Original Hindi OCR
प्रकरण- ३
प्रतिकार का प्रथम घोष
आरंभिक उत्तेजना की अभिव्यक्ति हो चुकी थी और अब फूँक-फूँककर
आगे बढ़ने का समय आ चुका था। “केंद्रीय लोक संघर्ष समिति' द्वारा व्यक्तिगत
सत्याग्रह के कार्यक्रम घोषित किए गए।
“गुजरात सर्वोदय मंडल' की एक बैठक अहमदाबाद में आयोजित हुई।
इसमें श्रीमती गांधी के अलोकतांत्रिक तरीकों का विरोध किया गया तथा महात्मा
गांधी द्वारा दिखाए गए अहिंसक तरीकों से गुजरात भर में व्यापक प्रतिकार एवं प्रजा
को जाग्रत् करने का निर्णय लिया गया।
चूँकि गुजरात में मोरचा सरकार होने के कारण सभाओं-रैलियों पर प्रतिबंध
नहीं था। २९ जून की शाम को अहमदाबाद के राजभवन की ओर कूच का
आयोजन किया गया। कु. मणी बहन पटेल Ue श्री भोगीभाई गांधी के नेतृत्व में
आयोजित इस कूच में पाँच हजार नागरिकों ने हिस्सा लिया। केंद्र सरकार के
प्रतिनिधि गुजरात के राज्यपाल श्री के.के. विश्वनाथन को एक आवेदन-पत्र दिया
गया, जिसमें आपातकाल को शीघ्र निरस्त कर लोकतंत्र के पुनःस्थापन की माँग की
गई थी। गुजरात की जनता की इस भावना को केंद्र सरकार तक पहुँचाने के लिए
राज्यपाल महोदय से प्रार्थना भी की गई।
गुजरात के बुजुर्ग जनसेवक पूज्य रविशंकर महाराज ने श्रीमती गांधी को
एक तार द्वारा अपनी मनोव्यथा से अवगत कराया। राष्ट्र एवं श्रीमती गांधी दोनों ही
के हित के लिए लोकतंत्र की पुन: प्रतिष्ठा की उन्होंने माँग की । उनके अलावा भी
गुजरात के कई जाने-माने व्यक्तियों ने अपना विरोध व्यक्त किया।
# आपातकाल में गुजरात # २७
English translation
Episode 3
first call of retaliation
The initial excitement had been expressed and now
The time had come to move on. Personal by “Central Lok Sangharsh Samiti”
Satyagraha programs were announced.
A meeting of “Gujarat Sarvodaya Mandal” was held in Ahmedabad.
In this, the undemocratic methods of Mrs. Gandhi were opposed and Mahatma
The non-violent methods shown by Gandhi led to widespread protests across Gujarat and
It was decided to awaken him.
Since there is a ban on meetings and rallies due to the Morcha government in Gujarat.
Wasn't. Marched towards Raj Bhavan in Ahmedabad on the evening of 29th June.
Was organised. Ms. Mani Behan Patel Under the leadership of Shri Bhogibhai Gandhi
Five thousand citizens took part in this march. of central government
Representative Governor of Gujarat Shri K.K. gave an application to vishwanathan
In which he demanded immediate repeal of the emergency and restoration of democracy.
Had gone. To convey this feeling of the people of Gujarat to the Central Government
A prayer was also made to the Governor.
Respected Ravi Shankar Maharaj, an elderly public servant of Gujarat, congratulated Mrs. Gandhi
Conveyed his feelings through a telegram. Both the nation and Mrs. Gandhi
He demanded re-establishment of democracy for the benefit of the people. apart from them
Many well-known persons of Gujarat expressed their protest.
#Gujarat in emergency #27