
जनता मोरचा जनता के साथ
उन दिनों गुजरात सरकार पर खतरा AST रहा था। सरकार का तनिक भी
सिर उठाना उसके लिए आपत्तियों को न्योता देने के बराबर था। ऐसी विकट स्थिति
में भी सरकार ने प्रतिकार शुरू करने का निश्चय किया। गुजरात सरकार ने 'मीसा'
एवं जनसभाओं पर प्रतिबंध के केंद्र सरकार के आदेश का पालन करने से इनकार
कर दिया। प्रतिकार के पहले प्रयत्न के रूप में ३० जून को गुजरात जनता मोरचा
विधानसभा पक्ष ने आपातकाल के विरोध में एक प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव
में शांतिपूर्ण तरीकों से प्रतिकार कर रही जनता का अभिवादन किया गया और
लोकतंत्र की पुनःस्थापना के उद्देश्य से चल रही शांत एवं अहिंसक लड़ाई को
अपने सक्रिय सहयोग की घोषणा की गई।
मोरचा सरकार के रहते वैसे तो आपातकाल के क्रूर प्रभावों से गुजरात के
नागरिक बचे हुए थे। उनके नागरिक अधिकार भी अब तक सुरक्षित थे। किंतु
रेडियो एवं टी.वी. पर दिन-रात चलनेवाला अपप्रचार सभी को खटकता था। इस
अपप्रचार का विरोध करने के लिए “लोक संघर्ष समिति' के कार्यकर्ताओं द्वारा
आकाशवाणी के अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट एवं भुज केंद्रों के बाहर धरने दिए.
गए। इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। अहमदाबाद के आकाशवाणी
केंद्र के सामने प्रतीकात्मक 'जनवाणी' पर से विशेष समाचार बुलेटिन पढ़ने के
कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
शहीदों की स्मृति में"**
देश पर आन पड़े इस अप्राकृतिक संकट और गुजरात के नवनिर्माण आंदोलन
के शहीदों की शहादत के बीच एक रिश्ता था। जिन बुराइयों एवं अनाचारों का
प्रतिकार करते हुए इन शहीदों ने कुरबानियाँ दी थीं, उन्हीं कारणों की ऐबपोशी के
लिए आपातकाल का यह संकट खड़ा किया गया aM | ' गुजरात लोक संघर्ष समिति!
ने इसी से संबद्ध एक भावनात्मक कार्यक्रम का आह्वान किया। तय किया गया कि
गुजरात की जनता नवनिर्माण के शहीदों के स्मारकों पर जाकर लोकतंत्र की पुनः
स्थापना हेतु आपातकाल का प्रतिकार करने की प्रतिज्ञा लेगी।
गुजरात भर के गाँवों-शहरों में बने सौ से भी अधिक शहीद-स्मारकों पर
जाकर गुजरात के हजारों नागरिकों ने शहीदों की शहादत को व्यर्थ न जाने देने की
शपथ ली--' इस महान् राष्ट्र की स्वतंत्रता व अखंडता तथा प्रजा के मूलभूत गणतांत्रिक
अधिकारों ' की रक्षा हेतु आवश्यक तमाम बलिदान देने का प्रण भी किया गया।
Re # आपातकाल में गुजरात #
English translation
Janata Morcha with the people
In those days, AST was a threat to the Gujarat government. even a little bit of government
For him, raising his head was tantamount to inviting objections. such a difficult situation
The government also decided to launch a counterattack. Gujarat government has launched 'MISA'
And refusal to follow the Central Government's order to ban public meetings.
Did it. Gujarat Janata Morcha on 30 June as first attempt at resistance
The assembly party passed a resolution opposing the emergency. this proposal
The people protesting through peaceful means were greeted and
The ongoing peaceful and non-violent fight aimed at restoring democracy
Its active cooperation was announced.
During the tenure of the Morcha government, Gujarat was spared from the brutal effects of the Emergency.
Civilians were saved. Their civil rights were also protected till now. but
Radio and TV But the propaganda going on day and night irritated everyone. this
By the workers of “Lok Sangharsh Samiti” to oppose the propaganda.
Protests were held outside All India Radio's Ahmedabad, Vadodara, Rajkot and Bhuj centres.
Went. Hundreds of youth participated in this program. All India Radio of Ahmedabad
Reading special news bulletin from the symbolic 'Janvani' in front of the center
Program was also organised.
In memory of the martyrs"**
This unnatural crisis that has befallen the country and the Navnirman movement of Gujarat
There was a relationship between the martyrdom of the martyrs of. the evils and malpractices that
These martyrs sacrificed their lives in retaliation, in order to vindicate the same cause.
This crisis of emergency was created aM | 'Gujarat Lok Sangharsh Samiti!
Called for an emotional program related to this. It was decided that
The people of Gujarat celebrated the restoration of democracy by visiting the memorials of the martyrs of Navnirman.
Will take a pledge to counter the emergency for establishment.
On more than a hundred martyr memorials built in villages and cities across Gujarat.
Thousands of citizens of Gujarat went and pledged not to let the martyrdom of the martyrs go in vain.
Took oath - 'To protect the independence and integrity of this great nation and the fundamental republican principles of its people'
A pledge was also taken to make all the necessary sacrifices to protect the rights.
Re # Gujarat in emergency #