Aapatkal Mein Gujarat — Page 224

Original Hindi OCR

में ही यह सिद्ध कर दिखाया, इसलिए आपको अभिनंदन।
आपने छोटी-से-छोटी जानकारी तथा कई आनंददायक विवरण दिए हैं,
अच्छा लगा। इससे यह पुस्तक और अधिक रोमांचक एवं प्राणवान् बनी है।
अपने प्रदेश के साधारण दर्जे के भाई-बहनों ने आपातस्थिति के काले दिनों
में भी जिस प्रकार से मस्तक उठाकर हिम्मत एवं श्रद्धा के साथ चिंतन-वचन-वर्तन
का जो परिचय दिया है, वह अपने विकसित हो रहे लोकतंत्र के लिए आशा का
स्रोत एवं प्रोत्साहक बात है।
आपकी इस पुस्तक को पढ़कर इस बात का और अधिक ज्ञान होता है कि
संघर्ष--वैचारिक या व्यावहारिक--से ही सहयोग की तथा संवाद की सही समझ
व अनुबंधन का सर्जन किया जा सकता है। आपातकाल को अभी मुश्किल से साल
भर ही हुआ है कि हमारे कथित शिक्षित वर्ग में कई जगह बीती बिसार देने की
बेडौल स्थिति दिखाई दे रही है।यह देखकर झुँझलाहट व व्याकुलता का अनुभव
होना स्वाभाविक ही है। ऐसे समय में आपकी इस पुस्तक के समान प्रयत्नों से
आपातकाल के दौरान हुए भगीरथ पुरुषार्थों के बारे में प्रजा को, विशेषत: शिक्षित
वर्ग को, याद दिलाते रहना नितांत आवश्यक है। आपकी पुस्तक की इस द्वितीय
आवृत्ति का मैं विशेष रूप से स्वागत करता हूँ।
-- पुरुषोत्तम गणेश मावलंकर
सांसद
x kk *
अपनी पुस्तक *संघर्षमां गुजरात” में आपातकाल के दौरान गुजरात की
अंतश्चेतना में उठी हलचलों का विवरणात्मक वर्णन आपने किया है। “गांधी का
गुजरात ' कितना सहिष्णु, स्वाभिमानी, अहिंसा-प्रेमी एवं मानवता के मूल्यों के पतन
हेतु किस कदर चट्टान जैसा अडिग है, इस बात को समझने की तनिक भी इच्छा
रखनेवाले को यह पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए।
आपने घटनाओं को क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया है, ऐतिहासिकता के
महत्त्व से आप पूर्णत: परिचित हैं । अपने निकट के भूतकाल का यथातथ्य मूल्यांकन
कर पाना इतिहासकारों के लिए भी कठिन कार्य है; चूँकि आपने विवरणों व तथ्यों
की भाषा का प्रयोग किया है, फलत: पुस्तक में प्रामाणिकता के दर्शन होते हैं।
आप लिखते हैं कि यह पुस्तक आपने एक लेखक की नहीं, बल्कि लड़ाई
के एक सिपाही की हैसियत से लिखी है । किंतु आपकी लेखन-शैली को देखते हुए
' यह प्रतीत होता है कि आपमें एक साहित्यकार की कुशलताएँ निहित हैं। आपकी
# आपातकाल में गुजरात # Ry

English translation

I proved it myself, so congratulations to you.
You have given small details and many delightful details,
Felt good. This has made this book more exciting and lively.
The ordinary brothers and sisters of our state fought during the dark days of emergency.
The way I think, speak and act with courage and faith, with my head held high.
The introduction we have given is a sign of hope for our developing democracy.
It is a source and encouraging thing.
By reading this book of yours, we get more knowledge that
The true understanding of cooperation and dialogue comes only through struggle - ideological or practical.
And conditioning can be created. Barely a year since the emergency
It is true that in our so-called educated class there is a desire to forget the past.
A disorderly situation is visible. Feeling irritated and disturbed after seeing this.
It is natural to happen. In such a time, efforts like your book
Educate the people, especially, about the efforts of Bhagiratha during the Emergency.
It is absolutely necessary to keep reminding the class. This second part of your book
I especially welcome the frequency.
-- Purushottam Ganesh Mavalankar
MP
x kk*
In his book “Sangharshma Gujarat” about Gujarat during the Emergency
You have described the movements in the inner consciousness in detail. "Gandhi's
'Gujarat' is so tolerant, self-respecting, non-violence-loving and the downfall of the values of humanity.
The slightest desire to understand how firm the heart is like a rock
The owner must read this book.
You have presented the events in a sequential manner, according to historicity.
You are fully aware of its importance. accurate assessment of one's immediate past
This is a difficult task even for historians to accomplish; Since you have read the details and facts
The language has been used, as a result authenticity is visible in the book.
You write that this book is not about a writer, but about a fight.
Written from the perspective of a soldier. But looking at your writing style
'It seems that you have the skills of a writer. yours
#Gujarat in emergency #Ry

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 224