Original Hindi OCR
ने भी शांतिपूर्ण प्रतिकार का परिचय दिया। मर मिटने पर उतारू गुजरात की यह
संयम शक्ति अप्रतिम थी।
अधिकांश राष्ट्रीय नेता गिरफ्तार हो चुके थे। २६ जून की देर रात तक
अनेक कोशिशों के बावजूद किसी राष्ट्रीय नेता का संपर्क न हो पाया था। ' गुजरात
लोक संघर्ष समिति' और “केंद्रीय लोक संघर्ष समिति' के बीच का संपर्क भी
छिनन-भिन्न हो गया था। गुजरात पर भी कब और कैसी आपत्ति आ जाए, इसका
अनुमान लगाना कठिन हो गया था। देश की परिस्थिति को देखते हुए गुजरात
तूफानी समुद्र के बीच स्थित द्वीप के समान बिलकुल अलग-थलग पड़ गया था।
आपातस्थिति के प्रभाव को अधिकाधिक व्यापक बनाने के लिए सरकार की ओर
से शुरू की गई काररवाइयों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर किसी भी
समय हमला हो सकता था।
गुजरात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री केशवरावजी देशमुख
आपातकाल की घोषणा के समय जामनगर जिले के दौरे पर थे। वे भी अपने दौरे
को बीच में ही रोककर अहमदाबाद वापस आ गए संघ के कुछ प्रमुख कार्यकर्ता
भी उपलब्ध जानकारी के सहारे वस्तुस्थिति का आकलन करने के लिए एकत्र
हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को प्रतिबंधित किया जाएगा, यह स्पष्ट रूप से
दिखाई दे रहा था।
ad व्यवस्थाएँ
संघ पर प्रतिबंध लगाए जाने के पहले ही संगठन की संपर्क-श्रृंखला को
आयोजनबद्ध कर लेने का निर्णय किया गया। इस नई व्यवस्था से संबद्ध आवश्यक
सूचनाओं को लेकर कार्यकर्ता प्रत्येक जिले में पहुँच गए। ३० जून से पहले ही प्रांत
के प्रमुख स्थानों के बीच नई व्यवस्था का तंत्र बिछा लिया गया। संघ के कार्यालयों
को गुप्त स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया। तभी ३० जून के दिन श्री बालासाहब
देवरस की गिरफ्तारी का समाचार आया। अब संघ पर प्रतिबंध लगना निश्चित था।
२६ जून से ही भूमिगत हो चुके “केंद्रीय लोक संघर्ष समिति' के मंत्री श्री
नानाजी देशमुख एवं अन्य बचे हुए केंद्रीय नेता देश के सभी राज्यों से संपर्क करने
को प्रयत्नशील थे। उन आरंभिक दिनों में दिल्ली में ही रहते हुए यह कार्य कर पाना
बहुत ही कठिन था। दिल्ली में ही रहनेवाले भूमिगत नेताओं के लिए भी परस्पर
संपर्क स्थापित कर पाना संभव न हो पाया था। अत: इस कार्य में गुजरात कितना
उपयोगी सिद्ध हो सकता है, इन संभावनाओं को जाँचने के लिए दिल्ली से जनसंघ
# आपातकाल में गुजरात ऋ% co
English translation
also showed peaceful resistance. This girl from Gujarat is bent on dying.
The power of restraint was amazing.
Most of the national leaders were arrested. Till late night of 26th June
Despite several attempts, no national leader could be contacted. ' Gujarat
The contact between 'Lok Sangharsh Samiti' and 'Central Lok Sangharsh Committee' also
It was torn to pieces. When and what kind of objection will be raised against Gujarat also?
It had become difficult to guess. Considering the situation in the country, Gujarat
He was completely isolated like an island in the middle of a stormy sea.
Towards the government to maximize the impact of the emergency
In view of the actions initiated by the Rashtriya Swayamsevak Sangh, any
There could have been a time attack.
Gujarat Rashtriya Swayamsevak Sangh's provincial campaigner Shri Keshavraoji Deshmukh
Was on a tour of Jamnagar district when emergency was announced. They also visit their
Some prominent workers of the Sangh returned to Ahmedabad after stopping it midway.
Also collected to assess the situation with the help of available information
Happened. Rashtriya Swayamsevak Sangh will be banned, this is clear
Was visible.
ad systems
Even before the Sangh was banned, the organization's communication chain
It was decided to organize the event. Necessary related to this new system
Workers reached every district with information. Province even before June 30
A system of new arrangements was laid between the major places. union offices
were shifted to secret locations. Then on 30th June Shri Balasaheb
The news of the arrest of brother-in-law came. Now it was certain that the Sangh would be banned.
Minister of “Central Lok Sangharsh Samiti”, who has gone underground since 26th June, Shri.
Nanaji Deshmukh and other remaining central leaders contacted all the states of the country.
Was trying hard. Being able to do this work while staying in Delhi in those early days
It was very difficult. Even for the underground leaders living in Delhi,
It was not possible to establish contact. Therefore, how much is Gujarat involved in this work?
Jan Sangh from Delhi to investigate these possibilities which may prove useful
#Gujarat in emergency